How To Remove Skin Tanning: तेज धूप में स्किन हो गई है टैन? घर पर बना ये फेस पैक करेगा हीलिंग में मदद

How To Remove Skin Tanning: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही उसका सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन पर ही देखने को मिलता है. ये बात तो जग-जाहिर है कि तेज धूप, गर्म हवाएं और पसीना चेहरे की चमक छीन लेते हैं. ऐसे में कई लोगों की स्किन टैन हो जाती है, तो किसी के चेहरे पर लालपन, जलन और रूखापन दिखने लगता है. खासकर जब पारा 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तब स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है. ऐसी परिस्थिति में लोग महंगे फेस पैक, ब्यूटी ट्रीटमेंट और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं, लेकिन हर बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता. कई बार तो यह भी देखने में आता है कि ये प्रोडक्ट्स स्किन को और ज्यादा नुकसान पहुंचा देते हैं. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करके थक चुके हैं तो अब आपको परेशान होने कि बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको बताएंगे आपके किचन में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनका इस्तेमाल करके आप गर्मियों में  स्किन को कूल रखने के साथ-साथ नमी और नेचुरल ग्लो भी पा सकते हैं. आइए अब जानते हैं कौन-सी हैं वो चीजें.  स्किन को हील करेगा एलोवेरा, शहद और हल्दी  गर्मियों की तेज धूप में अगर आपकी स्किन भी टैन हो जाती है तो एलोवेरा, शहद और हल्दी का मिश्रण आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. ये तीनों चीजें चेहरे को अंदर से ठीक करने में मदद करती हैं और धूप से डैमेज हुई स्किन को राहत देती हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि ये तरीका सस्ता, आसान और काफी असरदार है. इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरा फ्रेश, साफ और चमकदार दिखने लगता है.  यह भी पढ़ें: Skincare Tips: केवल धूप और पसीना नहीं, आपका फेवरेट फूड भी है पिंपल्स की वजह ऐसे बनाएं  नेचुरल फेस पैक अगर आप घर पर आसान तरीके से इस फेस पैक को बनाना चाहते हैं, तो इन सामानों की जरूरत होगी. एलोवेरा जेल- 2 चम्मचशहद- 1 चम्मच हल्दी- एक चुटकी  इन तीनों ही चीजों को किसी साफ बर्तन में डालकर अच्छे से मिला लें. जब स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए, तब इसे चेहरे पर लगाने के लिए इस्तेमाल करें. चेहरे पर लगाने का सही तरीका  सबसे पहले चेहरे को साफ पानी या फेस वॉश से धो लें जिससे चेहरे से धूल और गंदगी हट जाए. अब तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं. करीब 5 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें. इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा प्रेशर न डालें. इसके बाद इस पेस्ट को 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें. फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें. चेहरा धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं, अगर आप हफ्ते में 2 बार रात में सोने से पहले इसका इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ दिनों में स्किन पर अच्छा फर्क दिख सकता है. इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान  1.हल्दी ज्यादा मात्रा में न डालें, वरना चेहरा पीला दिख सकता है.  2.अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. 3.फेस पैक लगाने से पहले चेहरा साफ होना चाहिए. 4.चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें. 5.दिन में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें. यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: शैंपू करने के बाद भी सॉफ्ट नहीं होते बाल, धोने से पहले बस कर लें ये काम

Jun 1, 2026 - 02:30
 0
How To Remove Skin Tanning: तेज धूप में स्किन हो गई है टैन? घर पर बना ये फेस पैक करेगा हीलिंग में मदद

How To Remove Skin Tanning: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही उसका सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन पर ही देखने को मिलता है. ये बात तो जग-जाहिर है कि तेज धूप, गर्म हवाएं और पसीना चेहरे की चमक छीन लेते हैं. ऐसे में कई लोगों की स्किन टैन हो जाती है, तो किसी के चेहरे पर लालपन, जलन और रूखापन दिखने लगता है. खासकर जब पारा 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तब स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है. ऐसी परिस्थिति में लोग महंगे फेस पैक, ब्यूटी ट्रीटमेंट और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं, लेकिन हर बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता. कई बार तो यह भी देखने में आता है कि ये प्रोडक्ट्स स्किन को और ज्यादा नुकसान पहुंचा देते हैं.

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करके थक चुके हैं तो अब आपको परेशान होने कि बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको बताएंगे आपके किचन में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनका इस्तेमाल करके आप गर्मियों में  स्किन को कूल रखने के साथ-साथ नमी और नेचुरल ग्लो भी पा सकते हैं. आइए अब जानते हैं कौन-सी हैं वो चीजें. 

स्किन को हील करेगा एलोवेरा, शहद और हल्दी 

गर्मियों की तेज धूप में अगर आपकी स्किन भी टैन हो जाती है तो एलोवेरा, शहद और हल्दी का मिश्रण आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. ये तीनों चीजें चेहरे को अंदर से ठीक करने में मदद करती हैं और धूप से डैमेज हुई स्किन को राहत देती हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि ये तरीका सस्ता, आसान और काफी असरदार है. इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरा फ्रेश, साफ और चमकदार दिखने लगता है. 

यह भी पढ़ें: Skincare Tips: केवल धूप और पसीना नहीं, आपका फेवरेट फूड भी है पिंपल्स की वजह

ऐसे बनाएं  नेचुरल फेस पैक

अगर आप घर पर आसान तरीके से इस फेस पैक को बनाना चाहते हैं, तो इन सामानों की जरूरत होगी.

एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
शहद- 1 चम्मच 
हल्दी- एक चुटकी 

इन तीनों ही चीजों को किसी साफ बर्तन में डालकर अच्छे से मिला लें. जब स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए, तब इसे चेहरे पर लगाने के लिए इस्तेमाल करें.

चेहरे पर लगाने का सही तरीका 

सबसे पहले चेहरे को साफ पानी या फेस वॉश से धो लें जिससे चेहरे से धूल और गंदगी हट जाए. अब तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं. करीब 5 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें. इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा प्रेशर न डालें. इसके बाद इस पेस्ट को 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें. फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें. चेहरा धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं, अगर आप हफ्ते में 2 बार रात में सोने से पहले इसका इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ दिनों में स्किन पर अच्छा फर्क दिख सकता है.

इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान 

1.हल्दी ज्यादा मात्रा में न डालें, वरना चेहरा पीला दिख सकता है. 

2.अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

3.फेस पैक लगाने से पहले चेहरा साफ होना चाहिए.

4.चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें.

5.दिन में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें.

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: शैंपू करने के बाद भी सॉफ्ट नहीं होते बाल, धोने से पहले बस कर लें ये काम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow