GPT-6 vs Claude vs Gemini : Context Window से Price तक, जानें कौन-सा AI बेस्ट?

AI अब हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुका है. जैसे-जैसे इसका यूज बढ़ रहा है, वैसे-वैसे AI कंपनियां भी अपने मॉडल्स को ज्यादा बेहतर बनाने पर काम कर रही हैं. इसी कड़ी में OpenAI ने अपना नया AI मॉडल GPT-6 लॉन्च किया है. कंपनी के मुताबिक, यह दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट और अलाइंड मॉडल है. GPT-6 के आने के बाद AI की दुनिया में इसकी तुलना Claude Fable 5.1 और Gemini 3.8 Flash जैसे मॉडल्स से की जा रही है. यह तीनों मॉडल अपने-अपने खास फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन Context Window, Output Capacity, Benchmark Performance और Pricing के मामले में इनमें अंतर है. ऐसे में आइए जानते हैं GPT-6, Claude Fable 5.1 और Gemini 3.8 Flash में क्या फर्क है. Context Window में कौन आगे? AI का Context Window उसकी Short-Term Memory की तरह काम करता है. यह बताता है कि AI एक समय में कितना टेक्सट पढ़, याद और समझ सकता है. GPT-6 में 1,050,000 टोकन का Context Window दिया गया है. वहीं Gemini 3.8 Flash में 1,048,576  टोकन और Claude Fable 5.1 में 1,000,000  टोकन का Context Window मिलता है. इस मामले में GPT-6 सबसे आगे है. Output और Knowledge Cutoff एक रिस्पॉन्स में कितना Output जनरेट किया जा सकता है, इस मामले में GPT-6 और Claude Fable 5.1 बराबरी पर हैं. दोनों मॉडल 128,000 टोकन तक Output जनरेट कर सकते हैं. वहीं Gemini 3.8 Flash 65,536 टोक्नस यानी करीब 66K  टोकन तक Output दे सकता है. GPT-6 और Claude Fable 5.1, Gemini 3.8 Flash की तुलना में करीब दोगुना Output एक रिस्पॉन्स में जनरेट कर सकते हैं. वहीं Knowledge Cutoff की बात करें तो GPT-6 का Cutoff 30 अप्रैल 2026 तक है. Claude Fable 5.1 का Knowledge Cutoff जून 2026 और Gemini 3.8 Flash का मार्च 2026 तक है. हालांकि Google का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में जानकारी जनवरी 2025 तक ही हो सकती है. यह भी पढ़ें - कौन सा App खत्म कर रहा iPhone की Battery? चुटकियों में ऐसे करें पता Benchmark Scores में कौन-सा AI बेस्ट? 1. OpenAI के मुताबिक GPT-6 ने ARC-AGI-2 में 95.0 प्रतिशत , ARC-AGI-3 में 99.9 प्रतिशत और अपने साइबर सिक्योरिटी टेस्ट एक्सप्लॉइट बेंच में 100 प्रतिशत स्कोर किया है. एजेंट्स लास्ट एग्जाम में इसका स्कोर 59.3 प्रतिशत बताया गया है, जबकि पुराने GPT-5.6 Sol का स्कोर 53.6 प्रतिशत था. 2. Anthropic के अनुसार Claude Fable 5.1 ने Terminal-Bench 4.0 में 55.8 प्रतिशत और CursorBench 3.2.0 में 73.4 प्रतिशत स्कोर किया है. Humanity लास्ट एग्जाम  में इसका स्कोर बिना Tools के 60.9 प्रतिशत और Tools के साथ 65 प्रतिशत बताया गया है. 3. Google के मुताबिक Gemini 3.8 Flash ने Terminal-Bench 2.1 में 90.8 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है, जबकि पिछले फ्लैश मॉडल का स्कोर 81.6 प्रतिशत था. HLE-Verified में इसका स्कोर 54.9 प्रतिशत रहा. AI मॉडल की कीमत इन तीनों मॉडल अपने-अपने सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं. भारत में GPT-6 को ChatGPT Plus Plan के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसकी कीमत 1,999 रुपए प्रति महीने से शुरू होती है. Claude Fable 5.1 के लिए Claude Pro Plan की कीमत 2,399 रुपए प्रति महीना है. वहीं Gemini 3.8 Flash Google AI Pro Plan के साथ उपलब्ध है, जिसकी कीमत भारत में 1,950 रुपए प्रति महीना है. यह भी पढ़ें - क्या Router के पास सबसे तेज इंटरनेट चलता है? जानिए क्या है सच्चाई

Sep 6, 2026 - 21:30
 0
GPT-6 vs Claude vs Gemini : Context Window से Price तक, जानें कौन-सा AI बेस्ट?

AI अब हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुका है. जैसे-जैसे इसका यूज बढ़ रहा है, वैसे-वैसे AI कंपनियां भी अपने मॉडल्स को ज्यादा बेहतर बनाने पर काम कर रही हैं. इसी कड़ी में OpenAI ने अपना नया AI मॉडल GPT-6 लॉन्च किया है. कंपनी के मुताबिक, यह दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट और अलाइंड मॉडल है. GPT-6 के आने के बाद AI की दुनिया में इसकी तुलना Claude Fable 5.1 और Gemini 3.8 Flash जैसे मॉडल्स से की जा रही है. यह तीनों मॉडल अपने-अपने खास फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन Context Window, Output Capacity, Benchmark Performance और Pricing के मामले में इनमें अंतर है. ऐसे में आइए जानते हैं GPT-6, Claude Fable 5.1 और Gemini 3.8 Flash में क्या फर्क है.

Context Window में कौन आगे?

AI का Context Window उसकी Short-Term Memory की तरह काम करता है. यह बताता है कि AI एक समय में कितना टेक्सट पढ़, याद और समझ सकता है. GPT-6 में 1,050,000 टोकन का Context Window दिया गया है. वहीं Gemini 3.8 Flash में 1,048,576  टोकन और Claude Fable 5.1 में 1,000,000  टोकन का Context Window मिलता है. इस मामले में GPT-6 सबसे आगे है.

Output और Knowledge Cutoff

एक रिस्पॉन्स में कितना Output जनरेट किया जा सकता है, इस मामले में GPT-6 और Claude Fable 5.1 बराबरी पर हैं. दोनों मॉडल 128,000 टोकन तक Output जनरेट कर सकते हैं. वहीं Gemini 3.8 Flash 65,536 टोक्नस यानी करीब 66K  टोकन तक Output दे सकता है. GPT-6 और Claude Fable 5.1, Gemini 3.8 Flash की तुलना में करीब दोगुना Output एक रिस्पॉन्स में जनरेट कर सकते हैं.

वहीं Knowledge Cutoff की बात करें तो GPT-6 का Cutoff 30 अप्रैल 2026 तक है. Claude Fable 5.1 का Knowledge Cutoff जून 2026 और Gemini 3.8 Flash का मार्च 2026 तक है. हालांकि Google का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में जानकारी जनवरी 2025 तक ही हो सकती है.

यह भी पढ़ें - कौन सा App खत्म कर रहा iPhone की Battery? चुटकियों में ऐसे करें पता

Benchmark Scores में कौन-सा AI बेस्ट?

1. OpenAI के मुताबिक GPT-6 ने ARC-AGI-2 में 95.0 प्रतिशत , ARC-AGI-3 में 99.9 प्रतिशत और अपने साइबर सिक्योरिटी टेस्ट एक्सप्लॉइट बेंच में 100 प्रतिशत स्कोर किया है. एजेंट्स लास्ट एग्जाम में इसका स्कोर 59.3 प्रतिशत बताया गया है, जबकि पुराने GPT-5.6 Sol का स्कोर 53.6 प्रतिशत था.

2. Anthropic के अनुसार Claude Fable 5.1 ने Terminal-Bench 4.0 में 55.8 प्रतिशत और CursorBench 3.2.0 में 73.4 प्रतिशत स्कोर किया है. Humanity लास्ट एग्जाम  में इसका स्कोर बिना Tools के 60.9 प्रतिशत और Tools के साथ 65 प्रतिशत बताया गया है.

3. Google के मुताबिक Gemini 3.8 Flash ने Terminal-Bench 2.1 में 90.8 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है, जबकि पिछले फ्लैश मॉडल का स्कोर 81.6 प्रतिशत था. HLE-Verified में इसका स्कोर 54.9 प्रतिशत रहा.

AI मॉडल की कीमत

इन तीनों मॉडल अपने-अपने सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं. भारत में GPT-6 को ChatGPT Plus Plan के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसकी कीमत 1,999 रुपए प्रति महीने से शुरू होती है. Claude Fable 5.1 के लिए Claude Pro Plan की कीमत 2,399 रुपए प्रति महीना है. वहीं Gemini 3.8 Flash Google AI Pro Plan के साथ उपलब्ध है, जिसकी कीमत भारत में 1,950 रुपए प्रति महीना है.

यह भी पढ़ें - क्या Router के पास सबसे तेज इंटरनेट चलता है? जानिए क्या है सच्चाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow