DU में 7 अक्टूबर को लगेगा जॉब फेयर, 85 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल
दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से 7 अक्टूबर को AVASAR 2026 प्लेसमेंट एंड इंटर्नशिप फेयर आयोजित किया जाएगा. इस जॉब फेयर में छात्रों को अलग-अलग कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने और उनकी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा. फेयर का आयोजन नॉर्थ कैंपस स्थित मल्टीपर्पज हॉल गेट नंबर-2 में किया जाएगा. दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंटर प्लेसमेंट सैलरी और डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर के सहयोग से आयोजित होने वाले इस प्लेसमेंट ड्राइव में 85 से ज्यादा कंपनियों और संस्थाओं के शामिल होने की उम्मीद है. इनमें कंपनियों के अलावा कंसल्टेंसी, एनजीओ और स्टार्टअप भी शामिल है. यूनिवर्सिटी के अनुसार अब तक 4000 से ज्यादा छात्र इस ड्राइव के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. AVASAR 2026 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कोर्स में पढ़ रहे छात्र हिस्सा ले सकते हैं. इसमें अंदरग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी छात्र शामिल है. इसके अलावा डीयू के पूर्व छात्र भी इस प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा ले सकते हैं. स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग और NCWEB के छात्रों को भी इसमें शामिल होने की अनुमति है. यानी रेगुलर कोर्स के साथ-साथ डिस्टेंस और नॉन कॉलेजिएट प्रोग्राम के स्टूडेंट्स के लिए भी जॉब फेयर में हिस्सा ले सकते हैं. 10 लाख से ज्यादा का पैकेज इस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों को फुल टाइम नौकरी के साथ इंटर्नशिप के अवसर भी मिलेंगे. दिल्ली यूनिवर्सिटी के अनुसार कुछ नौकरियों में 10 लाख रुपये सालाना से ज्यादा का पैकेज उपलब्ध होगा. वहीं इंटर्नशिप के लिए 60 रुपये प्रति माह तक स्टाइपेंड मिलने का मौका है. अलग-अलग कंपनी अपनी जरूरत और चयन प्रक्रिया के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगी. ये भी पढ़ें-दिवाली से पहले UP के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, 70 हजार से ज्यादा का होगा प्रमोशन सुबह 9 बजे पहुंचना होगा कैंपस AVASAR 2026 का आयोजन 7 अक्टूबर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा. छात्रों को सुबह 9 बजे कार्यक्रम स्थल पर रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है. इसमें शामिल होने के लिए किसी तरह की रजिस्ट्रेशन फीस नहीं रखी गई है. फेयर में आने वाले छात्रों को अपने साथ अपडेटेड रिज्यूम में की कई कॉपी रखनी होगी. इसके अलावा आधार कार्ड, कॉलेज आईडी या दूसरे वैलिड पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा. यूनिवर्सिटी ने छात्रों को प्लेसमेंट फेयर में फॉर्मल या प्रोफेशनल ड्रेस में आने की सलाह दी है. कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अनुशासन और प्रोफेशनल व्यवहार बनाए रखना होगा. साथ ही जिस कंपनी की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना है, उसमें आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को उसकी योग्यता, जॉब प्रोफाइल, इंटर्नशिप की जानकारी, सैलरी स्टाइपेंड और दूसरी चयन प्रक्रियाओं को ध्यान में रखना होगा. ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन 2026 में शामिल होने के लिए छात्रों को दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल पोर्टल placement.du.ac.in पर जाना होगा. अब रजिस्टर्ड लॉगिन या ईमेल से डैशबोर्ड में एंट्री कर AVASAR 2026 जॉब एंड इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुनना होगा. उसके बाद पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरनी होगी. अपना अपडेटेड रिज्यूम और जरूरी पहचान पत्र अपलोड करना होगा. फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके इसे कार्यक्रम के दिन साथ लेकर जाना होगा. ये भी पढ़ें-CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से 7 अक्टूबर को AVASAR 2026 प्लेसमेंट एंड इंटर्नशिप फेयर आयोजित किया जाएगा. इस जॉब फेयर में छात्रों को अलग-अलग कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने और उनकी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा. फेयर का आयोजन नॉर्थ कैंपस स्थित मल्टीपर्पज हॉल गेट नंबर-2 में किया जाएगा. दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंटर प्लेसमेंट सैलरी और डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर के सहयोग से आयोजित होने वाले इस प्लेसमेंट ड्राइव में 85 से ज्यादा कंपनियों और संस्थाओं के शामिल होने की उम्मीद है. इनमें कंपनियों के अलावा कंसल्टेंसी, एनजीओ और स्टार्टअप भी शामिल है. यूनिवर्सिटी के अनुसार अब तक 4000 से ज्यादा छात्र इस ड्राइव के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं.
AVASAR 2026 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कोर्स में पढ़ रहे छात्र हिस्सा ले सकते हैं. इसमें अंदरग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी छात्र शामिल है. इसके अलावा डीयू के पूर्व छात्र भी इस प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा ले सकते हैं. स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग और NCWEB के छात्रों को भी इसमें शामिल होने की अनुमति है. यानी रेगुलर कोर्स के साथ-साथ डिस्टेंस और नॉन कॉलेजिएट प्रोग्राम के स्टूडेंट्स के लिए भी जॉब फेयर में हिस्सा ले सकते हैं.
10 लाख से ज्यादा का पैकेज
इस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों को फुल टाइम नौकरी के साथ इंटर्नशिप के अवसर भी मिलेंगे. दिल्ली यूनिवर्सिटी के अनुसार कुछ नौकरियों में 10 लाख रुपये सालाना से ज्यादा का पैकेज उपलब्ध होगा. वहीं इंटर्नशिप के लिए 60 रुपये प्रति माह तक स्टाइपेंड मिलने का मौका है. अलग-अलग कंपनी अपनी जरूरत और चयन प्रक्रिया के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगी.
ये भी पढ़ें-दिवाली से पहले UP के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, 70 हजार से ज्यादा का होगा प्रमोशन
सुबह 9 बजे पहुंचना होगा कैंपस
AVASAR 2026 का आयोजन 7 अक्टूबर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा. छात्रों को सुबह 9 बजे कार्यक्रम स्थल पर रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है. इसमें शामिल होने के लिए किसी तरह की रजिस्ट्रेशन फीस नहीं रखी गई है. फेयर में आने वाले छात्रों को अपने साथ अपडेटेड रिज्यूम में की कई कॉपी रखनी होगी. इसके अलावा आधार कार्ड, कॉलेज आईडी या दूसरे वैलिड पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा. यूनिवर्सिटी ने छात्रों को प्लेसमेंट फेयर में फॉर्मल या प्रोफेशनल ड्रेस में आने की सलाह दी है. कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अनुशासन और प्रोफेशनल व्यवहार बनाए रखना होगा. साथ ही जिस कंपनी की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना है, उसमें आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को उसकी योग्यता, जॉब प्रोफाइल, इंटर्नशिप की जानकारी, सैलरी स्टाइपेंड और दूसरी चयन प्रक्रियाओं को ध्यान में रखना होगा.
ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन
- 2026 में शामिल होने के लिए छात्रों को दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल पोर्टल placement.du.ac.in पर जाना होगा.
- अब रजिस्टर्ड लॉगिन या ईमेल से डैशबोर्ड में एंट्री कर AVASAR 2026 जॉब एंड इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुनना होगा.
- उसके बाद पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरनी होगी.
- अपना अपडेटेड रिज्यूम और जरूरी पहचान पत्र अपलोड करना होगा.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके इसे कार्यक्रम के दिन साथ लेकर जाना होगा.
ये भी पढ़ें-CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
What's Your Reaction?