Digital Journalism: तेजी से बढ़ रहा डिजिटल पत्रकारिता का क्रेज, जानें कैसे करें अपनी जर्नी की शुरुआत?
Digital Journalism: 12वीं के एग्जाम के बाद अक्सर छात्र अपने करियर को लेकर कंफ्यूजन और तनाव में आ जाते हैं कि आगे कौन सा कोर्स करें. ऐसे में जिन छात्रों को एंकरिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो बनाना या लोगों तक जानकारी पहुंचाना पसंद है, उनके लिए डिजिटल पत्रकारिता का कोर्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. साथ ही तेजी से बदलती दुनिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म का महत्व बहुत बढ़ गया है, और यही कारण है कि डिजिटल पत्रकारिता का क्रेज छात्रों में तेजी से बढ़ रहा है. वही आज के समय में खबरें सिर्फ अखबार या टीवी तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि मोबाइल, वेबसाइट, यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए हर पल लोगों तक पहुंच रही हैं. इसके अलावा यह विकल्प इसलिए भी अच्छा है क्योंकि रचनात्मक सोच वाले बच्चे इस कोर्स को चुनकर अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं. यही वजह है कि यह कोर्स बाकी कोर्सों से अलग नजर आता है. पत्रकारिता में पढ़ाई और प्रमुख संस्थान पत्रकारिता में करियर शुरू करने के लिए आप 12वीं के बाद बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) जैसे कोर्स कर सकते हैं. इसके बाद मास्टर्स (MJMC) भी किया जा सकता है, जिससे इस फील्ड में आपकी पकड़ और मजबूत हो जाती है. भारत में कई प्रतिष्ठित संस्थान हैं जहां से आप यह कोर्स कर सकते हैं, जैसे Indian Institute of Mass Communication (IIMC), Jamia Millia Islamia, Delhi University (DU) और Banaras Hindu University (BHU) में. जिसमें अलग-अलग तरीके से चयन होता है. IIMC में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) या IIMC का अपना एंट्रेंस एग्जाम देना होता है, जिसमें सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, रीजनिंग और भाषा से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. वही Jamia Millia Islamia में BJMC और MJMC कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी स्तर का एंट्रेंस टेस्ट लिया जाता है, जिसमें मीडिया, जनरल अवेयरनेस और लैंग्वेज स्किल्स पर फोकस होता है. साथ ही Delhi University में भी ज्यादातर पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन कोर्स के लिए CUET UG या PG के माध्यम से एडमिशन मिलता है. इसके अलावा Banaras Hindu University (BHU) में भी CUET के स्कोर के आधार पर चयन किया जाता है. यह भी पढ़ेंः कैसे बन सकते हैं प्लांट साइंटिस्ट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है? डिजिटल पत्रकारिता में जरूरी स्किल्स डिजिटल पत्रकारिता की खास बात यह है कि इसमें आपको सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी ध्यान देना होता है. जैसे न्यूज लिखना, वीडियो एडिटिंग, कैमरा हैंडलिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और इंटरव्यू लेने की कला. वही अगर आप इन स्किल्स को अच्छे से सीख लेते हैं तो इस फील्ड में आगे बढ़ने के कई रास्ते खुल जाते हैं. डिजिटल पत्रकारिता में करियर विकल्प इस कोर्स को करने के बाद करियर के कई ऑप्शन मिलते हैं. आप न्यूज वेबसाइट में कंटेंट राइटर, रिपोर्टर या एडिटर बन सकते हैं. इसके अलावा टीवी चैनलों में एंकरिंग, यूट्यूब चैनल शुरू करना, डिजिटल मीडिया हाउस में काम करना, सोशल मीडिया मैनेजर बनना या फ्रीलांस जर्नलिस्ट के रूप में भी काम कर सकते हैं. आजकल पॉडकास्टिंग और ब्लॉगिंग भी तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां आप अपनी अलग पहचान बना सकते हैं. बिना BJMC/MJMC के भी डिजिटल पत्रकारिता में करियर कई ऐसे छात्र ऐसे भी होते हैं जिन्होंने BJMC या MJMC नहीं किया होता, बल्कि उन्होंने ग्रेजुएशन किसी दूसरे कोर्स से किया है होता है, ऐसे में उनके मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या वे डिजिटल पत्रकारिता में अपना करियर नहीं बना सकते. ऐसे में आपको बता दें कि डिजिटल जर्नलिस्ट बनने के लिए सिर्फ इन कोर्सेज़ का होना जरूरी नहीं है. आज के समय में अगर आपके पास अच्छी लिखने की क्षमता है, वीडियो बनाने और एडिटिंग की समझ है, सोशल मीडिया की जानकारी है और खबरों की समझ है, तो आप किसी भी स्ट्रीम से होकर भी इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं. मीडिया संस्थान अब डिग्री से ज्यादा आपके स्किल्स और काम के अनुभव को महत्व देते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप अपने हुनर को निखारें और लगातार प्रैक्टिस करते रहें. यह भी पढ़ेंः ICAI ने जारी किया सीए एग्जाम का शेड्यूल, जानें कब होगा इंटर-फाउंडेशन और फाइनल एग्जाम
Digital Journalism: 12वीं के एग्जाम के बाद अक्सर छात्र अपने करियर को लेकर कंफ्यूजन और तनाव में आ जाते हैं कि आगे कौन सा कोर्स करें. ऐसे में जिन छात्रों को एंकरिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो बनाना या लोगों तक जानकारी पहुंचाना पसंद है, उनके लिए डिजिटल पत्रकारिता का कोर्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. साथ ही तेजी से बदलती दुनिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म का महत्व बहुत बढ़ गया है, और यही कारण है कि डिजिटल पत्रकारिता का क्रेज छात्रों में तेजी से बढ़ रहा है. वही आज के समय में खबरें सिर्फ अखबार या टीवी तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि मोबाइल, वेबसाइट, यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए हर पल लोगों तक पहुंच रही हैं. इसके अलावा यह विकल्प इसलिए भी अच्छा है क्योंकि रचनात्मक सोच वाले बच्चे इस कोर्स को चुनकर अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं. यही वजह है कि यह कोर्स बाकी कोर्सों से अलग नजर आता है.
पत्रकारिता में पढ़ाई और प्रमुख संस्थान
पत्रकारिता में करियर शुरू करने के लिए आप 12वीं के बाद बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) जैसे कोर्स कर सकते हैं. इसके बाद मास्टर्स (MJMC) भी किया जा सकता है, जिससे इस फील्ड में आपकी पकड़ और मजबूत हो जाती है. भारत में कई प्रतिष्ठित संस्थान हैं जहां से आप यह कोर्स कर सकते हैं, जैसे Indian Institute of Mass Communication (IIMC), Jamia Millia Islamia, Delhi University (DU) और Banaras Hindu University (BHU) में. जिसमें अलग-अलग तरीके से चयन होता है.
IIMC में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) या IIMC का अपना एंट्रेंस एग्जाम देना होता है, जिसमें सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, रीजनिंग और भाषा से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. वही Jamia Millia Islamia में BJMC और MJMC कोर्स के लिए यूनिवर्सिटी स्तर का एंट्रेंस टेस्ट लिया जाता है, जिसमें मीडिया, जनरल अवेयरनेस और लैंग्वेज स्किल्स पर फोकस होता है. साथ ही Delhi University में भी ज्यादातर पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन कोर्स के लिए CUET UG या PG के माध्यम से एडमिशन मिलता है. इसके अलावा Banaras Hindu University (BHU) में भी CUET के स्कोर के आधार पर चयन किया जाता है.
यह भी पढ़ेंः कैसे बन सकते हैं प्लांट साइंटिस्ट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है?
डिजिटल पत्रकारिता में जरूरी स्किल्स
डिजिटल पत्रकारिता की खास बात यह है कि इसमें आपको सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी ध्यान देना होता है. जैसे न्यूज लिखना, वीडियो एडिटिंग, कैमरा हैंडलिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और इंटरव्यू लेने की कला. वही अगर आप इन स्किल्स को अच्छे से सीख लेते हैं तो इस फील्ड में आगे बढ़ने के कई रास्ते खुल जाते हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में करियर विकल्प
इस कोर्स को करने के बाद करियर के कई ऑप्शन मिलते हैं. आप न्यूज वेबसाइट में कंटेंट राइटर, रिपोर्टर या एडिटर बन सकते हैं. इसके अलावा टीवी चैनलों में एंकरिंग, यूट्यूब चैनल शुरू करना, डिजिटल मीडिया हाउस में काम करना, सोशल मीडिया मैनेजर बनना या फ्रीलांस जर्नलिस्ट के रूप में भी काम कर सकते हैं. आजकल पॉडकास्टिंग और ब्लॉगिंग भी तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां आप अपनी अलग पहचान बना सकते हैं.
बिना BJMC/MJMC के भी डिजिटल पत्रकारिता में करियर
कई ऐसे छात्र ऐसे भी होते हैं जिन्होंने BJMC या MJMC नहीं किया होता, बल्कि उन्होंने ग्रेजुएशन किसी दूसरे कोर्स से किया है होता है, ऐसे में उनके मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या वे डिजिटल पत्रकारिता में अपना करियर नहीं बना सकते. ऐसे में आपको बता दें कि डिजिटल जर्नलिस्ट बनने के लिए सिर्फ इन कोर्सेज़ का होना जरूरी नहीं है. आज के समय में अगर आपके पास अच्छी लिखने की क्षमता है, वीडियो बनाने और एडिटिंग की समझ है, सोशल मीडिया की जानकारी है और खबरों की समझ है, तो आप किसी भी स्ट्रीम से होकर भी इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं. मीडिया संस्थान अब डिग्री से ज्यादा आपके स्किल्स और काम के अनुभव को महत्व देते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप अपने हुनर को निखारें और लगातार प्रैक्टिस करते रहें.
यह भी पढ़ेंः ICAI ने जारी किया सीए एग्जाम का शेड्यूल, जानें कब होगा इंटर-फाउंडेशन और फाइनल एग्जाम
What's Your Reaction?