सिर्फ 141 रन के चेज में इस भारतीय ने ठोका तूफानी शतक, बरसाए छक्के ही छक्के

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के सलामी बल्लेबाज यश धुल ने ऐसा धमाका किया कि हर कोई उनकी बल्लेबाजी का दीवाना हो गया. महज 141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोक दिए और अपनी टीम को 9 विकेट से शानदार जीत दिला दी. खास बात यह रही कि जिस गेंद पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया, उसी गेंद पर टीम ने जीत भी हासिल कर ली. किंग्स के गेंदबाजों ने दिखाया दम बारिश की वजह से मुकाबला 15-15 ओवर का कर दिया गया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुरानी दिल्ली 6 की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए और एक समय स्कोर 9 ओवर में 55 रन पर 5 विकेट हो गया था. तेज गेंदबाज मनी ग्रेवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर तीन बड़े विकेट झटके और विरोधी टीम की कमर तोड़ दी. हालांकि, इसके बाद अश्विनी चिल्ला और रोहन राठी ने जिम्मेदारी संभाली. दोनों ने छठे विकेट के लिए 85 रन जोड़कर टीम को 140 रन तक पहुंचाया. रोहन राठी ने 46 रन बनाए, जबकि अश्विनी चिल्ला ने 38 रन की उपयोगी पारी खेली. यह भी पढ़ें- 'IPL और इंटरनेशनल में जमीन आसमान का अंतर...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए रहाणे यश डुल ने चौकों-छक्कों से पलट दिया मैच 141 रन का लक्ष्य बड़ा नहीं था, लेकिन सेंट्रल दिल्ली किंग्स की शुरुआत काफी धीमी रही. शुरुआती तीन ओवर में टीम सिर्फ 12 रन ही बना सकी. इसके बाद यश धुल ने गियर बदला और गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. उन्होंने चौथे और पांचवें ओवर में लगातार बड़े शॉट लगाए और मैच का पूरा रुख बदल दिया. धुल ने सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद भी उनका हमला नहीं रुका और उन्होंने 6 चौकों व 9 छक्कों की मदद से 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बना डाले. युगल सैनी ने भी उनका अच्छा साथ निभाया और 27 रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 81 रन की अटूट साझेदारी हुई. अंक तालिका में नंबर-1 बनी सेंट्रल दिल्ली किंग्स सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने यह मुकाबला 13.2 ओवर में ही खत्म कर दिया. टीम ने अब तक खेले अपने चारों मैच जीते हैं और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है. वहीं, यश डुल का यह डीपीएल करियर का दूसरा शतक है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं. यह भी पढ़ें- कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का वॉर्मअप मैच?

Aug 6, 2026 - 14:30
 0
सिर्फ 141 रन के चेज में इस भारतीय ने ठोका तूफानी शतक, बरसाए छक्के ही छक्के

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के सलामी बल्लेबाज यश धुल ने ऐसा धमाका किया कि हर कोई उनकी बल्लेबाजी का दीवाना हो गया. महज 141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोक दिए और अपनी टीम को 9 विकेट से शानदार जीत दिला दी. खास बात यह रही कि जिस गेंद पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया, उसी गेंद पर टीम ने जीत भी हासिल कर ली.

किंग्स के गेंदबाजों ने दिखाया दम

बारिश की वजह से मुकाबला 15-15 ओवर का कर दिया गया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुरानी दिल्ली 6 की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए और एक समय स्कोर 9 ओवर में 55 रन पर 5 विकेट हो गया था. तेज गेंदबाज मनी ग्रेवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर तीन बड़े विकेट झटके और विरोधी टीम की कमर तोड़ दी. हालांकि, इसके बाद अश्विनी चिल्ला और रोहन राठी ने जिम्मेदारी संभाली. दोनों ने छठे विकेट के लिए 85 रन जोड़कर टीम को 140 रन तक पहुंचाया. रोहन राठी ने 46 रन बनाए, जबकि अश्विनी चिल्ला ने 38 रन की उपयोगी पारी खेली.

यह भी पढ़ें- 'IPL और इंटरनेशनल में जमीन आसमान का अंतर...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये क्या बोल गए रहाणे

यश डुल ने चौकों-छक्कों से पलट दिया मैच

141 रन का लक्ष्य बड़ा नहीं था, लेकिन सेंट्रल दिल्ली किंग्स की शुरुआत काफी धीमी रही. शुरुआती तीन ओवर में टीम सिर्फ 12 रन ही बना सकी. इसके बाद यश धुल ने गियर बदला और गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. उन्होंने चौथे और पांचवें ओवर में लगातार बड़े शॉट लगाए और मैच का पूरा रुख बदल दिया.

धुल ने सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद भी उनका हमला नहीं रुका और उन्होंने 6 चौकों व 9 छक्कों की मदद से 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बना डाले. युगल सैनी ने भी उनका अच्छा साथ निभाया और 27 रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 81 रन की अटूट साझेदारी हुई.

अंक तालिका में नंबर-1 बनी सेंट्रल दिल्ली किंग्स

सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने यह मुकाबला 13.2 ओवर में ही खत्म कर दिया. टीम ने अब तक खेले अपने चारों मैच जीते हैं और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है. वहीं, यश डुल का यह डीपीएल करियर का दूसरा शतक है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं.

यह भी पढ़ें- कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का वॉर्मअप मैच?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow