Diwali 2025: दिवाली पर कौन सा ग्रह सबसे ज्यादा एक्टिव? किन राशियों के लिए लकी रहेगा ये दिन?

Diwali 2025: दिवाली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. जिसे बड़ी दिवाली या दीपावली के नाम से भी जाना जाता है. दिवाली के दिन प्रदोष काल में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है. मान्यता है कि दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है. तो वहीं दिवाली पर कौन सा ग्रह सबसे ज्यादा एक्टिव रहता है और किस राशि वालों को फायदा पहुंचाता है? आइए जानते हैं इसके बारे में. दिवाली पर कौन सा ग्रह सबसे ज्यादा एक्टिव? दीपावली के दौरान, बृहस्पति (गुरु) और शुक्र ग्रह सबसे ज्यादा सक्रिय माने जाते हैं. ये ग्रह मिलकर धन, समृद्धि और सद्भाव को आकर्षित करते हैं. बृहस्पति प्रचुरता लाता है, जबकि शुक्र रिश्तों में प्रेम और सद्भाव सुनिश्चित करता है, जिससे धन का लाभ प्रियजनों के साथ साझा किया जा सके. किस राशि को लाभ? मेष राशि (Aries Horoscope)दिवाली के मौके पर मेष राशि के लोगों को ढेर सारी खुशियां मिलने वाली है. आप इस दौरान अपने ज्ञान का सही इस्तेमाल करके बड़ा लाभ हासिल कर सकते हैं. साथ ही आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी. आप इस दौरान वह भी काम करेंगे जो करने से आप अब तक डर रहे थे और आपको सफलता मिलने की संभावना है. बस इस बात का ध्यान रखें कि जो भी निर्णय लें, जल्दबाजी में न लें. साथ ही आपको इस दौरान परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. मिथुन राशि (Gemini Horoscope)मिथुन राशि के लोगों के लिए इस बार दिवाली का पर्व मालामाल करने वाला है. बृहस्पति और शुक्र ग्रह के एक्टिव रहने से आप कोई संपत्ति या धन आदि की खरीदारी कर सकते हैं और आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. वहीं, यह समय आपके लिए पूरी तरह से सौभाग्यशाली रहने वाला है. आपकी सभी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी और आप अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बीताएंगे. आपके रिश्ते पहले से काफी ज्यादा मजबूत भी होगा. मकर राशि (Capricorn Horoscope)मकर राशिवालों को दिवाली के मौके पर धन संपत्ति का सुख मिल सकता है. भाग्य अब आपका पूरी तरह से साथ देंगा. साथ ही इस दौरान आप नया मकान, दुकान में निवेश कर सकते हैं या नया वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं. साथ ही आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा. आप आध्यात्मिक रूप से काफी सक्रिय होंगे आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक रहेगा. आप नया सीखने में रुचि रखेंगे. आपको काफी ज्ञान मिलेगा. साथ ही आपकी वाणी मधुर होगी. वाणी के बल पर आप करियर और परिवार में सामंजस्य बनाकर रखेंगे. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Oct 19, 2025 - 14:30
 0
Diwali 2025: दिवाली पर कौन सा ग्रह सबसे ज्यादा एक्टिव? किन राशियों के लिए लकी रहेगा ये दिन?

Diwali 2025: दिवाली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. जिसे बड़ी दिवाली या दीपावली के नाम से भी जाना जाता है. दिवाली के दिन प्रदोष काल में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है.

मान्यता है कि दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है. तो वहीं दिवाली पर कौन सा ग्रह सबसे ज्यादा एक्टिव रहता है और किस राशि वालों को फायदा पहुंचाता है? आइए जानते हैं इसके बारे में.

दिवाली पर कौन सा ग्रह सबसे ज्यादा एक्टिव?

दीपावली के दौरान, बृहस्पति (गुरु) और शुक्र ग्रह सबसे ज्यादा सक्रिय माने जाते हैं. ये ग्रह मिलकर धन, समृद्धि और सद्भाव को आकर्षित करते हैं. बृहस्पति प्रचुरता लाता है, जबकि शुक्र रिश्तों में प्रेम और सद्भाव सुनिश्चित करता है, जिससे धन का लाभ प्रियजनों के साथ साझा किया जा सके.

किस राशि को लाभ?

मेष राशि (Aries Horoscope)
दिवाली के मौके पर मेष राशि के लोगों को ढेर सारी खुशियां मिलने वाली है. आप इस दौरान अपने ज्ञान का सही इस्तेमाल करके बड़ा लाभ हासिल कर सकते हैं. साथ ही आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी.

आप इस दौरान वह भी काम करेंगे जो करने से आप अब तक डर रहे थे और आपको सफलता मिलने की संभावना है. बस इस बात का ध्यान रखें कि जो भी निर्णय लें, जल्दबाजी में न लें. साथ ही आपको इस दौरान परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि के लोगों के लिए इस बार दिवाली का पर्व मालामाल करने वाला है. बृहस्पति और शुक्र ग्रह के एक्टिव रहने से आप कोई संपत्ति या धन आदि की खरीदारी कर सकते हैं और आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं.

वहीं, यह समय आपके लिए पूरी तरह से सौभाग्यशाली रहने वाला है. आपकी सभी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी और आप अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बीताएंगे. आपके रिश्ते पहले से काफी ज्यादा मजबूत भी होगा.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)
मकर राशिवालों को दिवाली के मौके पर धन संपत्ति का सुख मिल सकता है. भाग्य अब आपका पूरी तरह से साथ देंगा. साथ ही इस दौरान आप नया मकान, दुकान में निवेश कर सकते हैं या नया वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं. साथ ही आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा.

आप आध्यात्मिक रूप से काफी सक्रिय होंगे आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक रहेगा. आप नया सीखने में रुचि रखेंगे. आपको काफी ज्ञान मिलेगा. साथ ही आपकी वाणी मधुर होगी. वाणी के बल पर आप करियर और परिवार में सामंजस्य बनाकर रखेंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow