DGCA का एअर इंडिया पर सख्त एक्शन, 3 अफसरों को हटाने के निर्देश; 10 दिनों में मांगी रिपोर्ट

DGCA Action on Air India: भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एअर इंडिया में क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से जुड़ी लापरवाहियों को गंभीरता से लेते हुए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को सभी संबंधित जिम्मेदारियों से हटाने का निर्देश दिया है. सूत्रों के अनुसार, ये तीनों अधिकारी ऑपरेशनल चूक के लिए जिम्मेदार पाए गए हैं और अब इन्हें किसी भी क्रू मैनेजमेंट वर्क से दूर रखा जाएगा. DGCA ने एअर इंडिया को यह भी निर्देश दिया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ आंतरिक अनुशासनात्मक कार्रवाई तुरंत शुरू की जाए और इसकी प्रगति और परिणाम की जानकारी 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट संस्था को सौंपी जाए. यह कदम एयरलाइन की सुरक्षा और परिचालन मानकों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है. अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लिया गया एक्शन  12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने ये फैसला लिया है. DGCA ने एअर इंडिया से कहा है कि वह अपनी शेड्यूलिंग प्रक्रियाओं में सुधार करे ताकि भविष्य में इस तरह की चूक दोबारा न हो. DGCA ने यह भी साफ कर दिया है कि उड़ान सुरक्षा को लेकर अब कोई समझौता नहीं किया जाएगा.  12 जून को हुई इस भयानक विमान दुर्घटना में विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 लोगों की जान चली गई. यह हादसा तब हुआ जब टेकऑफ के दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह पास के मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गया.  इस घटना में मेडिकल कॉलेज की मेस में खाना खा रहे कई डॉक्टरों की भी मौत हो गई. इस भयावह हादसे ने न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. ये भी पढ़ें- Indian Railways: रेलवे ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, रिटायर्ड स्टाफ को देगा नौकरी; जानें क्या है नई गाइडलाइन?

Jun 21, 2025 - 16:30
 0
DGCA का एअर इंडिया पर सख्त एक्शन, 3 अफसरों को हटाने के निर्देश; 10 दिनों में मांगी रिपोर्ट

DGCA Action on Air India: भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एअर इंडिया में क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से जुड़ी लापरवाहियों को गंभीरता से लेते हुए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को सभी संबंधित जिम्मेदारियों से हटाने का निर्देश दिया है. सूत्रों के अनुसार, ये तीनों अधिकारी ऑपरेशनल चूक के लिए जिम्मेदार पाए गए हैं और अब इन्हें किसी भी क्रू मैनेजमेंट वर्क से दूर रखा जाएगा.

DGCA ने एअर इंडिया को यह भी निर्देश दिया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ आंतरिक अनुशासनात्मक कार्रवाई तुरंत शुरू की जाए और इसकी प्रगति और परिणाम की जानकारी 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट संस्था को सौंपी जाए. यह कदम एयरलाइन की सुरक्षा और परिचालन मानकों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है.

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लिया गया एक्शन

 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने ये फैसला लिया है. DGCA ने एअर इंडिया से कहा है कि वह अपनी शेड्यूलिंग प्रक्रियाओं में सुधार करे ताकि भविष्य में इस तरह की चूक दोबारा न हो. DGCA ने यह भी साफ कर दिया है कि उड़ान सुरक्षा को लेकर अब कोई समझौता नहीं किया जाएगा. 

12 जून को हुई इस भयानक विमान दुर्घटना में विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 लोगों की जान चली गई. यह हादसा तब हुआ जब टेकऑफ के दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह पास के मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गया. 

इस घटना में मेडिकल कॉलेज की मेस में खाना खा रहे कई डॉक्टरों की भी मौत हो गई. इस भयावह हादसे ने न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है.

ये भी पढ़ें-

Indian Railways: रेलवे ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, रिटायर्ड स्टाफ को देगा नौकरी; जानें क्या है नई गाइडलाइन?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow