IND vs IRE 1st T20: पहले टी20 में ऐसी होगी भारत और आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
अफगानिस्तान को टेस्ट और वनडे में धूल चटाने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड से टी20 सीरीज खेलेगी. आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान यह पहला असाइनमेंट है. आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं. आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 की प्लेइंग इलेवन का चयन कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के लिए सिरदर्द से कम नहीं है. वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में फिट करना सबसे बड़ी चुनौती है. वैभव ने गुरुवार को जमकर अभ्यास किया. ऐसे में माना जा रहा है कि वह पहले टी20 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. हालांकि, अगर ऐसा होता है तो फिर संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में खेलना पड़ेगा. भारत और आयरलैंड के पहले टी20 मैच की जरूरी डिटेल्स टॉस का समय - भारतीय समय अनुसार शाम 5:30 बजे मैच शुरू होने का समय - भारतीय समय अनुसार शाम 6 बजेटीवी पर किस चैनल पर आएगा मैच? - सोनी स्पोर्ट्स मोबाइल पर कहां देखें मैच? - सोनी लिव एप्प पिच रिपोर्ट बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रह सकती है. मौसम भी तेज गेंदबाजों के अनुकूल रहेगा. आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं पिच पर अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है. टीम इंडिया तीन मुख्य तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. ऐसे में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी एक्शन में दिख सकती है. मैच प्रिडिक्शन हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में टीम इंडिया की जीत होगी. मैच के एकतरफा रहने की उम्मीद है. हालांकि, हाई स्कोरिंग मैच होना मुश्किल है, क्योंकि पिच गेंदबाजों की मददगार है. भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेंजामिन कैलिट्ज़, मैथ्यू हम्फ्रीज़, रूबेन विल्सन और गैविन होए यह भी पढ़ें- 225 बनाने के बाद भी सिर्फ 4 रन से जीता भारत, आयरलैंड ने खूब की पिटाई; लास्ट बॉल तक गया मैच
अफगानिस्तान को टेस्ट और वनडे में धूल चटाने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड से टी20 सीरीज खेलेगी. आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान यह पहला असाइनमेंट है. आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं.
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 की प्लेइंग इलेवन का चयन कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के लिए सिरदर्द से कम नहीं है. वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में फिट करना सबसे बड़ी चुनौती है. वैभव ने गुरुवार को जमकर अभ्यास किया. ऐसे में माना जा रहा है कि वह पहले टी20 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. हालांकि, अगर ऐसा होता है तो फिर संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में खेलना पड़ेगा.
भारत और आयरलैंड के पहले टी20 मैच की जरूरी डिटेल्स
टॉस का समय - भारतीय समय अनुसार शाम 5:30 बजे
मैच शुरू होने का समय - भारतीय समय अनुसार शाम 6 बजे
टीवी पर किस चैनल पर आएगा मैच? - सोनी स्पोर्ट्स
मोबाइल पर कहां देखें मैच? - सोनी लिव एप्प
पिच रिपोर्ट
बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रह सकती है. मौसम भी तेज गेंदबाजों के अनुकूल रहेगा. आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं पिच पर अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है. टीम इंडिया तीन मुख्य तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. ऐसे में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी एक्शन में दिख सकती है.
मैच प्रिडिक्शन
हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में टीम इंडिया की जीत होगी. मैच के एकतरफा रहने की उम्मीद है. हालांकि, हाई स्कोरिंग मैच होना मुश्किल है, क्योंकि पिच गेंदबाजों की मददगार है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा
आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेंजामिन कैलिट्ज़, मैथ्यू हम्फ्रीज़, रूबेन विल्सन और गैविन होए
यह भी पढ़ें-
225 बनाने के बाद भी सिर्फ 4 रन से जीता भारत, आयरलैंड ने खूब की पिटाई; लास्ट बॉल तक गया मैच
What's Your Reaction?