CWG: फाइनल में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की भिड़ंत, जानें शेड्यूल

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem CWG 2026: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के जैवलिन फाइनल में जगह बना ली है. गुरुवार (30 जुलाई) को क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज ने 79.61 मीटर का थ्रो करके फाइनल का टिकट पक्का किया. नीरज के साथ-साथ 2024 ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने भी फाइनल में जगह हासिल की है.  अरशद ने क्वालीफाइंग राउंड में 78.63 मीटर का बेस्ट थ्रो किया. वह इस राउंड में नीरज से पीछे रहे. कुल मिलाकर 12 खिलाड़ियों ने पुरुषों के जैवलिन फाइनल में जगह बनाई है. फाइनल में नीरज और अरशद के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. तो आइए जानते हैं कि फाइनल का शेड्यूल कैसा है. कब नीरज और अरशद मेडल मैच के लिए सामने-सामने होंगे. पुरुष जैवलिन फाइनल का शेड्यूल  बता दें कि पुरुष जैवलिन थ्रो का फाइनल भारतीय समय के अनुसार 01 अगस्त को रात में 12:45 बजे से शुरू होगा. फाइनल में सभी की नजर गोल्ड पर होगी. सबसे लंबा थ्रो करने वाला खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतेगा. नीरज के अलावा फाइनल में भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी क्वालीफाई किया है. दोनों ने क्रमश: 78.37 मीटर और 78.36 मीटर का थ्रो फेंका.  फाइनल में जगह बनाने वाले 12 खिलाड़ियों की लिस्ट नीरज चोपड़ा (भारत) - 79.61 मीटर रोहित यादव (भारत) - 78.37 मीटर यशवीर सिंह (भारत) - 78.36 मीटर रुमेश पाथिरागे (श्रीलंका) - 82.84 मीटर एंडरसन पीटर्स (ग्रे नाडा) - 81.29 मीटर डाउ स्मिट (दक्षिण अफ्रीका) - 80.64 मीटर बेन ईस्ट (इंग्लैंड) - 80.38 मीटर कैमरून मैकइंटायर (ऑस्ट्रेलिया) - 78.91 मीटर अरशद नदीम (पाकिस्तान) - 78.63 मीटर कीशॉन स्ट्राचन (बहामास) - 78.60 मीटर कीशॉर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद) - 78.26 मीटर चिनेचेरेम नामडी (नाइजीरिया) - 75.27 मीटर ओलंपिक में हुई थी नीरज और अरशद में टक्कर  2024 के पेरिस ओलंपिक में भी नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का सबसे लंबा थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता था. वहीं भारत के नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. लिस्ट में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे नंबर पर रहे थे, जिन्होंने 88.54 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में कौन गोल्ड मेडल पर बाजी मारता है.    यह भी पढ़ें: CWG: भारत तो है 8वें स्थान पर, जानिए- कहां है पाकिस्तान और बांग्लादेश

Jul 31, 2026 - 01:30
 0
CWG: फाइनल में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की भिड़ंत, जानें शेड्यूल

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem CWG 2026: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के जैवलिन फाइनल में जगह बना ली है. गुरुवार (30 जुलाई) को क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज ने 79.61 मीटर का थ्रो करके फाइनल का टिकट पक्का किया. नीरज के साथ-साथ 2024 ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने भी फाइनल में जगह हासिल की है. 

अरशद ने क्वालीफाइंग राउंड में 78.63 मीटर का बेस्ट थ्रो किया. वह इस राउंड में नीरज से पीछे रहे. कुल मिलाकर 12 खिलाड़ियों ने पुरुषों के जैवलिन फाइनल में जगह बनाई है. फाइनल में नीरज और अरशद के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. तो आइए जानते हैं कि फाइनल का शेड्यूल कैसा है. कब नीरज और अरशद मेडल मैच के लिए सामने-सामने होंगे.

पुरुष जैवलिन फाइनल का शेड्यूल 

बता दें कि पुरुष जैवलिन थ्रो का फाइनल भारतीय समय के अनुसार 01 अगस्त को रात में 12:45 बजे से शुरू होगा. फाइनल में सभी की नजर गोल्ड पर होगी. सबसे लंबा थ्रो करने वाला खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतेगा.

नीरज के अलावा फाइनल में भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह ने भी क्वालीफाई किया है. दोनों ने क्रमश: 78.37 मीटर और 78.36 मीटर का थ्रो फेंका. 

फाइनल में जगह बनाने वाले 12 खिलाड़ियों की लिस्ट

नीरज चोपड़ा (भारत) - 79.61 मीटर

रोहित यादव (भारत) - 78.37 मीटर

यशवीर सिंह (भारत) - 78.36 मीटर

रुमेश पाथिरागे (श्रीलंका) - 82.84 मीटर

एंडरसन पीटर्स (ग्रे नाडा) - 81.29 मीटर

डाउ स्मिट (दक्षिण अफ्रीका) - 80.64 मीटर

बेन ईस्ट (इंग्लैंड) - 80.38 मीटर

कैमरून मैकइंटायर (ऑस्ट्रेलिया) - 78.91 मीटर

अरशद नदीम (पाकिस्तान) - 78.63 मीटर

कीशॉन स्ट्राचन (बहामास) - 78.60 मीटर

कीशॉर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद) - 78.26 मीटर

चिनेचेरेम नामडी (नाइजीरिया) - 75.27 मीटर

ओलंपिक में हुई थी नीरज और अरशद में टक्कर 

2024 के पेरिस ओलंपिक में भी नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का सबसे लंबा थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता था. वहीं भारत के नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. लिस्ट में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे नंबर पर रहे थे, जिन्होंने 88.54 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में कौन गोल्ड मेडल पर बाजी मारता है. 

 

यह भी पढ़ें: CWG: भारत तो है 8वें स्थान पर, जानिए- कहां है पाकिस्तान और बांग्लादेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow