DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार (1 जून 2026) को खुद के खिलाफ विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने मुख्य प्रतिद्वंद्वी दलों DMK और AIADMK पर आरोप लगाया कि वे लूट मचाने के लिए चोरी-छिपे सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 10 मई को मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित करते हुए विजय ने डीएमके पर हमला बोला और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) की लगातार आलोचना करने का आरोप लगाया. DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार उन्होंने कहा कि डीएमके की परिवार की राजनीति ही 23 अप्रैल के विधानसभा चुनाव में उसकी हार का कारण बनी. विजय ने कहा, 'जनता ने मुझे मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि प्रथम सेवक बनाया है. डीएमके जितनी ज्यादा उनकी आलोचना करेगी, उतना ही अधिक लाभ टीवीके को मिलेगा.' मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 मई 2026 को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दोनों द्रविड़ दलों ने मिलकर सौदेबाजी की और गुपचुप तरीके से सरकार बनाने की कोशिश की ताकि लूट मचाते रहें. सीएम विजय ने दावा किया कि दोनों दलों को डर था कि अगर टीवीके सरकार बना लेगी तो उनका काम यानी लूट और भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा. उन्होंने डीएमके को “बुरी ताकत” और AIADMK को “खत्म हो चुकी ताकत” बताया. टीवीके चीफ ने कहा, 'जैसाकि मैंने पहले कहा था, मुकाबला केवल टीवीके और DMK के बीच है, बाकी कोई मायने नहीं रखता.' उन्होंने कहा कि लोग उन्हें पेरम्बू का विधायक कहते हैं, लेकिन उनके लिए तिरुचिरापल्ली के लोग बहुत करीब हैं. भविष्य के सभी चुनावों में मिलेगा समर्थन: विजय सीएम विजय ने ये भी कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री एम.जी. रामचंद्रन (एमजीआर) को भी उनके पहले चुनाव में इतने वोट नहीं मिले थे, जितने उन्हें मिले हैं. उन्होंने कहा, 'मैं खुद की तुलना एमजीआर से नहीं कर रहा हूं. मैं एमजीआर, अन्ना और पेरियार के दिखाए रास्ते पर चलने वाला आपका विजय हूं, बस इतना ही.' विजय ने यह भी कहा कि अगर थोड़ा और समर्थन मिला होता तो परिणाम और बेहतर होते, लेकिन उन्हें विश्वास है कि भविष्य के सभी चुनावों में पूरा समर्थन मिलेगा. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी टीवीके ने जाति, धर्म और वोट के बदले पैसे जैसी बाधाओं को तोड़ा है. उन्होंने कहा कि टीवीके सरकार सभी का ख्याल रखेगी और राज्य के अधिकारों और धर्मनिरपेक्षता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा. ये भी पढ़ें : नई पार्टी बनाएंगे या कोई और बात? अन्नामलाई ने गाड़ी से हटाया BJP का झंडा, 3 जून को कर सकते हैं फैसला
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार (1 जून 2026) को खुद के खिलाफ विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने मुख्य प्रतिद्वंद्वी दलों DMK और AIADMK पर आरोप लगाया कि वे लूट मचाने के लिए चोरी-छिपे सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 10 मई को मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित करते हुए विजय ने डीएमके पर हमला बोला और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) की लगातार आलोचना करने का आरोप लगाया.
DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार
उन्होंने कहा कि डीएमके की परिवार की राजनीति ही 23 अप्रैल के विधानसभा चुनाव में उसकी हार का कारण बनी. विजय ने कहा, 'जनता ने मुझे मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि प्रथम सेवक बनाया है. डीएमके जितनी ज्यादा उनकी आलोचना करेगी, उतना ही अधिक लाभ टीवीके को मिलेगा.' मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 मई 2026 को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दोनों द्रविड़ दलों ने मिलकर सौदेबाजी की और गुपचुप तरीके से सरकार बनाने की कोशिश की ताकि लूट मचाते रहें.
सीएम विजय ने दावा किया कि दोनों दलों को डर था कि अगर टीवीके सरकार बना लेगी तो उनका काम यानी लूट और भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा. उन्होंने डीएमके को “बुरी ताकत” और AIADMK को “खत्म हो चुकी ताकत” बताया. टीवीके चीफ ने कहा, 'जैसाकि मैंने पहले कहा था, मुकाबला केवल टीवीके और DMK के बीच है, बाकी कोई मायने नहीं रखता.' उन्होंने कहा कि लोग उन्हें पेरम्बू का विधायक कहते हैं, लेकिन उनके लिए तिरुचिरापल्ली के लोग बहुत करीब हैं.
भविष्य के सभी चुनावों में मिलेगा समर्थन: विजय
सीएम विजय ने ये भी कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री एम.जी. रामचंद्रन (एमजीआर) को भी उनके पहले चुनाव में इतने वोट नहीं मिले थे, जितने उन्हें मिले हैं. उन्होंने कहा, 'मैं खुद की तुलना एमजीआर से नहीं कर रहा हूं. मैं एमजीआर, अन्ना और पेरियार के दिखाए रास्ते पर चलने वाला आपका विजय हूं, बस इतना ही.' विजय ने यह भी कहा कि अगर थोड़ा और समर्थन मिला होता तो परिणाम और बेहतर होते, लेकिन उन्हें विश्वास है कि भविष्य के सभी चुनावों में पूरा समर्थन मिलेगा.
उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी टीवीके ने जाति, धर्म और वोट के बदले पैसे जैसी बाधाओं को तोड़ा है. उन्होंने कहा कि टीवीके सरकार सभी का ख्याल रखेगी और राज्य के अधिकारों और धर्मनिरपेक्षता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
ये भी पढ़ें : नई पार्टी बनाएंगे या कोई और बात? अन्नामलाई ने गाड़ी से हटाया BJP का झंडा, 3 जून को कर सकते हैं फैसला
What's Your Reaction?