बीपीएससी 71वीं परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1250 पदों पर निकली भर्ती, 2 जून से आवेदन शुरू

बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 71st CCE 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे 2 जून 2025 से आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून 2025 तय की गई है. 30 अगस्त को होगी परीक्षा बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2025 को किया जाएगा. यह परीक्षा बिहार के अलग-अलग जिलों में आयोजित की जाएगी. इसके जरिए चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के बाद नियुक्ति दी जाएगी. किस पद पर कितनी भर्ती? सीनियर डिप्टी कलेक्टर - 100 पद फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर - 79 पद लेबर सुपरिटेंडेंट - 10 पद सब रजिस्ट्रार - 3 पद शुगर केन ऑफिसर - 17 पद ब्लॉक को-ऑपरेटिव ऑफिसर - 502 पद ब्लॉक पंचायती राज ऑफिसर - 22 पद ब्लॉक शेड्यूल कास्ट वेलफेयर ऑफिसर - 13 पद रेवेन्यू ऑफिसर - 45 पद ब्लॉक माइनोरिटी वेलफेयर ऑफिसर - 459 पद यह भी पढ़ें - कॉलेज में लेक्चरर बनने के लिए इतना लोन देता है बैंक, जानें कर्ज चुकाने के लिए मिलता है कितना वक्त? कौन कर सकता है आवेदन? बीपीएससी 71वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए. उम्र सीमा 20 से 40 साल के बीच रखी गई है. हालांकि, आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन सबसे पहले bpsc.bih.nic.in वेबसाइट पर जाएं. “BPSC 71st CCE Online Application” लिंक पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें. मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म सबमिट कर दें. आगे के लिए आवेदन की एक कॉपी डाउनलोड करके रख लें. यह भी पढ़ें - इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके हर महीने इतने करोड़ रुपये कमा लेते हैं विराट कोहली, IITian की सैलरी भी पड़ जाएगी कम

May 31, 2025 - 13:30
 0
बीपीएससी 71वीं परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 1250 पदों पर निकली भर्ती, 2 जून से आवेदन शुरू

बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 71st CCE 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे 2 जून 2025 से आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून 2025 तय की गई है.

30 अगस्त को होगी परीक्षा

बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2025 को किया जाएगा. यह परीक्षा बिहार के अलग-अलग जिलों में आयोजित की जाएगी. इसके जरिए चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के बाद नियुक्ति दी जाएगी.

किस पद पर कितनी भर्ती?

  • सीनियर डिप्टी कलेक्टर - 100 पद
  • फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर - 79 पद
  • लेबर सुपरिटेंडेंट - 10 पद
  • सब रजिस्ट्रार - 3 पद
  • शुगर केन ऑफिसर - 17 पद
  • ब्लॉक को-ऑपरेटिव ऑफिसर - 502 पद
  • ब्लॉक पंचायती राज ऑफिसर - 22 पद
  • ब्लॉक शेड्यूल कास्ट वेलफेयर ऑफिसर - 13 पद
  • रेवेन्यू ऑफिसर - 45 पद
  • ब्लॉक माइनोरिटी वेलफेयर ऑफिसर - 459 पद

यह भी पढ़ें - कॉलेज में लेक्चरर बनने के लिए इतना लोन देता है बैंक, जानें कर्ज चुकाने के लिए मिलता है कितना वक्त?

कौन कर सकता है आवेदन?

बीपीएससी 71वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए. उम्र सीमा 20 से 40 साल के बीच रखी गई है. हालांकि, आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले bpsc.bih.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
  • “BPSC 71st CCE Online Application” लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें.
  • मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • आगे के लिए आवेदन की एक कॉपी डाउनलोड करके रख लें.

यह भी पढ़ें - इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके हर महीने इतने करोड़ रुपये कमा लेते हैं विराट कोहली, IITian की सैलरी भी पड़ जाएगी कम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow