Holi 2026 Special: होली पर मेहमानों के लिए घर पर ऐसे बनाएं केसर-बादाम शरबत, जानिए आसान रेसिपी

होली का त्योहार रंग, मिठास और खुशियों का संगम माना जाता है. इस दिन घरों में गुजिया, दही-भल्ले, छोले-भटूरे और तरह-तरह की मिठाइयां बांटी जाती है. लेकिन अगर इन सब के साथ ठंडा और खुशबूदार केसर-बादाम शरबत या ठंडाई मिल जाए तो त्योहार का मजा और भी बढ़ जाता है. इस साल होली 4 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि 3 मार्च को होलिका दहन होगा. ऐसे में अगर आप मेहमानों के लिए कुछ खास और घर पर ही तैयार करना चाहते हैं तो केसर बादाम शरबत एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे कम समय में तैयार किया जा सकता है और यह स्वाद के साथ शरीर को भी ठंडक देता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मेहमानों के लिए घर पर आप कैसे केसर-बादाम शरबत बना सकते हैं और इसके आसान रेसिपी क्या है. केसर-बादाम शरबत के लिए सामान 10 से 12 बादाम 1/4 कप खरबूजे के बीज 10 से 12 केसर के धागे 2 से 3 इलायची थोड़ी सी सौंफ 1 चम्मच खसखस 4 कप चीनी 2 कप पानी आधा नींबू दूध या ठंडा पानी (सर्व करने के लिए) सजावट के लिए काजू-पिस्ता कैसे तैयार करें शरबत? होली पर केसर-बादाम का शरबत बनाने के लिए पहले बादाम को 2 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें, ताकि उसका छिलका आसानी से उतर जाए. साथ ही खरबूजे के बीज भी धोकर भिगो दें. अब एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर उबाल लें. जब चाशनी में एक तार बनने लगे, तो उसमें कुछ बूंदे नींबू के रस की डाल दें. नींबू के रस की  बूंदें डालने से ऊपर जमा झाग साफ हो जाएगा. फिर इसमें केसर डालकर चाशनी को ठंडा होने दें. वहीं अब भीगे हुए बादाम का छिलका उतार लें और उन्हें खरबूजे के बीज के साथ बिना ज्यादा पानी मिलाए बारीक पीस लें. इसके बाद इलायची को कूटकर उसका भी पाउडर बना लें. अब तैयार पेस्ट को ठंडी चाशनी में मिलाएं और इलायची पाउडर डाल दें. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाने पर आपका केसर-बादाम  का शरबत बनकर तैयार हो जाएगा. इस शरबत को बोतल में भरकर फ्रिज में रखा जा सकता है. शरबत सर्व करने का तरीका केसर-बादाम का शरबत सर्व करने के लिए एक गिलास में एक भाग शरबत कंसंट्रेट लें और उसमें चार भाग ठंडा दूध या पानी मिलाएं. अच्छी तरह घोलकर ऊपर से कटे हुए काजू-पिस्ता डाल लें. चाहें तो थोड़ा सा केसर भी ऊपर से सजाने के लिए ले सकते हैं. अब इसे ठंडे गिलास में सर्व ताकि स्वाद और भी बढ़ जाए. वहीं अगर शरबत को एयरटाइट बोतल में फ्रिज में रखा जाए तो यह कई दिनों तक चल सकता है. इस्तेमाल से पहले बोतल को हल्का हिला लें, क्योंकि बादाम और बीज का पेस्ट बैठ सकता है. ये भी पढ़ें-Holi 2026 Wishes in Bhojpuri: इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स, आ जाएगा मजा

Feb 26, 2026 - 18:30
 0
Holi 2026 Special: होली पर मेहमानों के लिए घर पर ऐसे बनाएं केसर-बादाम शरबत, जानिए आसान रेसिपी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow