Free Tech Courses: महंगे इंस्टिट्यूट को फीस दिए बिना बच्चा कैसे बनेगा टेक-एक्सपर्ट? देखें फ्री वेबसाइट्स की लिस्ट

Free Tech Courses: आज के दौर में एक अच्छी नौकरी पाने के लिए टेक्नोलॉजी से जुड़ी स्किल्स की मांग लगातार बढ़ रही है. नौकरी के अलावा करियर बदलना हो,खुद को अपग्रेड करना हो, हर सेक्टर में स्किल की अहमियत पहले से बहुत ज्यादा बढ़ गई है. ऐसे में कई छात्र और प्रोफेशनल्स महंगे कोर्स और ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की फीस नहीं भर पाते. हालांकि अब इंटरनेट ने सीखने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है. आज कई ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां बिना फीस दिए भी प्रोग्रामिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, वेब डेवलपमेंट और डेटा साइंस जैसे सब्जेक्ट सीखे जा सकते हैं. वहीं इन प्लेटफॉर्म की खास बात यह होती है कि इनमें कई वेबसाइट पर शुरुआत से लेकर एडवांस लेवल तक के कोर्स उपलब्ध है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि महंगे इंस्टीट्यूट को बिना फीस दिए आपका बच्चा टेक एक्सपर्ट्स कैसे बन सकता है और फ्री की वेबसाइट कौन सी है, जिससे बच्चा नई स्किल सीख सकता है  यह है फ्री टेक कोर्स सीखने के प्लेटफाॅर्म  freeCodeCamp अगर कोई छात्र कोडिंग सीखना चाहता है तो freeCodeCamp सबसे पॉपुलर प्लेटफार्म में से एक माना जाता है. यहां वेब डेवलपमेंट, बैंक एंड डेवलपमेंट, डेटा विजुअलाइजेशन और एल्गोरिथम जैसे सब्जेक्ट पर हजारों प्रैक्टिकल एक्सरसाइज उपलब्ध है. यहां सीखने के साथ-साथ प्रोजेक्ट बनाने का मौका भी मिलता है और कई कोर्स पूरे करने पर सर्टिफिकेट भी दिए जाते हैं.  Coursera  Coursera  दुनिया के कई बड़े यूनिवर्सिटीज और टेक कंपनियों के कोर्स उपलब्ध कराता है. यहां कई कोर्स ऑडिट मोड में मुफ्त देखे जा सकते हैं. वीडियो लेक्चर और स्टडी मैटेरियल फ्री में उपलब्ध रहते हैं, जबकि सर्टिफिकेट के लिए फीस देना पड़ सकता है. इस प्लेटफॉर्म पर एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा साइंस, प्रोग्रामिंग और कई दूसरे सब्जेक्ट के कोर्स मौजूद हैं.  Microsoft learn माइक्रोसॉफ्ट के अलग-अलग प्रोडक्ट और क्लाउड टेक्नोलॉजी सीखने वालों के लिए Microsoft learn एक उपयोगी प्लेटफार्म है. यहां Azure, AI, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और कई दूसरे सब्जेक्ट पर इंटरैक्टिव मॉड्यूल उपलब्ध है. कई कोर्स पूरी तरह सेल्फ पेस्ड है, यानी छात्र अपनी गति से पढ़ाई कर सकते हैं.  MIT Open courseWare  MIT Open courseWare के जरिए मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने अपने हजारों कोर्स की स्टडी मैटेरियल मुफ्त उपलब्ध कराई है. इसमें वीडियो लेक्चर, असाइनमेंट, नोट्स और रेफरेंस मैटेरियल शामिल है. यह प्लेटफार्म उन छात्रों के लिए उपयोगी है, जो गहराई से हर विषय को समझना चाहते हैं.  ये भी पढ़ें-बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन Udemy Udemy पर शुरुआत से लेकर एडवांस लेवल तक के हजारों टेक कोर्स उपलब्ध है] हालांकि अधिकांश कोर्स पैड है, लेकिन कई मुफ्त कोर्स भी उपलब्ध है. यहां वेब डेवलपमेंट, प्रोग्रामिंग, डेटा साइंस और दूसरे टेक्निकल विषयों पर ट्रेनिंग ली जा सकती है.  Udacity Udacity पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस और प्रोडक्ट मैनेजमेंट जैसे विषयों के कोर्स उपलब्ध है. कई शुरूआती कोर्स फ्री है, जबकि सर्टिफिकेट के लिए कुछ स्पेशल प्रोग्राम के लिए फीस देनी पड़ सकती है. ये भी पढ़ें-भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा

Jul 4, 2026 - 21:30
 0
Free Tech Courses: महंगे इंस्टिट्यूट को फीस दिए बिना बच्चा कैसे बनेगा टेक-एक्सपर्ट? देखें फ्री वेबसाइट्स की लिस्ट

Free Tech Courses: आज के दौर में एक अच्छी नौकरी पाने के लिए टेक्नोलॉजी से जुड़ी स्किल्स की मांग लगातार बढ़ रही है. नौकरी के अलावा करियर बदलना हो,खुद को अपग्रेड करना हो, हर सेक्टर में स्किल की अहमियत पहले से बहुत ज्यादा बढ़ गई है. ऐसे में कई छात्र और प्रोफेशनल्स महंगे कोर्स और ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की फीस नहीं भर पाते. हालांकि अब इंटरनेट ने सीखने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है. आज कई ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां बिना फीस दिए भी प्रोग्रामिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, वेब डेवलपमेंट और डेटा साइंस जैसे सब्जेक्ट सीखे जा सकते हैं.

वहीं इन प्लेटफॉर्म की खास बात यह होती है कि इनमें कई वेबसाइट पर शुरुआत से लेकर एडवांस लेवल तक के कोर्स उपलब्ध है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि महंगे इंस्टीट्यूट को बिना फीस दिए आपका बच्चा टेक एक्सपर्ट्स कैसे बन सकता है और फ्री की वेबसाइट कौन सी है, जिससे बच्चा नई स्किल सीख सकता है 

यह है फ्री टेक कोर्स सीखने के प्लेटफाॅर्म 

freeCodeCamp

अगर कोई छात्र कोडिंग सीखना चाहता है तो freeCodeCamp सबसे पॉपुलर प्लेटफार्म में से एक माना जाता है. यहां वेब डेवलपमेंट, बैंक एंड डेवलपमेंट, डेटा विजुअलाइजेशन और एल्गोरिथम जैसे सब्जेक्ट पर हजारों प्रैक्टिकल एक्सरसाइज उपलब्ध है. यहां सीखने के साथ-साथ प्रोजेक्ट बनाने का मौका भी मिलता है और कई कोर्स पूरे करने पर सर्टिफिकेट भी दिए जाते हैं. 

Coursera 

Coursera  दुनिया के कई बड़े यूनिवर्सिटीज और टेक कंपनियों के कोर्स उपलब्ध कराता है. यहां कई कोर्स ऑडिट मोड में मुफ्त देखे जा सकते हैं. वीडियो लेक्चर और स्टडी मैटेरियल फ्री में उपलब्ध रहते हैं, जबकि सर्टिफिकेट के लिए फीस देना पड़ सकता है. इस प्लेटफॉर्म पर एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा साइंस, प्रोग्रामिंग और कई दूसरे सब्जेक्ट के कोर्स मौजूद हैं. 

Microsoft learn

माइक्रोसॉफ्ट के अलग-अलग प्रोडक्ट और क्लाउड टेक्नोलॉजी सीखने वालों के लिए Microsoft learn एक उपयोगी प्लेटफार्म है. यहां Azure, AI, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और कई दूसरे सब्जेक्ट पर इंटरैक्टिव मॉड्यूल उपलब्ध है. कई कोर्स पूरी तरह सेल्फ पेस्ड है, यानी छात्र अपनी गति से पढ़ाई कर सकते हैं. 

MIT Open courseWare 

MIT Open courseWare के जरिए मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने अपने हजारों कोर्स की स्टडी मैटेरियल मुफ्त उपलब्ध कराई है. इसमें वीडियो लेक्चर, असाइनमेंट, नोट्स और रेफरेंस मैटेरियल शामिल है. यह प्लेटफार्म उन छात्रों के लिए उपयोगी है, जो गहराई से हर विषय को समझना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें-बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन

Udemy

Udemy पर शुरुआत से लेकर एडवांस लेवल तक के हजारों टेक कोर्स उपलब्ध है] हालांकि अधिकांश कोर्स पैड है, लेकिन कई मुफ्त कोर्स भी उपलब्ध है. यहां वेब डेवलपमेंट, प्रोग्रामिंग, डेटा साइंस और दूसरे टेक्निकल विषयों पर ट्रेनिंग ली जा सकती है. 

Udacity

Udacity पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस और प्रोडक्ट मैनेजमेंट जैसे विषयों के कोर्स उपलब्ध है. कई शुरूआती कोर्स फ्री है, जबकि सर्टिफिकेट के लिए कुछ स्पेशल प्रोग्राम के लिए फीस देनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें-भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow