Guru Uday 2026: आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
Guru Uday 2026: ज्ञान, मांगलिक कार्य, भाग्य का कारक ग्रह गुरु 12 अगस्त को सुबह 5 बजकर 03 मिनट पर अपनी उच्च राशि कर्क में उदित हो चुके हैं. गुरु 28 दिन से अस्त थे, इस दौरान मांगलिक कार्य पर भी रोक लगी थी. गुरु के उदय होने से शुभ कार्यों को गति मिलेगी. सूर्य ग्रहण के दिन गुरु का उदय होने वृषभ, कर्क और मकर राशि, कन्या, मिथुन, वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. नौकरी में तरक्की, व्यापार में मुनाफे सहित कुछ विशेष लाभ मिलेंगे. कर्क राशि 12 अगस्त को गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में उदित होंगे और कर्क राशि वालों की कुंडली में प्रथम भाव में रहेंगे. ये भाव व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और मान सम्मान से जुड़ा है. गुरु के उदय से आत्मविश्वास बढ़ सकता है, करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और समाज में कोई हुई इज्जत वापिस मिल सकती है. आने वाला समय सुखद रहेगा. सेहत को लेकर चिंता दूर होगी. वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के नवम भाव में गुरु उदित होंगे, जिसे भाग्य, धर्म, उच्च शिक्षा और लंबी यात्रा का भाव माना जाता है. गुरु की पांचवीं दृष्टि वृश्चिक राशि पर पड़ेगी. इससे भाग्य का साथ मिल सकता है, उच्च शिक्षा के अवसर बन सकते हैं और विदेश या लंबी यात्रा के योग हैं. नौकरी और कारोबार आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. कार्यों को गति मिलेगी. मीन राशि मीन राशि से कर्क पंचम भाव में आता है. यह भाव शिक्षा, संतान, बुद्धि, प्रेम और रचनात्मकता से जुड़ा है. गुरु की नवम दृष्टि मीन राशि पर पड़ेगी. इससे पढ़ाई में सफलता, संतान पक्ष से अच्छी खबर, प्रेम संबंधों में सकारात्मकता और आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं. नौकरी या कारोबार में अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. वृषभ राशि गुरु का यह परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक लिहाज से अच्छा समय लेकर आ सकता है. आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं और अटके हुए कामों में तेजी आने की संभावना है. पुराने निवेश से लाभ या अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं, वहीं कारोबार में भी नई डील या मुनाफे के मौके मिलेंगे. सही रणनीति के साथ उठाया गया आर्थिक कदम आगे चलकर फायदा दे सकता है. Surya Grahan 2026: पूर्ण सूर्य ग्रहण में जन्म लेने वाले बच्चे पर क्या पड़ता है प्रभाव ? Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Guru Uday 2026: ज्ञान, मांगलिक कार्य, भाग्य का कारक ग्रह गुरु 12 अगस्त को सुबह 5 बजकर 03 मिनट पर अपनी उच्च राशि कर्क में उदित हो चुके हैं. गुरु 28 दिन से अस्त थे, इस दौरान मांगलिक कार्य पर भी रोक लगी थी.
गुरु के उदय होने से शुभ कार्यों को गति मिलेगी. सूर्य ग्रहण के दिन गुरु का उदय होने वृषभ, कर्क और मकर राशि, कन्या, मिथुन, वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. नौकरी में तरक्की, व्यापार में मुनाफे सहित कुछ विशेष लाभ मिलेंगे.
कर्क राशि
12 अगस्त को गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में उदित होंगे और कर्क राशि वालों की कुंडली में प्रथम भाव में रहेंगे. ये भाव व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और मान सम्मान से जुड़ा है. गुरु के उदय से आत्मविश्वास बढ़ सकता है, करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और समाज में कोई हुई इज्जत वापिस मिल सकती है. आने वाला समय सुखद रहेगा. सेहत को लेकर चिंता दूर होगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के नवम भाव में गुरु उदित होंगे, जिसे भाग्य, धर्म, उच्च शिक्षा और लंबी यात्रा का भाव माना जाता है. गुरु की पांचवीं दृष्टि वृश्चिक राशि पर पड़ेगी. इससे भाग्य का साथ मिल सकता है, उच्च शिक्षा के अवसर बन सकते हैं और विदेश या लंबी यात्रा के योग हैं. नौकरी और कारोबार आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. कार्यों को गति मिलेगी.
मीन राशि
मीन राशि से कर्क पंचम भाव में आता है. यह भाव शिक्षा, संतान, बुद्धि, प्रेम और रचनात्मकता से जुड़ा है. गुरु की नवम दृष्टि मीन राशि पर पड़ेगी. इससे पढ़ाई में सफलता, संतान पक्ष से अच्छी खबर, प्रेम संबंधों में सकारात्मकता और आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं. नौकरी या कारोबार में अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है.
वृषभ राशि
गुरु का यह परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक लिहाज से अच्छा समय लेकर आ सकता है. आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं और अटके हुए कामों में तेजी आने की संभावना है. पुराने निवेश से लाभ या अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं, वहीं कारोबार में भी नई डील या मुनाफे के मौके मिलेंगे. सही रणनीति के साथ उठाया गया आर्थिक कदम आगे चलकर फायदा दे सकता है.
Surya Grahan 2026: पूर्ण सूर्य ग्रहण में जन्म लेने वाले बच्चे पर क्या पड़ता है प्रभाव ?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?