CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार (7 जून, 2026) को राज्य के 35 जिलों के लिए 16 कैबिनेट मंत्रियों को गार्जियन मंत्री के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है. इन मंत्रियों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपे गए जिलों के समग्र विकास के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने की होगी. इसके साथ ही, वे आपातकालीन परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान उन जिलों के लिए मुख्य संपर्क व्यक्ति यानी पॉइंट पर्सन के रूप में कार्य करेंगे. दरअसल, यह घोषणा तब सामने आई है, जब असम में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद शुक्रवार (5 जून, 2026) को जब राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार हुआ, तब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि नए मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन एक हफ्ते के भीतर कर दिया गया. मुख्यमंत्री सरमा ने X पोस्ट में दी जानकारी I am pleased to announce the allocations of Guardian Districts to the Hon’ble Ministers of the Government of Assam.The allocations are as follows-1. Shri Rameswar Teli – Tinsukia, Jorhat2. Shri Atul Bora – Kamrup (Metro), Dhemaji3. Shri Charan Boro – Kokrajhar, Baksa,… — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 7, 2026 इस संबंध में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार (7 जून, 2026) की दोपहर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें सरमा ने लिखा, ‘मुझे असम सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को गार्जियन जिलों का आवंटन करते हुए खुशी हो रही है. मुझे विश्वास है कि मंत्री जिला प्रशासन के साथ मिलकर विकास और समृद्धि की हमारी यात्रा को और गति देंगे.’ किन-किन कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी गई गार्जियन की जिम्मेदारी सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के X पोस्ट के मुताबिक, असम सरकार में कैबिनेट मंत्री रमेश्वर तेली को तिनसुकिया और जोरहाट, अतुल बोरा को कामरूप (मेट्रोपॉलिटन) और धेमाजी, चरण बोरो को कोकराझार, बक्सा और चिरांग और अजंता नियोग को मोरीगांव और कामरूप जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इन चार नेताओं ने पिछले महीने 12 मई को सीएम सरमा के साथ मंत्री पद की शपथ ली थी और उन्हें विभाग भी सौंपे जा चुके हैं. वहीं, शुक्रवार (5 जून, 2026) को शपथ लेने वाले अन्य 12 मंत्रियों को अभी विभाग नहीं सौंपे गए हैं, लेकिन उन्हें भी गार्जियन जिलों के जिम्मेदारी सौंप दी गई है. इन नेताओं में अश्विनी राय सरकार है, जिन्हें को बोंगाईगांव और बरपेटा, अशोक सिंघल को दरांग और धुबड़ी, बिमल बोरा को शिवसागर और चराइदेव, बिस्वजीत दैमारी को नलबाड़ी और सोनितपुर, जयंत मल्ला बरुआ को तामुलपुर और ग्वालपाड़ा, कौशिक राय को श्रीभूमि और हैलाकांडी, केशव महंत को दक्षिण सलमारा-मनकाचर और उत्तर लखीमपुर, कृष्णेंदु पॉल को दीमा हसाओ और कछार, नीलिमा देवी को बजाली और उदालगुड़ी, पीयूष हजारिका को नगांव, होजाई, कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग, रणोज पेगू को बिस्वनाथ और गोलाघाट और सुशांत बोरगोहेन को डिब्रूगढ़ और माजुली जिलों की जिम्मेदारी दी गई है. यह भी पढे़ंः DA में 2% बढ़ोतरी का हुआ ऐलान, जानें जुलाई से किन कर्मचारियों की बढ़कर आएगी सैलरी?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार (7 जून, 2026) को राज्य के 35 जिलों के लिए 16 कैबिनेट मंत्रियों को गार्जियन मंत्री के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है. इन मंत्रियों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपे गए जिलों के समग्र विकास के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने की होगी.
इसके साथ ही, वे आपातकालीन परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान उन जिलों के लिए मुख्य संपर्क व्यक्ति यानी पॉइंट पर्सन के रूप में कार्य करेंगे. दरअसल, यह घोषणा तब सामने आई है, जब असम में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद शुक्रवार (5 जून, 2026) को जब राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार हुआ, तब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि नए मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन एक हफ्ते के भीतर कर दिया गया.
मुख्यमंत्री सरमा ने X पोस्ट में दी जानकारी
I am pleased to announce the allocations of Guardian Districts to the Hon’ble Ministers of the Government of Assam.
The allocations are as follows-
1. Shri Rameswar Teli – Tinsukia, Jorhat
2. Shri Atul Bora – Kamrup (Metro), Dhemaji
3. Shri Charan Boro – Kokrajhar, Baksa,… — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 7, 2026
इस संबंध में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार (7 जून, 2026) की दोपहर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें सरमा ने लिखा, ‘मुझे असम सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को गार्जियन जिलों का आवंटन करते हुए खुशी हो रही है. मुझे विश्वास है कि मंत्री जिला प्रशासन के साथ मिलकर विकास और समृद्धि की हमारी यात्रा को और गति देंगे.’
किन-किन कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी गई गार्जियन की जिम्मेदारी
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के X पोस्ट के मुताबिक, असम सरकार में कैबिनेट मंत्री रमेश्वर तेली को तिनसुकिया और जोरहाट, अतुल बोरा को कामरूप (मेट्रोपॉलिटन) और धेमाजी, चरण बोरो को कोकराझार, बक्सा और चिरांग और अजंता नियोग को मोरीगांव और कामरूप जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इन चार नेताओं ने पिछले महीने 12 मई को सीएम सरमा के साथ मंत्री पद की शपथ ली थी और उन्हें विभाग भी सौंपे जा चुके हैं. वहीं, शुक्रवार (5 जून, 2026) को शपथ लेने वाले अन्य 12 मंत्रियों को अभी विभाग नहीं सौंपे गए हैं, लेकिन उन्हें भी गार्जियन जिलों के जिम्मेदारी सौंप दी गई है.
इन नेताओं में अश्विनी राय सरकार है, जिन्हें को बोंगाईगांव और बरपेटा, अशोक सिंघल को दरांग और धुबड़ी, बिमल बोरा को शिवसागर और चराइदेव, बिस्वजीत दैमारी को नलबाड़ी और सोनितपुर, जयंत मल्ला बरुआ को तामुलपुर और ग्वालपाड़ा, कौशिक राय को श्रीभूमि और हैलाकांडी, केशव महंत को दक्षिण सलमारा-मनकाचर और उत्तर लखीमपुर, कृष्णेंदु पॉल को दीमा हसाओ और कछार, नीलिमा देवी को बजाली और उदालगुड़ी, पीयूष हजारिका को नगांव, होजाई, कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग, रणोज पेगू को बिस्वनाथ और गोलाघाट और सुशांत बोरगोहेन को डिब्रूगढ़ और माजुली जिलों की जिम्मेदारी दी गई है.
यह भी पढे़ंः DA में 2% बढ़ोतरी का हुआ ऐलान, जानें जुलाई से किन कर्मचारियों की बढ़कर आएगी सैलरी?
What's Your Reaction?