ICC टी-20 विश्वकप के ठीक बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! इस देश के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन, 3 प्लेयर हुए सस्पेंड

Javon Searles And Three Others Suspended For Match Fixing: वेस्टइंडीज क्रिकेट में मैच फिक्सिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है. टी-20 विश्वकप के बाद मैच फिक्सिंग का ये मामला काफी चर्चा में है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जेवन सियर्स समेत तीन लोगों को सस्पेंड कर दिया है. क्रिकेट जैसे वैश्विक खेल को बर्बाद करने के कोशिश को एक बार फिर से आईसीसी ने नाकाम कर दिया है. मैच फिक्सिंग और सबूत के साथ छेड़छाड़ का लगा आरोप आईसीसी ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जेवन सियर्स, टीम अधिकारी ट्रेवॉन ग्रिफिथ और टाइटंस टीम के मालिक चितरंजन राठौड़ पर मैच फिक्सिंग के इल्जाम लगाए हैं. इन तीनों पर Bim10 टूर्नामेंट के परिणामों और खेल की घटनाओं को गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश करने दोष का है. इसके अलावा, इन पर अन्य खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार के लिए उकसाने और एंटी-करप्शन अधिकारियों की जांच में सहयोग न करने का भी आरोप लगा है. सियर्स और ग्रिफिथ पर आईसीसी के कड़े नियम लागू बारबाडोस में आयोजित Bim10 टूर्नामेंट के टाइटंस टीम के अधिकारी ट्रेवॉन ग्रिफिथ पर सीडब्ल्यूआई (CWI) कोड के साथ-साथ आईसीसी के इंटरनेशनल एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन का भी आरोप लगा है. ग्रिफिथ पर आरोप है कि उन्होंने जांच से जुड़ी अहम जानकारी को छिपाने या उस सुबूत के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, ताकि भ्रष्टाचार के सबूतों को दबाया जा सके. जेवन सियर्स और ग्रिफिथ दोनों पर उस मैच फिक्सिंग के ऑफर या निमंत्रण का खुलासा न करने का भी आरोप है जो उन्हें फिक्सिंग के लिए दिए गए थे. तत्काल सस्पेंशन के साथ 14 दिनों के अंदर मांगा जवाब आईसीसी ने सख्त रूप अपनाते हुए सियर्स, ग्रिफिथ और राठौड़ को तत्काल प्रभाव से क्रिकेट की सभी गतिविधियों से निलंबित कर दिया है. इन तीनों के पास 11 मार्च, 2026 से 14 दिनों तक का समय है, जिसके अंदर उन्हें इन गंभीर आरोपों पर अपना जवाब पेश करना होगा. ये कार्रवाई उस बड़ी जांच का हिस्सा है, जिसके तहत जनवरी में अमेरिका के खिलाड़ी आरोन जोन्स को भी फंसाया गया था.

Mar 13, 2026 - 07:30
 0
ICC टी-20 विश्वकप के ठीक बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! इस देश के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन, 3 प्लेयर हुए सस्पेंड

Javon Searles And Three Others Suspended For Match Fixing: वेस्टइंडीज क्रिकेट में मैच फिक्सिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है. टी-20 विश्वकप के बाद मैच फिक्सिंग का ये मामला काफी चर्चा में है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जेवन सियर्स समेत तीन लोगों को सस्पेंड कर दिया है. क्रिकेट जैसे वैश्विक खेल को बर्बाद करने के कोशिश को एक बार फिर से आईसीसी ने नाकाम कर दिया है.

मैच फिक्सिंग और सबूत के साथ छेड़छाड़ का लगा आरोप

आईसीसी ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जेवन सियर्स, टीम अधिकारी ट्रेवॉन ग्रिफिथ और टाइटंस टीम के मालिक चितरंजन राठौड़ पर मैच फिक्सिंग के इल्जाम लगाए हैं. इन तीनों पर Bim10 टूर्नामेंट के परिणामों और खेल की घटनाओं को गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश करने दोष का है. इसके अलावा, इन पर अन्य खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार के लिए उकसाने और एंटी-करप्शन अधिकारियों की जांच में सहयोग न करने का भी आरोप लगा है.

सियर्स और ग्रिफिथ पर आईसीसी के कड़े नियम लागू

बारबाडोस में आयोजित Bim10 टूर्नामेंट के टाइटंस टीम के अधिकारी ट्रेवॉन ग्रिफिथ पर सीडब्ल्यूआई (CWI) कोड के साथ-साथ आईसीसी के इंटरनेशनल एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन का भी आरोप लगा है. ग्रिफिथ पर आरोप है कि उन्होंने जांच से जुड़ी अहम जानकारी को छिपाने या उस सुबूत के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, ताकि भ्रष्टाचार के सबूतों को दबाया जा सके. जेवन सियर्स और ग्रिफिथ दोनों पर उस मैच फिक्सिंग के ऑफर या निमंत्रण का खुलासा न करने का भी आरोप है जो उन्हें फिक्सिंग के लिए दिए गए थे.

तत्काल सस्पेंशन के साथ 14 दिनों के अंदर मांगा जवाब

आईसीसी ने सख्त रूप अपनाते हुए सियर्स, ग्रिफिथ और राठौड़ को तत्काल प्रभाव से क्रिकेट की सभी गतिविधियों से निलंबित कर दिया है. इन तीनों के पास 11 मार्च, 2026 से 14 दिनों तक का समय है, जिसके अंदर उन्हें इन गंभीर आरोपों पर अपना जवाब पेश करना होगा. ये कार्रवाई उस बड़ी जांच का हिस्सा है, जिसके तहत जनवरी में अमेरिका के खिलाड़ी आरोन जोन्स को भी फंसाया गया था.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow