ICC रैंकिंग में विराट कोहली को जबरदस्त फायदा, रोहित शर्मा से ताज छीनने आ रहा 'किंग'; देखें ताजा अपडेट

बुधवार को आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें विराट कोहली को ODI बल्लेबाजी रैंकिंग (ODI Batting Ranking) में फायदा हुआ है. अभी चल रही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs SA ODI) के पहले मैच में विराट ने 135 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी. विराट अब एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने के एक कदम करीब आ गए हैं. अभी रोहित शर्मा वनडे में नंबर-1 बल्लेबाज हैं. रैंकिंग में विराट को फायदा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी से विराट को फायदा मिला है, जिससे वो एक स्थान के फायदे के साथ अब चौथे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने शुभमन गिल को पछाड़ कर चौथा स्थान हासिल किया है. विराट के रेटिंग पॉइंट्स 751 हो गए हैं, वहीं पहले नंबर पर मौजूद रोहित शर्मा के 783 रेटिंग पॉइंट्स हैं. टॉप-10 बल्लेबाजों में 4 भारतीय बताते चलें कि वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में चार भारतीय बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं, वहीं विराट कोहली चौथे और भारतीय वनडे टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल अभी पांचवें स्थान पर हैं. टॉप-10 में चौथे भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं, जो रैंकिंग में नौवें नंबर पर बने हुए हैं. रोहित शर्मा (भारत) डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) विराट कोहली (भारत) शुभमन गिल (भारत) वनडे फॉर्मेट में गेंदबाजी रैंकिंग में कुलदीप यादव को भी फायदा मिला है. कुलदीप अब एक स्थान के फायदे के साथ वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर आ गए हैं. विराट कोहली की बात करें तो वो साल 2021 के बाद कभी वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज नहीं बन पाए हैं. विराट ने हाल ही में अपने ODI करियर का 52वां और इंटरनेशनल करियर का 83वां शतक लगाया था. यह भी पढ़ें: IND vs SA: ICC ने हर्षित राणा को लगाई फटकार, 1 डिमेरिट पॉइंट भी मिला; जानिए किस बात की मिली सजा

Dec 3, 2025 - 16:30
 0
ICC रैंकिंग में विराट कोहली को जबरदस्त फायदा, रोहित शर्मा से ताज छीनने आ रहा 'किंग'; देखें ताजा अपडेट

बुधवार को आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें विराट कोहली को ODI बल्लेबाजी रैंकिंग (ODI Batting Ranking) में फायदा हुआ है. अभी चल रही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs SA ODI) के पहले मैच में विराट ने 135 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी. विराट अब एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने के एक कदम करीब आ गए हैं. अभी रोहित शर्मा वनडे में नंबर-1 बल्लेबाज हैं.

रैंकिंग में विराट को फायदा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी से विराट को फायदा मिला है, जिससे वो एक स्थान के फायदे के साथ अब चौथे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने शुभमन गिल को पछाड़ कर चौथा स्थान हासिल किया है. विराट के रेटिंग पॉइंट्स 751 हो गए हैं, वहीं पहले नंबर पर मौजूद रोहित शर्मा के 783 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

टॉप-10 बल्लेबाजों में 4 भारतीय

बताते चलें कि वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में चार भारतीय बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं, वहीं विराट कोहली चौथे और भारतीय वनडे टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल अभी पांचवें स्थान पर हैं. टॉप-10 में चौथे भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं, जो रैंकिंग में नौवें नंबर पर बने हुए हैं.

  1. रोहित शर्मा (भारत)
  2. डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)
  3. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)
  4. विराट कोहली (भारत)
  5. शुभमन गिल (भारत)

वनडे फॉर्मेट में गेंदबाजी रैंकिंग में कुलदीप यादव को भी फायदा मिला है. कुलदीप अब एक स्थान के फायदे के साथ वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर आ गए हैं. विराट कोहली की बात करें तो वो साल 2021 के बाद कभी वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज नहीं बन पाए हैं. विराट ने हाल ही में अपने ODI करियर का 52वां और इंटरनेशनल करियर का 83वां शतक लगाया था.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: ICC ने हर्षित राणा को लगाई फटकार, 1 डिमेरिट पॉइंट भी मिला; जानिए किस बात की मिली सजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow