How Often Should You Use Soap: सप्ताह में कितने दिन साबुन से नहाना चाहिए, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

How Often Should You Bathe Dermatologist Advice: नहाना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है. खासकर गर्मी या उमस के मौसम में पसीना आने के बाद नहाए बिना रहना मुश्किल लगता है. वर्कआउट करने, घर की सफाई करने या धूप में लंबे समय तक रहने के बाद तो नहाना जरूरी भी महसूस होता है. लेकिन अगर आपने पूरा दिन घर पर आराम किया है और ज्यादा पसीना भी नहीं आया, तो क्या उस दिन साबुन से नहाना जरूरी है? क्या रोजाना साबुन का इस्तेमाल त्वचा के लिए सही है या कभी-कभी इसे छोड़ देना चाहिए? डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शिल्पी खेत्रपाल के मुताबिक, नहाने की कोई एक तय संख्या हर व्यक्ति पर लागू नहीं होती. आमतौर पर दिन में एक बार नहाना साफ-सफाई बनाए रखने के लिए पर्याप्त माना जाता है, लेकिन आपकी दिनचर्या, मौसम, शरीर से आने वाली गंध और त्वचा की स्थिति के हिसाब से इसमें बदलाव हो सकता है. सप्ताह में कितने दिन साबुन से नहाना चाहिए? एक्सपर्ट के मुताबिक, रोज नहाना जरूरी हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर बार पूरे शरीर पर साबुन लगाना भी जरूरी है. अगर आप ज्यादा पसीना नहीं बहाते, ज्यादा गंदगी के संपर्क में नहीं आए हैं और आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील या ऑयली नहीं है, तो हर दिन पूरे शरीर को साबुन से रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ती. खासकर चेहरे, बगल और प्राइवेट पार्ट्स जैसे हिस्सों की सफाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. शरीर के बाकी हिस्सों को रोजाना तेज साबुन से साफ करने से त्वचा की प्राकृतिक नमी कम हो सकती है. कब रोज नहाना जरूरी हो जाता है? अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, काफी पसीना आता है या आपका काम ऐसा है जिसमें धूल-मिट्टी और गंदगी के संपर्क में रहना पड़ता है, तो रोज नहाना ज्यादा जरूरी हो जाता है. गर्म और उमस भरे मौसम में भी शरीर पर पसीना और तेल ज्यादा जमा हो सकता है. ऐसे में नहाने से शरीर से पसीना, गंदगी और बैक्टीरिया हटाने में मदद मिलती है. बगल, पैर और ग्रोइन एरिया में पसीने की ग्रंथियां ज्यादा होती हैं और ये हिस्से लंबे समय तक गर्म और नम रह सकते हैं. इसी वजह से यहां बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं और शरीर से दुर्गंध आने लगती है. साबुन और पानी से इन हिस्सों की सफाई करने से बदबू को कम करने में मदद मिल सकती है. रोज साबुन लगाने से त्वचा को नुकसान भी हो सकता है अगर आपको लगता है कि ज्यादा साबुन लगाने से त्वचा ज्यादा साफ रहेगी, तो ऐसा जरूरी नहीं है. बहुत ज्यादा नहाने या बार-बार साबुन इस्तेमाल करने से त्वचा की प्राकृतिक नमी और ऑयल कम हो सकता है. इससे त्वचा रूखी, खिंची हुई या खुजली वाली महसूस हो सकती है. बहुत गर्म पानी से नहाने पर भी यही समस्या बढ़ सकती है. इसलिए नहाते समय पानी बहुत गर्म रखने के बजाय हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. अगर नहाने के बाद त्वचा पर रूखापन, खुजली, जलन या परत उतरने जैसी समस्या दिखाई देती है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपको अपनी नहाने की आदत पर ध्यान देने की जरूरत है. नहाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट की सलाह है कि नहाने को बहुत लंबा न खींचें. करीब पांच मिनट में नहाना पूरा करने की कोशिश करें. बहुत देर तक पानी में रहने से त्वचा की नमी कम हो सकती है. हर दिन पूरे शरीर पर साबुन लगाने की जरूरत भी नहीं है. चेहरे, बगल और ग्रोइन जैसे हिस्सों को नियमित रूप से साफ करना ज्यादा जरूरी है. अगर शरीर पर मिट्टी, पसीना या गंदगी लगी है, तो जरूरत के हिसाब से बाकी हिस्सों को भी साबुन से साफ किया जा सकता है. नहाने के बाद तौलिये से त्वचा को जोर-जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से थपथपाकर सुखाएं. इसके बाद जरूरत हो तो खुशबू रहित मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है. इसे भी पढ़ें: दुबई में सोना इतना सस्ता क्यों होता है, क्या है वहां टैक्स का खेल? तो आखिर कितनी बार नहाना सही है? इसका जवाब आपकी लाइफस्टाइल और त्वचा पर निर्भर करता है. सामान्य तौर पर रोज नहाना साफ-सफाई के लिए ठीक हो सकता है, लेकिन रोजाना पूरे शरीर को साबुन से रगड़ना जरूरी नहीं है. अगर किसी दिन आप घर पर ही रहे, पसीना नहीं आया और शरीर गंदा नहीं हुआ, तो साबुन का इस्तेमाल सीमित रखना आपकी त्वचा के लिए बेहतर हो सकता है. वहीं, एक्सरसाइज, ज्यादा पसीना, गर्म मौसम या गंदगी के संपर्क में आने पर नहाना और जरूरी हिस्सों को साबुन से साफ करना जरूरी हो जाता है. इसे भी पढ़ें: अलास्का की तेल पाइपलाइन बर्फ में जमती क्यों नहीं, जानें क्या है साइंस?

Sep 27, 2026 - 21:30
 0
How Often Should You Use Soap: सप्ताह में कितने दिन साबुन से नहाना चाहिए, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

How Often Should You Bathe Dermatologist Advice: नहाना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है. खासकर गर्मी या उमस के मौसम में पसीना आने के बाद नहाए बिना रहना मुश्किल लगता है. वर्कआउट करने, घर की सफाई करने या धूप में लंबे समय तक रहने के बाद तो नहाना जरूरी भी महसूस होता है. लेकिन अगर आपने पूरा दिन घर पर आराम किया है और ज्यादा पसीना भी नहीं आया, तो क्या उस दिन साबुन से नहाना जरूरी है? क्या रोजाना साबुन का इस्तेमाल त्वचा के लिए सही है या कभी-कभी इसे छोड़ देना चाहिए?

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शिल्पी खेत्रपाल के मुताबिक, नहाने की कोई एक तय संख्या हर व्यक्ति पर लागू नहीं होती. आमतौर पर दिन में एक बार नहाना साफ-सफाई बनाए रखने के लिए पर्याप्त माना जाता है, लेकिन आपकी दिनचर्या, मौसम, शरीर से आने वाली गंध और त्वचा की स्थिति के हिसाब से इसमें बदलाव हो सकता है.

सप्ताह में कितने दिन साबुन से नहाना चाहिए?

एक्सपर्ट के मुताबिक, रोज नहाना जरूरी हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर बार पूरे शरीर पर साबुन लगाना भी जरूरी है. अगर आप ज्यादा पसीना नहीं बहाते, ज्यादा गंदगी के संपर्क में नहीं आए हैं और आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील या ऑयली नहीं है, तो हर दिन पूरे शरीर को साबुन से रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ती. खासकर चेहरे, बगल और प्राइवेट पार्ट्स जैसे हिस्सों की सफाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. शरीर के बाकी हिस्सों को रोजाना तेज साबुन से साफ करने से त्वचा की प्राकृतिक नमी कम हो सकती है.


कब रोज नहाना जरूरी हो जाता है?

अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, काफी पसीना आता है या आपका काम ऐसा है जिसमें धूल-मिट्टी और गंदगी के संपर्क में रहना पड़ता है, तो रोज नहाना ज्यादा जरूरी हो जाता है. गर्म और उमस भरे मौसम में भी शरीर पर पसीना और तेल ज्यादा जमा हो सकता है. ऐसे में नहाने से शरीर से पसीना, गंदगी और बैक्टीरिया हटाने में मदद मिलती है. बगल, पैर और ग्रोइन एरिया में पसीने की ग्रंथियां ज्यादा होती हैं और ये हिस्से लंबे समय तक गर्म और नम रह सकते हैं. इसी वजह से यहां बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं और शरीर से दुर्गंध आने लगती है. साबुन और पानी से इन हिस्सों की सफाई करने से बदबू को कम करने में मदद मिल सकती है.

रोज साबुन लगाने से त्वचा को नुकसान भी हो सकता है

अगर आपको लगता है कि ज्यादा साबुन लगाने से त्वचा ज्यादा साफ रहेगी, तो ऐसा जरूरी नहीं है. बहुत ज्यादा नहाने या बार-बार साबुन इस्तेमाल करने से त्वचा की प्राकृतिक नमी और ऑयल कम हो सकता है. इससे त्वचा रूखी, खिंची हुई या खुजली वाली महसूस हो सकती है. बहुत गर्म पानी से नहाने पर भी यही समस्या बढ़ सकती है. इसलिए नहाते समय पानी बहुत गर्म रखने के बजाय हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. अगर नहाने के बाद त्वचा पर रूखापन, खुजली, जलन या परत उतरने जैसी समस्या दिखाई देती है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपको अपनी नहाने की आदत पर ध्यान देने की जरूरत है.


नहाने का सही तरीका क्या है?

एक्सपर्ट की सलाह है कि नहाने को बहुत लंबा न खींचें. करीब पांच मिनट में नहाना पूरा करने की कोशिश करें. बहुत देर तक पानी में रहने से त्वचा की नमी कम हो सकती है. हर दिन पूरे शरीर पर साबुन लगाने की जरूरत भी नहीं है. चेहरे, बगल और ग्रोइन जैसे हिस्सों को नियमित रूप से साफ करना ज्यादा जरूरी है. अगर शरीर पर मिट्टी, पसीना या गंदगी लगी है, तो जरूरत के हिसाब से बाकी हिस्सों को भी साबुन से साफ किया जा सकता है. नहाने के बाद तौलिये से त्वचा को जोर-जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से थपथपाकर सुखाएं. इसके बाद जरूरत हो तो खुशबू रहित मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: दुबई में सोना इतना सस्ता क्यों होता है, क्या है वहां टैक्स का खेल?

तो आखिर कितनी बार नहाना सही है?

इसका जवाब आपकी लाइफस्टाइल और त्वचा पर निर्भर करता है. सामान्य तौर पर रोज नहाना साफ-सफाई के लिए ठीक हो सकता है, लेकिन रोजाना पूरे शरीर को साबुन से रगड़ना जरूरी नहीं है. अगर किसी दिन आप घर पर ही रहे, पसीना नहीं आया और शरीर गंदा नहीं हुआ, तो साबुन का इस्तेमाल सीमित रखना आपकी त्वचा के लिए बेहतर हो सकता है. वहीं, एक्सरसाइज, ज्यादा पसीना, गर्म मौसम या गंदगी के संपर्क में आने पर नहाना और जरूरी हिस्सों को साबुन से साफ करना जरूरी हो जाता है.

इसे भी पढ़ें: अलास्का की तेल पाइपलाइन बर्फ में जमती क्यों नहीं, जानें क्या है साइंस?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow