कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर; IndiGo से Voltas तक कई कंपनियां खबरों में...
Stocks to Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से मिडिल ईस्ट विवाद का असर साफ दिखाई दे रहा है. घरेलू मार्केट में गिरावट है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. ऐसे में आज 16 मार्च को कुछ चुनिंदा कंपनी शेयरों पर निवेशकों की नजर हो सकती है. इसके पीछे इन कंपनियों को मिले ऑर्डर और कारोबारी अपडेट है. आइए जानते हैं, इनके बारे में..... IndiGo शेयर बढ़ती ईंधन लागत के बीच IndiGo ने यात्रियों से अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज लेने का फैसला किया है. कंपनी के मुताबिक यह शुल्क 14 मार्च 2026 से लागू किया जाएगा. पश्चिम एशिया में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण जेट फ्यूल की कीमतों में 85 प्रतिशत से ज्यादा उछाल आया है. जिसके चलते घरेलू और भारतीय उपमहाद्वीप के रूट्स पर करीब 425 रुपये तक अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा. जबकि यूरोप जाने वाली उड़ानों पर यह शुल्क लगभग 2,300 रुपये तक हो सकता है. इस खबर के आने के बाद आज शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. Voltas Ltd शेयर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर की कंपनी Voltas Ltd के मुंबई स्थित चिंचपोकली कार्यालय में जीएसटी से जुड़ी जांच शुरू की गई है. जानकारी के अनुसार असिस्टेंट कमिश्नर (स्टेट टैक्स) ने महाराष्ट्र जीएसटी अधिनियम 2017 के तहत 12 मार्च को यहां निरीक्षण प्रक्रिया शुरू की है. यह कार्रवाई मुख्य रूप से महाराष्ट्र से संबंधित जीएसटी रिकॉर्ड्स की जांच के लिए की जा रही है. ऐसे में आज इन कंपनियों के शेयर निवेशकों की रडार पर हो सकते हैं. Fino Payments Bank शेयर हाल के दिनों में Fino Payments Bank के डिपॉजिट में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बैंक के मुताबिक 13 मार्च तक कुल जमा राशि बढ़कर करीब 2,900 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. इसके साथ ही 27 फरवरी के बाद से करीब 1.5 लाख नए खाते भी खोले गए हैं. बैंक की वित्तीय स्थिति की बात करें तो, वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 47 प्रतिशत कम हो गया है. Ramky Infrastructure Ltd शेयर महाराष्ट्र में फार्मा सेक्टर के लिए एक बड़ी परियोजना शुरू होने जा रही है. Ramky Infrastructure Ltd की सहयोगी कंपनी Maha Integrated Life Sciences City Ltd ने महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ लगभग 3,000 करोड़ रुपये का कंसेशन एग्रीमेंट किया है. इस समझौते के तहत दिगी पोर्ट इंडस्ट्रियल एरिया में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक हाई-टेक फार्मास्युटिकल पार्क विकसित किया जाएगा. जहां दवा उद्योग से जुड़ी विभिन्न इकाइयों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा. इतने बड़े ऑर्डर मिलने के बाद आज कंपनियों शेयरों में हलचल दिखने की उम्मीद की जा रही है. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार की तैयारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का मास्टर प्लान; जानें डिटेल
Stocks to Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से मिडिल ईस्ट विवाद का असर साफ दिखाई दे रहा है. घरेलू मार्केट में गिरावट है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे.
ऐसे में आज 16 मार्च को कुछ चुनिंदा कंपनी शेयरों पर निवेशकों की नजर हो सकती है. इसके पीछे इन कंपनियों को मिले ऑर्डर और कारोबारी अपडेट है. आइए जानते हैं, इनके बारे में.....
IndiGo शेयर
बढ़ती ईंधन लागत के बीच IndiGo ने यात्रियों से अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज लेने का फैसला किया है. कंपनी के मुताबिक यह शुल्क 14 मार्च 2026 से लागू किया जाएगा. पश्चिम एशिया में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण जेट फ्यूल की कीमतों में 85 प्रतिशत से ज्यादा उछाल आया है.
जिसके चलते घरेलू और भारतीय उपमहाद्वीप के रूट्स पर करीब 425 रुपये तक अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा. जबकि यूरोप जाने वाली उड़ानों पर यह शुल्क लगभग 2,300 रुपये तक हो सकता है. इस खबर के आने के बाद आज शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
Voltas Ltd शेयर
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर की कंपनी Voltas Ltd के मुंबई स्थित चिंचपोकली कार्यालय में जीएसटी से जुड़ी जांच शुरू की गई है. जानकारी के अनुसार असिस्टेंट कमिश्नर (स्टेट टैक्स) ने महाराष्ट्र जीएसटी अधिनियम 2017 के तहत 12 मार्च को यहां निरीक्षण प्रक्रिया शुरू की है.
यह कार्रवाई मुख्य रूप से महाराष्ट्र से संबंधित जीएसटी रिकॉर्ड्स की जांच के लिए की जा रही है. ऐसे में आज इन कंपनियों के शेयर निवेशकों की रडार पर हो सकते हैं.
Fino Payments Bank शेयर
हाल के दिनों में Fino Payments Bank के डिपॉजिट में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बैंक के मुताबिक 13 मार्च तक कुल जमा राशि बढ़कर करीब 2,900 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई.
इसके साथ ही 27 फरवरी के बाद से करीब 1.5 लाख नए खाते भी खोले गए हैं. बैंक की वित्तीय स्थिति की बात करें तो, वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 47 प्रतिशत कम हो गया है.
Ramky Infrastructure Ltd शेयर
महाराष्ट्र में फार्मा सेक्टर के लिए एक बड़ी परियोजना शुरू होने जा रही है. Ramky Infrastructure Ltd की सहयोगी कंपनी Maha Integrated Life Sciences City Ltd ने महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ लगभग 3,000 करोड़ रुपये का कंसेशन एग्रीमेंट किया है.
इस समझौते के तहत दिगी पोर्ट इंडस्ट्रियल एरिया में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक हाई-टेक फार्मास्युटिकल पार्क विकसित किया जाएगा. जहां दवा उद्योग से जुड़ी विभिन्न इकाइयों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा. इतने बड़े ऑर्डर मिलने के बाद आज कंपनियों शेयरों में हलचल दिखने की उम्मीद की जा रही है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार की तैयारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का मास्टर प्लान; जानें डिटेल
What's Your Reaction?