आईफोन के लिए आ रहा है अल्टीमेट सिक्योरिटी फीचर, हाथ से छिनते ही हो जाएगा लॉक

iPhone Security Feature: आईफोन यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है. आईफोन के लिए जल्द ही अब तक का सबसे तगड़ा सिक्योरिटी फीचर आने वाला है. आईफोन वैसे भी अपने सिक्योरिटी फीचर के लिए पॉपुलर है, लेकिन नया फीचर सिक्योरिटी एक कदम और आगे ले जाएगा. इसके बाद अगर अनलॉक होने के बाद भी आपका आईफोन चोरी होता है तो भी चोर इसका कुछ नहीं कर पाएगा. आईफोन अपने आप डिटेक्ट कर लेगा कि कब इसे छीना गया है और यह लॉक हो जाएगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. अभी आईफोन में मिलते हैं ये सिक्योरिटी फीचर अभी आईफोन में Find My + Activation Lock और Stolen Device Protection जैसे फीचर मिलते हैं. जैसे ही आप Find My iPhone एक्टिवेट करते हैं, इसके साथ एक्टिवेशन लॉक भी ऑन हो जाता है. इसके बाद अगर कोई आईफोन को रिस्टोर या इसका डेटा डिलीट करना चाहेगा तो उसे यूजर ऐप्पल अकाउंट के ईमेल एड्रेस और पासवर्ड की जरूरत पड़ती है. स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन की बात करें तो यह कई सेटिंग बदल देता है. जब आईफोन किसी ट्रस्टेड लोकेशन से बाहर होता है तो इस अनलॉक करने के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ती है. अगर वेरिफिकेशन फेल हो जाए तो दोबारा ट्राई का मौका एक घंटे बाद मिलता है. इससे चोरी हुए फोन को यूज करना लगभग असंभव हो जाता है. नया फीचर क्या काम करेगा? ऊपर बताए गए सारे फीचर तभी काम करेंगे, जब आईफोन लॉक हो और चोरी हो जाए. अगर आईफोन अनलॉक है और चोरी हो जाए तो ये काम नहीं करते. अब ऐप्पल इसी कमी को दूर करना चाह रही है. नया फीचर आईफोन के एक्सेरोमीटर और दूसरे टूल्स की मदद से यह पता कर लेगा कि आईफोन छिन गया है. यह डिटेक्ट होते ही आईफोन लॉक हो जाएगा. अगर किसी यूजर ने अपने आईफोन को ऐप्पल वॉच से पेयर किया है तो यह डिस्टेंस को भी मॉनिटर करेगा. एक बार चोरी हुआ आईफोन लॉक होने के बाद इस पर स्टोलन डिवाइस वाले सारे सिक्योरिटी तामझाम लागू हो जाएंगे.  कब तक आ सकता है नया फीचर? रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल फिलहाल इस फीचर पर काम कर रही है. अभी इसकी लॉन्चिंग को लेकर टाइमलाइन सामने नहीं आई है. उम्मीद की जा रही है कि सिक्योरिटी के लिहाज से जरूरी इस फीचर को जल्द से जल्द रोलआउट कर दिया जाएगा. बता दें कि एंड्रॉयड फोन में पहले से ही Theft Detection Lock नाम से ऐसा फीचर अवेलेबल है. ये भी पढ़ें- सिर्फ 200 रुपये में 15 OTT, 1,000 चैनल और 30GB डेटा, इस कंपनी ने करा दी यूजर्स की मौज

May 27, 2026 - 21:30
 0
आईफोन के लिए आ रहा है अल्टीमेट सिक्योरिटी फीचर, हाथ से छिनते ही हो जाएगा लॉक

iPhone Security Feature: आईफोन यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है. आईफोन के लिए जल्द ही अब तक का सबसे तगड़ा सिक्योरिटी फीचर आने वाला है. आईफोन वैसे भी अपने सिक्योरिटी फीचर के लिए पॉपुलर है, लेकिन नया फीचर सिक्योरिटी एक कदम और आगे ले जाएगा. इसके बाद अगर अनलॉक होने के बाद भी आपका आईफोन चोरी होता है तो भी चोर इसका कुछ नहीं कर पाएगा. आईफोन अपने आप डिटेक्ट कर लेगा कि कब इसे छीना गया है और यह लॉक हो जाएगा. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

अभी आईफोन में मिलते हैं ये सिक्योरिटी फीचर

अभी आईफोन में Find My + Activation Lock और Stolen Device Protection जैसे फीचर मिलते हैं. जैसे ही आप Find My iPhone एक्टिवेट करते हैं, इसके साथ एक्टिवेशन लॉक भी ऑन हो जाता है. इसके बाद अगर कोई आईफोन को रिस्टोर या इसका डेटा डिलीट करना चाहेगा तो उसे यूजर ऐप्पल अकाउंट के ईमेल एड्रेस और पासवर्ड की जरूरत पड़ती है. स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन की बात करें तो यह कई सेटिंग बदल देता है. जब आईफोन किसी ट्रस्टेड लोकेशन से बाहर होता है तो इस अनलॉक करने के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ती है. अगर वेरिफिकेशन फेल हो जाए तो दोबारा ट्राई का मौका एक घंटे बाद मिलता है. इससे चोरी हुए फोन को यूज करना लगभग असंभव हो जाता है.

नया फीचर क्या काम करेगा?

ऊपर बताए गए सारे फीचर तभी काम करेंगे, जब आईफोन लॉक हो और चोरी हो जाए. अगर आईफोन अनलॉक है और चोरी हो जाए तो ये काम नहीं करते. अब ऐप्पल इसी कमी को दूर करना चाह रही है. नया फीचर आईफोन के एक्सेरोमीटर और दूसरे टूल्स की मदद से यह पता कर लेगा कि आईफोन छिन गया है. यह डिटेक्ट होते ही आईफोन लॉक हो जाएगा. अगर किसी यूजर ने अपने आईफोन को ऐप्पल वॉच से पेयर किया है तो यह डिस्टेंस को भी मॉनिटर करेगा. एक बार चोरी हुआ आईफोन लॉक होने के बाद इस पर स्टोलन डिवाइस वाले सारे सिक्योरिटी तामझाम लागू हो जाएंगे. 

कब तक आ सकता है नया फीचर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल फिलहाल इस फीचर पर काम कर रही है. अभी इसकी लॉन्चिंग को लेकर टाइमलाइन सामने नहीं आई है. उम्मीद की जा रही है कि सिक्योरिटी के लिहाज से जरूरी इस फीचर को जल्द से जल्द रोलआउट कर दिया जाएगा. बता दें कि एंड्रॉयड फोन में पहले से ही Theft Detection Lock नाम से ऐसा फीचर अवेलेबल है.

ये भी पढ़ें-

सिर्फ 200 रुपये में 15 OTT, 1,000 चैनल और 30GB डेटा, इस कंपनी ने करा दी यूजर्स की मौज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow