Eid Skincare Tips: ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल

Home Remedies For Glowing Skin: ईद का त्योहार खुशियों, मेल-मिलाप और खास तैयारियों का समय होता है. नए कपड़े, स्वादिष्ट पकवान और परिवार के साथ जश्न की तैयारियों के बीच अपने चेहरे की देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है. हर कोई चाहता है कि ईद के दिन उसका चेहरा साफ, ताजा और चमकदार नजर आए. अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे पार्लर जाने की जरूरत नहीं है. घर की रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजों से ही आप देसी फेशियल शुरू कर सकते हैं, जो त्वचा को प्राकृतिक निखार देने में मदद कर सकते हैं. कैसे चमका सकते हैं अपना चेहरा?  Beautykadose ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर कुछ टिप्स शेयर की है, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे.  भारतीय घरों में लंबे समय से बेसन, दही और हल्दी का इस्तेमाल त्वचा की सफाई के लिए किया जाता रहा है. बेसन में दही और एक चुटकी हल्दी मिलाकर बनाया गया लेप चेहरे की गंदगी साफ करने और त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है. इसी तरह कच्चा दूध भी एक प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है. कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी और तेल हटाने में मदद मिल सकती है और चेहरा ताजा महसूस करता है. डेड स्किन हटाने के लिए क्या करें? चेहरे की डेड स्किन हटाने के लिए हल्का स्क्रब भी जरूरी होता है. इसके लिए कॉफी और शहद का मिश्रण काफी लोकप्रिय घरेलू उपाय माना जाता है. हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करने से त्वचा स्मूद महसूस हो सकती है. इसके अलावा चावल का आटा और टमाटर का गूदा मिलाकर बनाया गया पेस्ट भी त्वचा को हल्के तरीके से एक्सफोलिएट करने में मदद करता है.   त्वचा को टोन और फ्रेश रखने के लिए इसका यूज फेशियल के दौरान त्वचा को टोन और फ्रेश रखने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल भी बहुत आम है. गुलाब जल में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर लगाने से चेहरा तरोताजा महसूस करता है. वहीं एलोवेरा जेल से हल्की मसाज त्वचा को ठंडक और नमी देने में मदद कर सकती है. कुछ लोग चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए केले और हल्दी का मास्क भी लगाते हैं. पका हुआ केला त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है, जबकि हल्दी को पारंपरिक रूप से त्वचा के निखार से जोड़ा जाता है. इसी तरह पपीते और शहद का मिश्रण भी घरों में फेस मास्क के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग बनाने में सहायक माना जाता है. इसे भी पढ़ें- Sara Tendulkar: अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर खानपान का भी रखें ध्यान हालांकि केवल बाहर से लगाई जाने वाली चीजें ही नहीं, बल्कि खान-पान भी त्वचा की सेहत में अहम भूमिका निभाता है. ताजे फल, हरी सब्जियां, मेवे और पर्याप्त पानी त्वचा को अंदर से न्यूट्रिशन देने में मदद करते हैं. इसलिए ईद की तैयारियों के बीच संतुलित आहार और सही स्किनकेयर रूटीन अपनाने से चेहरे पर नेचुरल नूर लाया जा सकता है. थोड़ा समय खुद की देखभाल के लिए निकालें और इस ईद अपने चेहरे की चमक से त्योहार की खुशियों को और भी खास बना दें. इसे भी पढ़ें- Sara Tendulkar Skincare Routine: कैसे हर वक्त ग्लो करता है सारा तेंदुलकर का फेस? जान लें उनका हर ब्यूटी सीक्रेट Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Mar 16, 2026 - 08:30
 0
Eid Skincare Tips: ईद पर बरसाना है अपने चेहरे का नूर, घर पर ही शुरू कर दें देसी फेशियल

Home Remedies For Glowing Skin: ईद का त्योहार खुशियों, मेल-मिलाप और खास तैयारियों का समय होता है. नए कपड़े, स्वादिष्ट पकवान और परिवार के साथ जश्न की तैयारियों के बीच अपने चेहरे की देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है. हर कोई चाहता है कि ईद के दिन उसका चेहरा साफ, ताजा और चमकदार नजर आए. अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे पार्लर जाने की जरूरत नहीं है. घर की रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजों से ही आप देसी फेशियल शुरू कर सकते हैं, जो त्वचा को प्राकृतिक निखार देने में मदद कर सकते हैं.

कैसे चमका सकते हैं अपना चेहरा?

 Beautykadose ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर कुछ टिप्स शेयर की है, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे.  भारतीय घरों में लंबे समय से बेसन, दही और हल्दी का इस्तेमाल त्वचा की सफाई के लिए किया जाता रहा है. बेसन में दही और एक चुटकी हल्दी मिलाकर बनाया गया लेप चेहरे की गंदगी साफ करने और त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है. इसी तरह कच्चा दूध भी एक प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है. कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी और तेल हटाने में मदद मिल सकती है और चेहरा ताजा महसूस करता है.

डेड स्किन हटाने के लिए क्या करें?

चेहरे की डेड स्किन हटाने के लिए हल्का स्क्रब भी जरूरी होता है. इसके लिए कॉफी और शहद का मिश्रण काफी लोकप्रिय घरेलू उपाय माना जाता है. हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करने से त्वचा स्मूद महसूस हो सकती है. इसके अलावा चावल का आटा और टमाटर का गूदा मिलाकर बनाया गया पेस्ट भी त्वचा को हल्के तरीके से एक्सफोलिएट करने में मदद करता है.

 

त्वचा को टोन और फ्रेश रखने के लिए इसका यूज

फेशियल के दौरान त्वचा को टोन और फ्रेश रखने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल भी बहुत आम है. गुलाब जल में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर लगाने से चेहरा तरोताजा महसूस करता है. वहीं एलोवेरा जेल से हल्की मसाज त्वचा को ठंडक और नमी देने में मदद कर सकती है. कुछ लोग चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए केले और हल्दी का मास्क भी लगाते हैं. पका हुआ केला त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है, जबकि हल्दी को पारंपरिक रूप से त्वचा के निखार से जोड़ा जाता है. इसी तरह पपीते और शहद का मिश्रण भी घरों में फेस मास्क के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग बनाने में सहायक माना जाता है.

इसे भी पढ़ें- Sara Tendulkar: अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर

खानपान का भी रखें ध्यान

हालांकि केवल बाहर से लगाई जाने वाली चीजें ही नहीं, बल्कि खान-पान भी त्वचा की सेहत में अहम भूमिका निभाता है. ताजे फल, हरी सब्जियां, मेवे और पर्याप्त पानी त्वचा को अंदर से न्यूट्रिशन देने में मदद करते हैं. इसलिए ईद की तैयारियों के बीच संतुलित आहार और सही स्किनकेयर रूटीन अपनाने से चेहरे पर नेचुरल नूर लाया जा सकता है. थोड़ा समय खुद की देखभाल के लिए निकालें और इस ईद अपने चेहरे की चमक से त्योहार की खुशियों को और भी खास बना दें.

इसे भी पढ़ें- Sara Tendulkar Skincare Routine: कैसे हर वक्त ग्लो करता है सारा तेंदुलकर का फेस? जान लें उनका हर ब्यूटी सीक्रेट

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow