Capricorn Horoscope November 2025: मकर राशि संयम और समझ से मिलेगा नवंबर में सफलता का रास्ता

Makar Masik Rashifal 2025: नवंबर का महीना मकर राशि वालों के लिए संतुलन और संयम से आगे बढ़ने का समय रहेगा. ग्रहों की चाल कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम देगी. यह महीना आपको धैर्य, अनुभव और विवेक से काम लेने की प्रेरणा देगा. बिजनेस और वेल्थ:शनि-केतु के षडाष्टक संबंध से बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. 9 से 29 नवंबर तक बुध के वक्री रहने से होटल, ट्रैवल या इवेंट बिजनेस से जुड़े लोगों को निर्णय लेते समय सावधानी रखनी होगी. गुरु के उच्च स्थिति में रहने से बिजनेस की ग्रोथ की संभावना मजबूत है. 19 नवंबर के बाद बाजार में सुधार और नए अवसर के संकेत हैं. 23 नवंबर से यात्रा से जुड़े कार्यों से लाभ मिलेगा. जॉब और प्रोफेशन:शुक्र दशम भाव में मालव्य योग बना रहा है, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रगति और प्रमोशन के योग हैं. 15 नवंबर तक सूर्य के प्रभाव से सैलरी इंक्रीमेंट या सम्मान मिलने की संभावना है. हालांकि राहु की दृष्टि से सहकर्मियों से सतर्क रहना होगा. 16 नवंबर के बाद सूर्य-मंगल का पराक्रम योग आपकी प्रोफेशनल इमेज को मजबूत करेगा. फैमिली और रिलेशनशिप:गुरु-केतु के संबंध से गृहस्थ जीवन में तनाव संभव है. शुक्र का दशम भाव में होना राहत देगा और रिश्तों में सुधार लाएगा. गुरु के वक्री होने से 11 नवंबर के बाद जीवनसाथी के साथ संवाद में सावधानी रखें. ससुराल पक्ष से संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन 26 नवंबर के बाद स्थिति सामान्य होगी. स्टूडेंट्स और लर्नर्स:सूर्य और शुक्र के प्रभाव से शिक्षा और प्रतियोगिता की दिशा में सुधार संभव है. विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को कुछ बाधाओं के बाद सफलता मिलेगी. गुरु की कृपा से इंजीनियरिंग, मीडिया और लॉ स्टूडेंट्स को विशेष सफलता मिलेगी. हेल्थ और ट्रैवल:महीने की शुरुआत में थकान और पेट संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. राहु की दृष्टि से जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें. 15 नवंबर के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यात्रा के योग हैं. उपाय:1 नवंबर को भगवान विष्णु को तिल और तुलसी अर्पित कर “मंगलम पुण्डरीकाक्ष, मंगलाय तनो हरिः” मंत्र का जाप करें.12 नवंबर को श्री कालभैरव अष्टमी पर सरसों के तेल का दीप जलाएं और किसी वृद्ध को वस्त्र या काला तिल दान करें. Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Nov 1, 2025 - 00:30
 0
Capricorn Horoscope November 2025: मकर राशि संयम और समझ से मिलेगा नवंबर में सफलता का रास्ता

Makar Masik Rashifal 2025: नवंबर का महीना मकर राशि वालों के लिए संतुलन और संयम से आगे बढ़ने का समय रहेगा. ग्रहों की चाल कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन में मिश्रित परिणाम देगी. यह महीना आपको धैर्य, अनुभव और विवेक से काम लेने की प्रेरणा देगा.

बिजनेस और वेल्थ:
शनि-केतु के षडाष्टक संबंध से बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. 9 से 29 नवंबर तक बुध के वक्री रहने से होटल, ट्रैवल या इवेंट बिजनेस से जुड़े लोगों को निर्णय लेते समय सावधानी रखनी होगी. गुरु के उच्च स्थिति में रहने से बिजनेस की ग्रोथ की संभावना मजबूत है. 19 नवंबर के बाद बाजार में सुधार और नए अवसर के संकेत हैं. 23 नवंबर से यात्रा से जुड़े कार्यों से लाभ मिलेगा.

जॉब और प्रोफेशन:
शुक्र दशम भाव में मालव्य योग बना रहा है, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रगति और प्रमोशन के योग हैं. 15 नवंबर तक सूर्य के प्रभाव से सैलरी इंक्रीमेंट या सम्मान मिलने की संभावना है. हालांकि राहु की दृष्टि से सहकर्मियों से सतर्क रहना होगा. 16 नवंबर के बाद सूर्य-मंगल का पराक्रम योग आपकी प्रोफेशनल इमेज को मजबूत करेगा.

फैमिली और रिलेशनशिप:
गुरु-केतु के संबंध से गृहस्थ जीवन में तनाव संभव है. शुक्र का दशम भाव में होना राहत देगा और रिश्तों में सुधार लाएगा. गुरु के वक्री होने से 11 नवंबर के बाद जीवनसाथी के साथ संवाद में सावधानी रखें. ससुराल पक्ष से संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन 26 नवंबर के बाद स्थिति सामान्य होगी.

स्टूडेंट्स और लर्नर्स:
सूर्य और शुक्र के प्रभाव से शिक्षा और प्रतियोगिता की दिशा में सुधार संभव है. विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को कुछ बाधाओं के बाद सफलता मिलेगी. गुरु की कृपा से इंजीनियरिंग, मीडिया और लॉ स्टूडेंट्स को विशेष सफलता मिलेगी.

हेल्थ और ट्रैवल:
महीने की शुरुआत में थकान और पेट संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. राहु की दृष्टि से जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें. 15 नवंबर के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यात्रा के योग हैं.

उपाय:
1 नवंबर को भगवान विष्णु को तिल और तुलसी अर्पित कर “मंगलम पुण्डरीकाक्ष, मंगलाय तनो हरिः” मंत्र का जाप करें.
12 नवंबर को श्री कालभैरव अष्टमी पर सरसों के तेल का दीप जलाएं और किसी वृद्ध को वस्त्र या काला तिल दान करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow