French Open 2025 : 'शायद ये मेरा आखिरी मैच था', फ्रेंच ओपन में हार के बाद नोवाक जोकोविच ने ले लिया संन्यास?

French Open 2025 : नोवाक जोकोविच को टेनिस जगत के सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है. नोवाक जोकोविच ने हाल ही में चल रहे फ्रेंच ओपन 2025 के सेमीफाइनल में जैनिक सिनर से हारने के बाद टेनिस से संन्यास लेने को लेकर बड़ा संकेत दिया है. 38 वर्ष के सर्बियाई खिलाड़ी को पेरिस के फिलिप शेट्रियर कोर्ट पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिनर से 4-6, 5-7, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा. फ्रेंच ओपन के इस सेमीफाइनल मुकाबले से ज़्यादा चर्चा उस एक पल की हुई जब मैच हारने के बाद कोर्ट से बाहर जाते समय जोकोविच थोड़ा रुके, अपने बैग को जमीन पर रखा और अपने फैंस की तरफ मुड़कर हाथ हिलाया. यह देखकर ऐसा लगा मानों यह आखिरी बार हो जब वह इस कोर्ट पर खेलते नजर आए हैं. "यह शायद मेरे करियर का आखिरी मैच था" मैच खत्म होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोकोविच ने थोड़ा इमोश्नल अंदाज़ में कहा, ”आज का मैच शायद मेरा आखिरी मैच हो सकता है जो मैंने यहां खेला है. इसलिए मैं आखिर के समय में थोड़ा ज्यादा ही भावुक था.  रोलां गैरो में अगर यह मेरे करियर का आखिरी मैच था, तो यह मैच यहां के माहौल और फैंस के प्यार की वजह से बहुत ही खूबसूरत रहा है.” जोकोविच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही आगे कहा, ”मैं इस जगह पर और खेलना चाहता हूं ,लेकिन फिलहाल मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैं 12 महीने के बाद मैं फिर से इस जगह खेल पाऊंगा या नहीं इस बारे मैं मुझे भी नहीं पता है.” जोकोविच हार के बाद भी संतुष्ट दिखे फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जैनिक सिनर से हारने के बाद भी जोकोविच के चेहरे पर उदासी नहीं थी. सिनर के खिलाफ हार को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें स्ट्रेट सेट्स में हार मिला हो, लेकिन जितना हो सके उन्होंने इस मुकाबले टक्कर दी थी. उन्होंने कहा,"मैंने सिनर को आखिरी शॉट तक मेहनत करने के लिए मजबूर कर दिया. मैंने खेल के दौरान अपना बेस्ट दिया और खेल की परिभाषा यही है कि हार के बाद अपने से बेहतर खिलाड़ी से हाथ मिलाकर आगे बढ़ जाना होता है.” उन्होंने यह भी बताया कि फ्रेंच ओपन शुरू होने से पहले वह अपनी बेहतरीन फॉर्म में नहीं थे, लेकिन फिर भी उन्हें इस पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन संतोषजनक लगा है. उन्होंने कहा, “मैं अपने खेल और प्रयास से गर्वित हूं और सिनर ने आज बहुत ही अच्छा खेला है.” सिनर की तारीफ में भी कही ये बात प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही जोकोविच ने यानिक सिनर के खेल की तारीफ करते हुए कहा,"उनका फिटनेस लेवल इतना अच्छा है कि बहुत तेज गति से मैच खेलते हैं. उनकी शॉट्स की टाइमिंग भी बहुत अच्छी होती है और सिनर शायद ही कभी बैलेंस से बाहर होते हैं. जैनिक सिनर इस समय अपने करियर का सबसे अच्छा टेनिस खेल रहे हैं और किसी भी सरफेस में उनके खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है.”

Jun 7, 2025 - 11:30
 0
French Open 2025 : 'शायद ये मेरा आखिरी मैच था', फ्रेंच ओपन में हार के बाद नोवाक जोकोविच ने ले लिया संन्यास?

French Open 2025 : नोवाक जोकोविच को टेनिस जगत के सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है. नोवाक जोकोविच ने हाल ही में चल रहे फ्रेंच ओपन 2025 के सेमीफाइनल में जैनिक सिनर से हारने के बाद टेनिस से संन्यास लेने को लेकर बड़ा संकेत दिया है. 38 वर्ष के सर्बियाई खिलाड़ी को पेरिस के फिलिप शेट्रियर कोर्ट पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिनर से 4-6, 5-7, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा.

फ्रेंच ओपन के इस सेमीफाइनल मुकाबले से ज़्यादा चर्चा उस एक पल की हुई जब मैच हारने के बाद कोर्ट से बाहर जाते समय जोकोविच थोड़ा रुके, अपने बैग को जमीन पर रखा और अपने फैंस की तरफ मुड़कर हाथ हिलाया. यह देखकर ऐसा लगा मानों यह आखिरी बार हो जब वह इस कोर्ट पर खेलते नजर आए हैं.

"यह शायद मेरे करियर का आखिरी मैच था"

मैच खत्म होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोकोविच ने थोड़ा इमोश्नल अंदाज़ में कहा, ”आज का मैच शायद मेरा आखिरी मैच हो सकता है जो मैंने यहां खेला है. इसलिए मैं आखिर के समय में थोड़ा ज्यादा ही भावुक था.  रोलां गैरो में अगर यह मेरे करियर का आखिरी मैच था, तो यह मैच यहां के माहौल और फैंस के प्यार की वजह से बहुत ही खूबसूरत रहा है.”

जोकोविच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही आगे कहा, ”मैं इस जगह पर और खेलना चाहता हूं ,लेकिन फिलहाल मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैं 12 महीने के बाद मैं फिर से इस जगह खेल पाऊंगा या नहीं इस बारे मैं मुझे भी नहीं पता है.”

जोकोविच हार के बाद भी संतुष्ट दिखे

फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जैनिक सिनर से हारने के बाद भी जोकोविच के चेहरे पर उदासी नहीं थी. सिनर के खिलाफ हार को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें स्ट्रेट सेट्स में हार मिला हो, लेकिन जितना हो सके उन्होंने इस मुकाबले टक्कर दी थी. उन्होंने कहा,"मैंने सिनर को आखिरी शॉट तक मेहनत करने के लिए मजबूर कर दिया. मैंने खेल के दौरान अपना बेस्ट दिया और खेल की परिभाषा यही है कि हार के बाद अपने से बेहतर खिलाड़ी से हाथ मिलाकर आगे बढ़ जाना होता है.”

उन्होंने यह भी बताया कि फ्रेंच ओपन शुरू होने से पहले वह अपनी बेहतरीन फॉर्म में नहीं थे, लेकिन फिर भी उन्हें इस पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन संतोषजनक लगा है. उन्होंने कहा, “मैं अपने खेल और प्रयास से गर्वित हूं और सिनर ने आज बहुत ही अच्छा खेला है.”

सिनर की तारीफ में भी कही ये बात

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही जोकोविच ने यानिक सिनर के खेल की तारीफ करते हुए कहा,"उनका फिटनेस लेवल इतना अच्छा है कि बहुत तेज गति से मैच खेलते हैं. उनकी शॉट्स की टाइमिंग भी बहुत अच्छी होती है और सिनर शायद ही कभी बैलेंस से बाहर होते हैं. जैनिक सिनर इस समय अपने करियर का सबसे अच्छा टेनिस खेल रहे हैं और किसी भी सरफेस में उनके खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है.”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow