CUET UG 2026 रिजल्ट जल्द होगा जारी, DU, JNU और BHU में एडमिशन के लिए जानिए संभावित कट ऑफ
Cuet UG 2026 Result: सीयूईटी यूजी 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने स्कोर कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसी के आधार पर देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. इस साल सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित की गई थी. कुछ विषयों की पुनर्परीक्षाएं 6 और 7 जून को कराई गई थी. इसके बाद 9 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई और उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया. आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 11 जून को समाप्त हो चुकी है और अंतिम आंसर की और रिजल्ट जारी होने का इंतजार किया जा रहा है. कब जारी हो सकता है सीयूईटी यूजी 2026 का रिजल्ट? जानकारी के अनुसार एनटीए जल्द ही मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करवा कर सकता है. माना जा रहा है कि सीईयूटी यूजी 2026 का स्कोर कार्ड 26 जून 2026 तक जारी किया जा सकता है. अगर किसी कारणवश देरी होती है तो रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल आंसर की भी उपलब्ध कराई जा सकती है. परीक्षा से रिजल्ट तक का पूरा शेड्यूल सीईयूटी यूजी 2026 की परीक्षा का आयोजन 11 से 31 मई के बीच कराया गया था. वहीं परीक्षा में आई दिक्कतों के बाद पुनर्परीक्षाएं 6 और 7 जून 2026 को आयोजित की गई. इसके बाद प्रोविजनल आंसर की 9 जून 2026 को जारी की गई. वहीं आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 11 जून तक थी. अब फाइनल आंसर की और रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से कट ऑफ और काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है. इस बार रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने दी परीक्षा Cuet UG 2026 resultसीईयूटी यूजी 2026 में छात्रों ने रिकॉर्ड संख्या में रजिस्ट्रेशन कराया. परीक्षा के लिए कुल 15.68 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी ज्यादा है. 2025 में लगभग 15.54 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इस बार परीक्षा 37 सब्जेक्ट्स में आयोजित की गई, जिनमें भाषा विषय, डोमेन विषय और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल रहे. उम्मीदवारों ने औसतन चार से ज्यादा विषयों का चयन किया. राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए. इसके बाद दिल्ली और बिहार का स्थान रहा, वहीं अंग्रेजी सबसे ज्यादा चुना जाने वाला सब्जेक्ट रहा. ये भी पढ़ें-NEET री-एग्जाम को लेकर NTA तैयार, तैनात किए 6700 ऑब्जर्वर, हर सेंटर पर 40 से 50 पुलिसकर्मी डीयू, जेएनयू और बीएचयू में एडमिशन के लिए संभावित कट ऑफ सीईयूटी यूजी के लिए एनटीए कोई केंद्रीकृत कटऑफ जारी नहीं करता. रिजल्ट जारी होने के बाद अलग-अलग विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट जारी करते हैं. इस बार बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के कारण पॉपुलर कोर्स में कंपटीशन काफी ज्यादा रहने की संभावना है. वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी के लोकप्रिय कोर्स जैसे बीकॉम, बीए इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस जैसे प्रोग्राम में जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए 750 से 790 या उससे ज्यादा अंकों तक की कट ऑफ हो सकती है. वहीं जेएनयू में विदेशी भाषा से जुड़े ग्रेजुएशन कोर्स के लिए कट ऑफ 740 से 775 अंकों के बीच मेरिट जा सकती है. बीएचयू में आर्ट, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य और गणित वर्ग के कोर्स के लिए संभावित कट ऑफ 680 से 740 अंकों के बीच रहने का अनुमान है. ये भी पढ़ें-NEET Re Exam 2026: देशभर में नीट परीक्षा आज, एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले देख लीजिए पूरी चेक लिस्ट
Cuet UG 2026 Result: सीयूईटी यूजी 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने स्कोर कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसी के आधार पर देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. इस साल सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित की गई थी. कुछ विषयों की पुनर्परीक्षाएं 6 और 7 जून को कराई गई थी. इसके बाद 9 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई और उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया. आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 11 जून को समाप्त हो चुकी है और अंतिम आंसर की और रिजल्ट जारी होने का इंतजार किया जा रहा है.
कब जारी हो सकता है सीयूईटी यूजी 2026 का रिजल्ट?
जानकारी के अनुसार एनटीए जल्द ही मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करवा कर सकता है. माना जा रहा है कि सीईयूटी यूजी 2026 का स्कोर कार्ड 26 जून 2026 तक जारी किया जा सकता है. अगर किसी कारणवश देरी होती है तो रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल आंसर की भी उपलब्ध कराई जा सकती है.
परीक्षा से रिजल्ट तक का पूरा शेड्यूल
सीईयूटी यूजी 2026 की परीक्षा का आयोजन 11 से 31 मई के बीच कराया गया था. वहीं परीक्षा में आई दिक्कतों के बाद पुनर्परीक्षाएं 6 और 7 जून 2026 को आयोजित की गई. इसके बाद प्रोविजनल आंसर की 9 जून 2026 को जारी की गई. वहीं आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 11 जून तक थी. अब फाइनल आंसर की और रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से कट ऑफ और काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है.
इस बार रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने दी परीक्षा
Cuet UG 2026 resultसीईयूटी यूजी 2026 में छात्रों ने रिकॉर्ड संख्या में रजिस्ट्रेशन कराया. परीक्षा के लिए कुल 15.68 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी ज्यादा है. 2025 में लगभग 15.54 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इस बार परीक्षा 37 सब्जेक्ट्स में आयोजित की गई, जिनमें भाषा विषय, डोमेन विषय और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल रहे. उम्मीदवारों ने औसतन चार से ज्यादा विषयों का चयन किया. राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए. इसके बाद दिल्ली और बिहार का स्थान रहा, वहीं अंग्रेजी सबसे ज्यादा चुना जाने वाला सब्जेक्ट रहा.
ये भी पढ़ें-NEET री-एग्जाम को लेकर NTA तैयार, तैनात किए 6700 ऑब्जर्वर, हर सेंटर पर 40 से 50 पुलिसकर्मी
डीयू, जेएनयू और बीएचयू में एडमिशन के लिए संभावित कट ऑफ
सीईयूटी यूजी के लिए एनटीए कोई केंद्रीकृत कटऑफ जारी नहीं करता. रिजल्ट जारी होने के बाद अलग-अलग विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट जारी करते हैं. इस बार बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के कारण पॉपुलर कोर्स में कंपटीशन काफी ज्यादा रहने की संभावना है. वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी के लोकप्रिय कोर्स जैसे बीकॉम, बीए इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस जैसे प्रोग्राम में जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए 750 से 790 या उससे ज्यादा अंकों तक की कट ऑफ हो सकती है. वहीं जेएनयू में विदेशी भाषा से जुड़े ग्रेजुएशन कोर्स के लिए कट ऑफ 740 से 775 अंकों के बीच मेरिट जा सकती है. बीएचयू में आर्ट, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य और गणित वर्ग के कोर्स के लिए संभावित कट ऑफ 680 से 740 अंकों के बीच रहने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें-NEET Re Exam 2026: देशभर में नीट परीक्षा आज, एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले देख लीजिए पूरी चेक लिस्ट
What's Your Reaction?