Dhanu Masik Rashifal November 2025: धनु राशि मेहनत से तरक्की, रिश्तों में सुकून और नई दिशा की शुरुआत
Dhanu Masik Rashifal November 2025: नवंबर का महीना धनु राशि वालों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला और कर्म प्रधान रहेगा. ग्रहों की स्थिति आपके प्रयासों को मजबूत बना रही है. हालांकि कुछ मामलों में धैर्य और समझदारी की आवश्यकता रहेगी. इस महीने आपको काम में अनुशासन और भावनात्मक संतुलन बनाए रखना होगा. बिजनेस और वेल्थ:1 से 19 नवंबर तक मंगल के प्रभाव से नए बिजनेसमैन फेस्टिव सीजन के बाद मार्केट की स्थिति को अच्छी तरह समझ पाएंगे. शुक्र के एकादश भाव में रहने से लाभ की स्थिति बनी रहेगी और रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं. हालांकि 9 से 29 नवंबर तक बुध के वक्री होने से निर्णय लेते समय सावधानी आवश्यक है. 23 नवंबर के बाद पुराने कामों में प्रगति के योग बनेंगे. जॉब और प्रोफेशन:सूर्य के प्रभाव से महीने की शुरुआत में कामकाज का दबाव रहेगा, परंतु 16 नवंबर के बाद सूर्य-मंगल का पराक्रम योग जॉब और करियर में तरक्की दिलाएगा. प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट का अवसर मिल सकता है. प्रतियोगियों से मुकाबला रहेगा, पर आप अपनी मेहनत से स्थिति को संतुलित रखेंगे. फैमिली और रिलेशनशिप:इस महीने पारिवारिक रिश्तों में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा. बुध के प्रभाव से छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकते हैं, लेकिन शुक्र का सहयोग रिश्तों में मधुरता लाएगा. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में सावधानी रखें, गलतफहमियों से बचें. स्टूडेंट्स और लर्नर्स:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह समय मेहनत का है. ग्रहों की स्थिति बताती है कि प्रयासों के अनुरूप परिणाम मिलेंगे. विदेशी शिक्षा से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं. हेल्थ और ट्रैवल:सेहत के लिहाज से यह महीना सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव से बचें और खान-पान पर ध्यान दें. महीने के दूसरे भाग में परिवार के साथ छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं. उपाय:1 नवंबर को भगवान विष्णु को पीले वस्त्र और तुलसी की माला अर्पित करें तथा गरीबों को गुड़ और चने का दान करें. 12 नवंबर को श्री कालभैरव अष्टमी पर कुत्तों को रोटी खिलाना शुभ रहेगा. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Dhanu Masik Rashifal November 2025: नवंबर का महीना धनु राशि वालों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला और कर्म प्रधान रहेगा. ग्रहों की स्थिति आपके प्रयासों को मजबूत बना रही है. हालांकि कुछ मामलों में धैर्य और समझदारी की आवश्यकता रहेगी. इस महीने आपको काम में अनुशासन और भावनात्मक संतुलन बनाए रखना होगा.
बिजनेस और वेल्थ:
1 से 19 नवंबर तक मंगल के प्रभाव से नए बिजनेसमैन फेस्टिव सीजन के बाद मार्केट की स्थिति को अच्छी तरह समझ पाएंगे. शुक्र के एकादश भाव में रहने से लाभ की स्थिति बनी रहेगी और रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं. हालांकि 9 से 29 नवंबर तक बुध के वक्री होने से निर्णय लेते समय सावधानी आवश्यक है. 23 नवंबर के बाद पुराने कामों में प्रगति के योग बनेंगे.
जॉब और प्रोफेशन:
सूर्य के प्रभाव से महीने की शुरुआत में कामकाज का दबाव रहेगा, परंतु 16 नवंबर के बाद सूर्य-मंगल का पराक्रम योग जॉब और करियर में तरक्की दिलाएगा. प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट का अवसर मिल सकता है. प्रतियोगियों से मुकाबला रहेगा, पर आप अपनी मेहनत से स्थिति को संतुलित रखेंगे.
फैमिली और रिलेशनशिप:
इस महीने पारिवारिक रिश्तों में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा. बुध के प्रभाव से छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकते हैं, लेकिन शुक्र का सहयोग रिश्तों में मधुरता लाएगा. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में सावधानी रखें, गलतफहमियों से बचें.
स्टूडेंट्स और लर्नर्स:
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह समय मेहनत का है. ग्रहों की स्थिति बताती है कि प्रयासों के अनुरूप परिणाम मिलेंगे. विदेशी शिक्षा से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं.
हेल्थ और ट्रैवल:
सेहत के लिहाज से यह महीना सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव से बचें और खान-पान पर ध्यान दें. महीने के दूसरे भाग में परिवार के साथ छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं.
उपाय:
1 नवंबर को भगवान विष्णु को पीले वस्त्र और तुलसी की माला अर्पित करें तथा गरीबों को गुड़ और चने का दान करें. 12 नवंबर को श्री कालभैरव अष्टमी पर कुत्तों को रोटी खिलाना शुभ रहेगा.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?