Gold Silver Price Today: हफ्ते भर उतार-चढ़ाव के बाद आज कितनी है सोने की कीमत? फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Price Today: देश में इस हफ्ते 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों ने सावधानी बरती. इसके चलते साप्ताहिक आधार पर कीमतों में सीमित गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, 3 मई को यानी कि आज हफ्ते के आखिरी दिन कीमतों में हल्का सुधार जरूर हुआ. कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण ईरान और अमेरिका के बीच जारी चर्चाओं ने वैश्विक स्तर पर सोने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर बनाए रखा, जिससे कीमतों में बहुत बड़ी गिरावट नहीं हुई. क्रूड ऑयल में तेजी ने मंहगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इस वजह से अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हुई हैं, इससे सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली. भारत में शादी-ब्याह के सीजन में मांग को देखते हुए आज सप्ताहांत में सोने की कीमतों में स्थिरता और हल्का उछाल दर्ज किया गया. आज सोने की कीमत 24 कैरेट- 1,51,230 रुपये प्रति 10 ग्राम. इसमें प्रति 10 ग्राम के हिसाब से कल के मुकाबले 330 रुपये की तेजी आई है. 22 कैरेट- 1,38,500 रुपये प्रति 10 ग्राम. इसमें 300 रुपये की मामूली बढ़त देखी जा रही है. 18 कैरेट- 1,13,500 रुपये प्रति 10 ग्राम. इसमें 250 रुपये का उछाल आया है. चेक करें रेट शहर 24 कैरेट सोने की कीमत 22 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली 1,51,230 रुपये 1,38,500 रुपये मुंबई 1,50,930 रुपये 1,38,350 रुपये चेन्नई 1,52,730 रुपये 1,40,000 रुपये कोलकाता 1,50,930 रुपये 1,38,350 रुपये बेंगलुरु 1,50,930 रुपये 1,38,350 रुपये जयपुर 1,51,130 रुपये 1,38,500 रुपये लखनऊ 1,51,230 रुपये 1,38,500 रुपये चांदी की कीमत आज भारत में चांदी की कीमत 265 रुपये प्रति ग्राम और 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद, वडोदरा जैसे तमाम शहरों में आज चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 2,65,000 रुपये है. वहीं, चेन्नई में इसकी कीमत आज प्रति किलो के हिसाब से 2,70,000 रुपये है. ये भी पढ़ें: Fuel Price Today: क्या LPG के बाद अब बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? सरकार ने बताई सच्चाई
Gold-Silver Price Today: देश में इस हफ्ते 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों ने सावधानी बरती. इसके चलते साप्ताहिक आधार पर कीमतों में सीमित गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, 3 मई को यानी कि आज हफ्ते के आखिरी दिन कीमतों में हल्का सुधार जरूर हुआ.
कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
- ईरान और अमेरिका के बीच जारी चर्चाओं ने वैश्विक स्तर पर सोने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर बनाए रखा, जिससे कीमतों में बहुत बड़ी गिरावट नहीं हुई.
- क्रूड ऑयल में तेजी ने मंहगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इस वजह से अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हुई हैं, इससे सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली.
- भारत में शादी-ब्याह के सीजन में मांग को देखते हुए आज सप्ताहांत में सोने की कीमतों में स्थिरता और हल्का उछाल दर्ज किया गया.
आज सोने की कीमत
24 कैरेट- 1,51,230 रुपये प्रति 10 ग्राम. इसमें प्रति 10 ग्राम के हिसाब से कल के मुकाबले 330 रुपये की तेजी आई है.
22 कैरेट- 1,38,500 रुपये प्रति 10 ग्राम. इसमें 300 रुपये की मामूली बढ़त देखी जा रही है.
18 कैरेट- 1,13,500 रुपये प्रति 10 ग्राम. इसमें 250 रुपये का उछाल आया है.
चेक करें रेट
| शहर | 24 कैरेट सोने की कीमत | 22 कैरेट सोने की कीमत |
| दिल्ली | 1,51,230 रुपये | 1,38,500 रुपये |
| मुंबई | 1,50,930 रुपये | 1,38,350 रुपये |
| चेन्नई | 1,52,730 रुपये | 1,40,000 रुपये |
| कोलकाता | 1,50,930 रुपये | 1,38,350 रुपये |
| बेंगलुरु | 1,50,930 रुपये | 1,38,350 रुपये |
| जयपुर | 1,51,130 रुपये | 1,38,500 रुपये |
| लखनऊ | 1,51,230 रुपये | 1,38,500 रुपये |
चांदी की कीमत
आज भारत में चांदी की कीमत 265 रुपये प्रति ग्राम और 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद, वडोदरा जैसे तमाम शहरों में आज चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 2,65,000 रुपये है. वहीं, चेन्नई में इसकी कीमत आज प्रति किलो के हिसाब से 2,70,000 रुपये है.
ये भी पढ़ें:
Fuel Price Today: क्या LPG के बाद अब बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? सरकार ने बताई सच्चाई
What's Your Reaction?