Fix the Fitness: रोज कसरत करने के बावजूद भी नहीं घट रहा वजन? अपनाएं ये तीन तरीके, जीरो साइज हो जाएगा फिगर
अक्सर देखने में आता है कि लोग हद से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं, इसके बावजूद उनका वजन कम नहीं होता.इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं? तो जानिए कैसे आप पा सकते हैं इस समस्या से निजात कई लोग वजन घटाने के लिए सालों तक जिम में पसीना बहाते हैं. लेकिन रोज भारी कसरत करने के बाद भी जब वजन का कांटा टस से मस नहीं होता, तो निराशा होना लाजमी है. दरअसल, वजन कम करना सिर्फ कसरत पर निर्भर नहीं करता. इसके पीछे शरीर का मेटाबॉलिज्म,खान-पान और जीवनशैली जैसे कई महत्वपूर्ण कारक काम करते हैं. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं इसके लिए कुछ आसान और वैज्ञानिक तरीके जिनको अपनाकर आप अपने फिटनेस गोल को हासिल कर सकते हैं यह भी पढ़ें: Social Media Health Advice: क्या आप भी इन्फ्लुएंसर्स की सलाह पर खाते हैं दवाएं, जानें सेहत पर कितने भारी ऐसे हेल्थ टिप्स? फैट से झट से फिट होने के रामबाण उपाय 1. खान-पान में सुधार और कैलोरी मैनेजमेंट- वजन घटाने का सबसे पहला और बुनियादी नियम है कैलोरी डेफिसिट. इसका मतलब है कि आप दिनभर में जितनी कैलोरी कसरत के जरिए बर्न करते हैं, उससे कम कैलोरी भोजन के माध्यम से ग्रहण करें. लोग अक्सर सोचते हैं कि कसरत करने के बाद वे कुछ भी खा सकते हैं. लेकिन यह एक बड़ी भूल है. एक हैवी वर्कआउट के बाद खाया गया एक समोसा या कोल्ड ड्रिंक आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकता है. इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन, फाइबर और हरी सब्जियों को शामिल करें और मीठे, मैदा व जंक फूड से पूरी तरह दूरी बना लें. 2.तनाव से दूरी और पर्याप्त आराम- कम नींद और अत्यधिक मानसिक तनाव वजन न घटने के दो सबसे बड़े और छुपे हुए कारण हैं. जैसे जब आप 7-8 घंटे की गहरी नींद नहीं लेते हैं, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है. इसके अलावा, तनाव के दौरान शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है. यह हार्मोन शरीर में विशेषकर पेट के आसपास जिद्दी चर्बी जिसे बैली फैट भी कहा जाता है को जमा करने का काम करता है.इसके साथ ही कसरत का पूरा फायदा उठाने के लिए समय पर सोएं, योग करें और खुद को तनावमुक्त रखें. 3. कसरत के तरीकों में बदलाव- अगर आप रोज एक ही तरह की कसरत जैसे कार्डियो या सिर्फ रनिंग महीनों से कर रहे हैं, तो आपका शरीर उसका आदी हो जाता है. इसे वेट लॉस प्लेटो कहते हैं. इस स्थिति को तोड़ने के लिए अपने रूटीन में बदलाव करें. जैसे कार्डियो के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (वजन उठाना) और हाई-इंटेनसिटी इंटरवल ट्रेनिंग को शामिल करें. इसके अलावा, हफ्ते में मिलने वाले चीट डे पर जरूरत से ज्यादा खाने की आदत से बचें. यह भी पढ़ें: Body Parts In Danger From Heat: ज्यादा गर्मी से जल्दी बीमार होते हैं शरीर के ये अंग, इतनी बुरी हो जाती है हालत
अक्सर देखने में आता है कि लोग हद से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं, इसके बावजूद उनका वजन कम नहीं होता.इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं? तो जानिए कैसे आप पा सकते हैं इस समस्या से निजात
कई लोग वजन घटाने के लिए सालों तक जिम में पसीना बहाते हैं. लेकिन रोज भारी कसरत करने के बाद भी जब वजन का कांटा टस से मस नहीं होता, तो निराशा होना लाजमी है. दरअसल, वजन कम करना सिर्फ कसरत पर निर्भर नहीं करता. इसके पीछे शरीर का मेटाबॉलिज्म,खान-पान और जीवनशैली जैसे कई महत्वपूर्ण कारक काम करते हैं.
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं इसके लिए कुछ आसान और वैज्ञानिक तरीके जिनको अपनाकर आप अपने फिटनेस गोल को हासिल कर सकते हैं
फैट से झट से फिट होने के रामबाण उपाय
1. खान-पान में सुधार और कैलोरी मैनेजमेंट- वजन घटाने का सबसे पहला और बुनियादी नियम है कैलोरी डेफिसिट. इसका मतलब है कि आप दिनभर में जितनी कैलोरी कसरत के जरिए बर्न करते हैं, उससे कम कैलोरी भोजन के माध्यम से ग्रहण करें. लोग अक्सर सोचते हैं कि कसरत करने के बाद वे कुछ भी खा सकते हैं. लेकिन यह एक बड़ी भूल है. एक हैवी वर्कआउट के बाद खाया गया एक समोसा या कोल्ड ड्रिंक आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकता है. इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन, फाइबर और हरी सब्जियों को शामिल करें और मीठे, मैदा व जंक फूड से पूरी तरह दूरी बना लें.
2.तनाव से दूरी और पर्याप्त आराम- कम नींद और अत्यधिक मानसिक तनाव वजन न घटने के दो सबसे बड़े और छुपे हुए कारण हैं. जैसे जब आप 7-8 घंटे की गहरी नींद नहीं लेते हैं, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है. इसके अलावा, तनाव के दौरान शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है. यह हार्मोन शरीर में विशेषकर पेट के आसपास जिद्दी चर्बी जिसे बैली फैट भी कहा जाता है को जमा करने का काम करता है.इसके साथ ही कसरत का पूरा फायदा उठाने के लिए समय पर सोएं, योग करें और खुद को तनावमुक्त रखें.
3. कसरत के तरीकों में बदलाव- अगर आप रोज एक ही तरह की कसरत जैसे कार्डियो या सिर्फ रनिंग महीनों से कर रहे हैं, तो आपका शरीर उसका आदी हो जाता है. इसे वेट लॉस प्लेटो कहते हैं. इस स्थिति को तोड़ने के लिए अपने रूटीन में बदलाव करें. जैसे कार्डियो के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (वजन उठाना) और हाई-इंटेनसिटी इंटरवल ट्रेनिंग को शामिल करें. इसके अलावा, हफ्ते में मिलने वाले चीट डे पर जरूरत से ज्यादा खाने की आदत से बचें.
What's Your Reaction?