IND vs ENG T20 Highlights: जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया है. जैकब बैथेल के तूफान के आगे भारतीय गेंदबाज टिक नहीं पाए और उन्होंने अकेले ही तूफानी अर्धशतकीय पारी खेल इंग्लैंड टीम को जीत दिलाई. मैंचेस्टर में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 190 रन बनाए थे. इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में मैच जीता. वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया, जिसमें वो 10 गेंद में केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए. मगर उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू किया, जिससे वो भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बने हैं. ईशान किशन की 49 रनों की धीमी पारी भी एक वजह रही, जिससे भारत 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका. जैकब बैथेल का बवंडर जैकब बैथेल पारी के पहले ही ओवर में बैटिंग करने आ गए थे, क्योंकि अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में जोस बटलर और फिल साल्ट को आउट कर दिया था. बैथेल एक समय 33 गेंद में 37 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन अपनी पारी की आखिरी 13 गेंदों पर उन्होंने 39 रन बटोरे. बैथेल 46 गेंद में 76 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए. इंग्लैंड को आखिरी 5 ओवरों में 49 रन बनाने थे और यहां तक भारत के पास वापसी का मौका था. मगर तभी पारी के 16वें ओवर में रवि बिश्नोई ने 29 रन लुटा दिए, जिसमें उन्होंने दो नो-बॉल भी की. बिश्नोई ने ओवर पूरा करने के लिए 9 गेंद फेंकी, जिसमें 3 छक्के और एक चौका आया.  वैभव डेब्यू पर फ्लॉप, ईशान की धीमी पारी वैभव सूर्यवंशी अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू मैच में केवल 14 रन बना पाए. दूसरी ओर ईशान किशन ने 49 रन तो बनाए, लेकिन यह पारी उन्होंने 40 गेंद में खेली. किशन क्रीज पर सेट थे, लेकिन इसके बावजूद 14वें ओवर के बाद भारतीय बल्लेबाजी का मोमेंटम टूट गया, जिसके बाद टीम अगले 4 ओवरों में सिर्फ 24 रन ही बना सकी. गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. अर्शदीप ने एक ओवर में 27 और रवि बिश्नोई ने 29 रन लुटाए. वो टी20 मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा पिटाई खाने वाले गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं.

Jul 5, 2026 - 08:30
 0
IND vs ENG T20 Highlights: जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया है. जैकब बैथेल के तूफान के आगे भारतीय गेंदबाज टिक नहीं पाए और उन्होंने अकेले ही तूफानी अर्धशतकीय पारी खेल इंग्लैंड टीम को जीत दिलाई. मैंचेस्टर में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 190 रन बनाए थे. इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में मैच जीता.

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया, जिसमें वो 10 गेंद में केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए. मगर उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू किया, जिससे वो भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बने हैं. ईशान किशन की 49 रनों की धीमी पारी भी एक वजह रही, जिससे भारत 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका.

जैकब बैथेल का बवंडर

जैकब बैथेल पारी के पहले ही ओवर में बैटिंग करने आ गए थे, क्योंकि अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में जोस बटलर और फिल साल्ट को आउट कर दिया था. बैथेल एक समय 33 गेंद में 37 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन अपनी पारी की आखिरी 13 गेंदों पर उन्होंने 39 रन बटोरे. बैथेल 46 गेंद में 76 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए.

इंग्लैंड को आखिरी 5 ओवरों में 49 रन बनाने थे और यहां तक भारत के पास वापसी का मौका था. मगर तभी पारी के 16वें ओवर में रवि बिश्नोई ने 29 रन लुटा दिए, जिसमें उन्होंने दो नो-बॉल भी की. बिश्नोई ने ओवर पूरा करने के लिए 9 गेंद फेंकी, जिसमें 3 छक्के और एक चौका आया. 

वैभव डेब्यू पर फ्लॉप, ईशान की धीमी पारी

वैभव सूर्यवंशी अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू मैच में केवल 14 रन बना पाए. दूसरी ओर ईशान किशन ने 49 रन तो बनाए, लेकिन यह पारी उन्होंने 40 गेंद में खेली. किशन क्रीज पर सेट थे, लेकिन इसके बावजूद 14वें ओवर के बाद भारतीय बल्लेबाजी का मोमेंटम टूट गया, जिसके बाद टीम अगले 4 ओवरों में सिर्फ 24 रन ही बना सकी.

गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. अर्शदीप ने एक ओवर में 27 और रवि बिश्नोई ने 29 रन लुटाए. वो टी20 मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा पिटाई खाने वाले गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow