GMP मचा रहा धमाल, 109 परसेंट पहुंचा प्रीमियम; विजय केडिया का आईपीओ में लगा दांव

TechD Cybersecurity IPO GMP: टेकडी साइबरसिक्योरिटी लिमिटेड का आईपीओ 15 सितंबर, 2025 को लॉन्च हुआ और 17 सितंबर तक ओपन रहा. इस दिन आईपीओ को 718.3 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया. एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीओ के लिए इसके 13,44,000 शेयरों के मुकाबले 96,53,61,000 शेयरों के लिए बोलियां लगीं. आईपीओ का योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) वाला हिस्सा 284.17 गुना बुक हुआ, र-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) वाला हिस्सा 1,279.03 गुना बुक हुआ, जबकि  आईपीओ का रिटेल निवेशकों वाला हिस्सा 726 गुना बुक हुआ. यह आईपीओ इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें शेयर मार्केट के दिग्गज निवेशक विजय केडिया का भी दांव लगा हुआ है. टेकडी साइबरसिक्योरिटी लिमिटेड में उनकी लगभग 7 परसेंट हिस्सेदारी है.  ग्रे मार्केट प्रीमियम 109 परसेंट चढ़ा  टेकडी साइबरसिक्योरिटी के शेयर ग्रे मार्केट में धमाल मचाए हुए हैं. इसके शेयर की कीमत 193 रुपये है, जबकि ग्रे मार्केट में यह 210 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है. मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम तगड़ी लिस्टिंग की ओर इशारा कर रही है, जिससे निवेशकों को खूब मुनाफा होगा. शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे तक की डेटा के आधार पर ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 109 परसेंटके प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. इश्यू बंद होने वाले दिन भी इसके अनलिस्टेड शेयर 353 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो इश्यू प्राइस से अनुमानित 83 परसेंट अधिक है. बोली लगाने के  अंतिम दिन सब्सक्रिप्शन में आई शानदार तेजी ने जीएमपी को और बढ़ा दिया. अलॉटमेंट प्रॉसेस के पूरा होने के बाद अगर जीएमपी में तेजी का यह रूझान जारी रहता है, तो निवेशक अगले हफ्ते एनएसई एसएमई पर कंपनी के शेयरों की शानदार लिस्टिंग की उम्मीद कर सकते हैं.  क्या करती है कंपनी?  टेकडी साइबरसिक्योरिटी अपने ग्राहकों को साइबर सिक्योरिटी देती है. इसके ग्राहकों में स्विगी, इंडियन ऑयल और कैपजेमिनी शामिल हैं. विजय केडिया का भी कंपनी पर बड़ा दांव लगा है. सनी पीयुष कुमार वाघेला, वाघेला पीयूष रसिकलाल कंपनी के प्रोमोटर्स हैं और इनकी कंपनी में  86.61 परसेंट हिस्सेदारी है. कंपनी में Ativir Financial Services की 1.25 परसेंट हिस्सेदारी है.    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें: वाह आईपीओ हो तो ऐसा! जिसने लगाया पैसा उसे मिले 2.5 लाख रुपये, 90 परसेंट के प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

Sep 19, 2025 - 21:30
 0
GMP मचा रहा धमाल, 109 परसेंट पहुंचा प्रीमियम; विजय केडिया का आईपीओ में लगा दांव

TechD Cybersecurity IPO GMP: टेकडी साइबरसिक्योरिटी लिमिटेड का आईपीओ 15 सितंबर, 2025 को लॉन्च हुआ और 17 सितंबर तक ओपन रहा. इस दिन आईपीओ को 718.3 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया. एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीओ के लिए इसके 13,44,000 शेयरों के मुकाबले 96,53,61,000 शेयरों के लिए बोलियां लगीं.

आईपीओ का योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) वाला हिस्सा 284.17 गुना बुक हुआ, र-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) वाला हिस्सा 1,279.03 गुना बुक हुआ, जबकि  आईपीओ का रिटेल निवेशकों वाला हिस्सा 726 गुना बुक हुआ. यह आईपीओ इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें शेयर मार्केट के दिग्गज निवेशक विजय केडिया का भी दांव लगा हुआ है. टेकडी साइबरसिक्योरिटी लिमिटेड में उनकी लगभग 7 परसेंट हिस्सेदारी है. 

ग्रे मार्केट प्रीमियम 109 परसेंट चढ़ा 

टेकडी साइबरसिक्योरिटी के शेयर ग्रे मार्केट में धमाल मचाए हुए हैं. इसके शेयर की कीमत 193 रुपये है, जबकि ग्रे मार्केट में यह 210 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है. मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम तगड़ी लिस्टिंग की ओर इशारा कर रही है, जिससे निवेशकों को खूब मुनाफा होगा. शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे तक की डेटा के आधार पर ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 109 परसेंटके प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं.

इश्यू बंद होने वाले दिन भी इसके अनलिस्टेड शेयर 353 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो इश्यू प्राइस से अनुमानित 83 परसेंट अधिक है. बोली लगाने के  अंतिम दिन सब्सक्रिप्शन में आई शानदार तेजी ने जीएमपी को और बढ़ा दिया. अलॉटमेंट प्रॉसेस के पूरा होने के बाद अगर जीएमपी में तेजी का यह रूझान जारी रहता है, तो निवेशक अगले हफ्ते एनएसई एसएमई पर कंपनी के शेयरों की शानदार लिस्टिंग की उम्मीद कर सकते हैं. 

क्या करती है कंपनी? 

टेकडी साइबरसिक्योरिटी अपने ग्राहकों को साइबर सिक्योरिटी देती है. इसके ग्राहकों में स्विगी, इंडियन ऑयल और कैपजेमिनी शामिल हैं. विजय केडिया का भी कंपनी पर बड़ा दांव लगा है. सनी पीयुष कुमार वाघेला, वाघेला पीयूष रसिकलाल कंपनी के प्रोमोटर्स हैं और इनकी कंपनी में  86.61 परसेंट हिस्सेदारी है. कंपनी में Ativir Financial Services की 1.25 परसेंट हिस्सेदारी है. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

वाह आईपीओ हो तो ऐसा! जिसने लगाया पैसा उसे मिले 2.5 लाख रुपये, 90 परसेंट के प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow