IMF के बाद अब बांग्लादेश की मदद के आगे आए ये दो बड़े बैंक, 1.5 अरब डॉलर का लोन देकर इस काम में करेंगे मदद

Bangladesh Receives Loan: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मई में 762 मिलियन डॉलर (करीब 6.360 करोड़ रुपये) की मदद मिलने के बाद अब बांग्लादेश को दुनिया के दो बड़े बैंकों से फिर से लोन मिलने जा रहा है. एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) और वर्ल्ड बैंक ने बांग्लादेश के लिए 1.5 अरब डॉलर के लोन को मंजूरी दे दी है. इससे बैंकिंग सेक्टर में सुधार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और एनर्जी सेक्टर के डेपलपमेंट में मदद मिलेगी.  दोनों बैंकों से मिलेगी इतनी बड़ी रकम  मिली जानकारी के मुताबिक, ADB ने बांग्लादेश के लिए 90 करोड़ डॉलर और वर्ल्ड बैंक ने 64 करोड़ डॉलर के लोन को मंजूरी दी है. बांग्लादेश को यह वित्तीय सहायता एक ऐसे वक्त पर मिलने जा रही है, जब देश को विदेशी व्यापार और अपने डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए फॉरेन करेंसी की सख्त जरूरत है. एडीबी बैंक ने जानकारी दी है कि 90 करोड़ डॉलर में से 50 करोड़ से देश के बैंकिंग सिस्टम में सुधार लाने और उसे मजबूत बनाने में किया जाएगा. बाकी के 40 करोड़ का इस्तेमाल जलवायु परिवर्तन की चुनातियों से निपटने और विकास को बढ़ावा देने में किया जाएगा.  बांग्लादेश के बैंकिंग सिस्टम के आगे कई चुनौतियां बांग्लादेश का बैंकिंग सिस्टम इस वक्त कई चुनौतियों से निपट रहा है जैसे कि बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी की भारी कमी है, जिससे सरकार के पास अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नकदी नहीं है. बांग्लादेश के बैंकिंग सिस्टम को एक मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क बनाने की भी जरूरत है ताकि मनी लॉन्ड्रिंग जैसे समस्याओं से बखूबी निपटा जा सके. साइबर अटैक को कम करने की दिशा में भी काम करना है ताकि कस्टमर्स की डेटा और उनके पैसों को सिक्योर रखा जा सके. यहां के बैंकिंग सिस्टम में NPL की समस्या भी काफी चिंताजनक है, जो कि 2025 की पहली तिमाही में 74,570 करोड़ टका तक पहुंच गया है. इतना ही नहीं, बैंकों को दिए गए लोन पर ब्याज वसूलने में भी कठिनाई हो रही है. ADB की तरफ से की गई मदद के बलबूते बैंकिंग सेक्टर में नकदी बढ़ाने, तरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुपालन को सुनिश्चित करने और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए किफायती लोन की पहुंच सुनिश्चित कराने की दिशा में काम किया जाएगा.  वर्ल्ड बैंक की राशि से इस काम में मिलेगी मदद इसके अलावा, एडीबी बैंक जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए भी बांग्लादेश को 400 मिलियन डॉलर का भी लोन देगा. वर्ल्ड बैंक से मिलने वाले 64 करोड़ डॉलर का इस्तेमाल शहर में वायु प्रदूषण को कम करने और गैस आपूर्ति में आ रही बाधाओं को कम करने में किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बिजली की बढ़ती मांग के कारण मुहम्मद युनूस के नेतृत्व वाली सरकार ने गैस आपूर्ति को बिजली संयत्रों में बदल दिया है, जिससे गैस का संकट गहराया है. वर्ल्ड बैंक से मिली राशि से इन दो प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा, जिससे बांग्लादेश में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा.  ये भी पढ़ें: 25 जून को खुल रहा HBD फाइनेंशियल सर्विसेज का IPO, शुरुआती निवेशकों को हो सकता है बड़ा नुकसान; जानें कैसे?

Jun 21, 2025 - 13:30
 0
IMF के बाद अब बांग्लादेश की मदद के आगे आए ये दो बड़े बैंक, 1.5 अरब डॉलर का लोन देकर इस काम में करेंगे मदद

Bangladesh Receives Loan: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मई में 762 मिलियन डॉलर (करीब 6.360 करोड़ रुपये) की मदद मिलने के बाद अब बांग्लादेश को दुनिया के दो बड़े बैंकों से फिर से लोन मिलने जा रहा है. एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) और वर्ल्ड बैंक ने बांग्लादेश के लिए 1.5 अरब डॉलर के लोन को मंजूरी दे दी है. इससे बैंकिंग सेक्टर में सुधार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और एनर्जी सेक्टर के डेपलपमेंट में मदद मिलेगी. 

दोनों बैंकों से मिलेगी इतनी बड़ी रकम 

मिली जानकारी के मुताबिक, ADB ने बांग्लादेश के लिए 90 करोड़ डॉलर और वर्ल्ड बैंक ने 64 करोड़ डॉलर के लोन को मंजूरी दी है. बांग्लादेश को यह वित्तीय सहायता एक ऐसे वक्त पर मिलने जा रही है, जब देश को विदेशी व्यापार और अपने डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए फॉरेन करेंसी की सख्त जरूरत है. एडीबी बैंक ने जानकारी दी है कि 90 करोड़ डॉलर में से 50 करोड़ से देश के बैंकिंग सिस्टम में सुधार लाने और उसे मजबूत बनाने में किया जाएगा. बाकी के 40 करोड़ का इस्तेमाल जलवायु परिवर्तन की चुनातियों से निपटने और विकास को बढ़ावा देने में किया जाएगा. 

बांग्लादेश के बैंकिंग सिस्टम के आगे कई चुनौतियां

बांग्लादेश का बैंकिंग सिस्टम इस वक्त कई चुनौतियों से निपट रहा है जैसे कि बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी की भारी कमी है, जिससे सरकार के पास अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नकदी नहीं है. बांग्लादेश के बैंकिंग सिस्टम को एक मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क बनाने की भी जरूरत है ताकि मनी लॉन्ड्रिंग जैसे समस्याओं से बखूबी निपटा जा सके.

साइबर अटैक को कम करने की दिशा में भी काम करना है ताकि कस्टमर्स की डेटा और उनके पैसों को सिक्योर रखा जा सके. यहां के बैंकिंग सिस्टम में NPL की समस्या भी काफी चिंताजनक है, जो कि 2025 की पहली तिमाही में 74,570 करोड़ टका तक पहुंच गया है.

इतना ही नहीं, बैंकों को दिए गए लोन पर ब्याज वसूलने में भी कठिनाई हो रही है. ADB की तरफ से की गई मदद के बलबूते बैंकिंग सेक्टर में नकदी बढ़ाने, तरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुपालन को सुनिश्चित करने और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए किफायती लोन की पहुंच सुनिश्चित कराने की दिशा में काम किया जाएगा. 

वर्ल्ड बैंक की राशि से इस काम में मिलेगी मदद

इसके अलावा, एडीबी बैंक जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए भी बांग्लादेश को 400 मिलियन डॉलर का भी लोन देगा. वर्ल्ड बैंक से मिलने वाले 64 करोड़ डॉलर का इस्तेमाल शहर में वायु प्रदूषण को कम करने और गैस आपूर्ति में आ रही बाधाओं को कम करने में किया जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बिजली की बढ़ती मांग के कारण मुहम्मद युनूस के नेतृत्व वाली सरकार ने गैस आपूर्ति को बिजली संयत्रों में बदल दिया है, जिससे गैस का संकट गहराया है. वर्ल्ड बैंक से मिली राशि से इन दो प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा, जिससे बांग्लादेश में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा. 

ये भी पढ़ें:

25 जून को खुल रहा HBD फाइनेंशियल सर्विसेज का IPO, शुरुआती निवेशकों को हो सकता है बड़ा नुकसान; जानें कैसे?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow