Chennai: जेल से छूटते ही रची साजिश! एक्स गर्लफ्रेंड को अगवा करने पहुंचा युवक... टैक्सी ड्राइवर ने पलट दिया पूरा खेल

Chennai Crime News: तमिलनाडु चेन्नई के पास पेरुंगलथुर इलाके में एक युवती के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को चाकू की नोक पर कार में अगवा करने की कोशिश की, लेकिन कार ड्राइवर ने सूझबूझ से आरोपी को पुलिस के हवाले करवा दिया.  जानकारी के मुताबिक, चेन्नई के नए पेरुंगलथुर की रहने वाली 22 साल की एक युवती कुछ महीने पहले कोविलपट्टी की एक निजी कंपनी में काम कर रही थी. वहीं उसकी मुलाकात विरुधुनगर जिले के रहने वाले 28 साल के नंदकुमार से हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. इसके बाद दोनों चेन्नई चले गए. वहां, युवती वल्लकट्टई में एक कूरियर कंपनी में और नंदकुमार ओरगादम क्षेत्र में एक निजी गोदाम में काम कर रहे थे. 'लिविंग टूगेदर' जीवन और जुदाई दोनों ने कांचीपुरम जिले के वरणवासी इलाके में एक किराए का घर लिया और शादी किए बिना करीब 13 महीने तक 'लिविंग टूगेदर' में एक साथ रहे. लेकिन समय के साथ दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे और आखिरकार दोनों अलग हो गए. नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'क्या मुसलमान...' बताया जा रहा है कि 11 मार्च को नंदकुमार युवती के हॉस्टल पहुंचा था, जहां उससे बात करने के लिए बाहर बुलाकर झगड़ा किया और मारपीट भी की. युवती की शिकायत के आधार पर पीरक्कनकरनई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था.  जेल से बाहर आते ही रची साजिश पिछले महीने अप्रैल में जेल से बाहर आने के बाद नंदकुमार युवती से बदला लेने की योजना बनाने लगा. गुरुवार सुबह वह युवती के काम पर जाने के रास्ते में पहुंचा और एक 'कॉल टैक्सी' किराए पर लेकर युवती को जबरदस्ती कार में खींचकर बैठा लिया. कार के अंदर उसने चाकू दिखाकर युवती को धमकाना शुरू कर दिया. पीछे की सीट पर हो रही इस हरकत को देखकर कार ड्राइवर चौंक गया. उसने समझदारी से काम लिया और कार को मदुरवायल टोल प्लाजा के पास ले जा कर रोक दिया, जहां पुलिस सुरक्षा ड्यूटी पर थी. 'बंगाल में बीजेपी की जीत का श्रेय....', शुभेंदु अधिकारी की शपथ से पहले सुनेत्रा पवार का बयान चालक की सूझबूझ से बची युवती कार रुकते ही ड्राइवर ने पुलिस से मदद मांगी. पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार को घेर लिया और चाकू की नोक पर युवती को धमका रहे नंदकुमार को गिरफ्तार कर लिया. युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस पूरी घटना में टैक्सी चालक की बहादुरी और सूझबूझ की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

May 9, 2026 - 18:30
 0
Chennai: जेल से छूटते ही रची साजिश! एक्स गर्लफ्रेंड को अगवा करने पहुंचा युवक... टैक्सी ड्राइवर ने पलट दिया पूरा खेल

Chennai Crime News: तमिलनाडु चेन्नई के पास पेरुंगलथुर इलाके में एक युवती के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को चाकू की नोक पर कार में अगवा करने की कोशिश की, लेकिन कार ड्राइवर ने सूझबूझ से आरोपी को पुलिस के हवाले करवा दिया. 

जानकारी के मुताबिक, चेन्नई के नए पेरुंगलथुर की रहने वाली 22 साल की एक युवती कुछ महीने पहले कोविलपट्टी की एक निजी कंपनी में काम कर रही थी. वहीं उसकी मुलाकात विरुधुनगर जिले के रहने वाले 28 साल के नंदकुमार से हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. इसके बाद दोनों चेन्नई चले गए. वहां, युवती वल्लकट्टई में एक कूरियर कंपनी में और नंदकुमार ओरगादम क्षेत्र में एक निजी गोदाम में काम कर रहे थे.

'लिविंग टूगेदर' जीवन और जुदाई

दोनों ने कांचीपुरम जिले के वरणवासी इलाके में एक किराए का घर लिया और शादी किए बिना करीब 13 महीने तक 'लिविंग टूगेदर' में एक साथ रहे. लेकिन समय के साथ दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे और आखिरकार दोनों अलग हो गए.

नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'क्या मुसलमान...'

बताया जा रहा है कि 11 मार्च को नंदकुमार युवती के हॉस्टल पहुंचा था, जहां उससे बात करने के लिए बाहर बुलाकर झगड़ा किया और मारपीट भी की. युवती की शिकायत के आधार पर पीरक्कनकरनई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था. 

जेल से बाहर आते ही रची साजिश

पिछले महीने अप्रैल में जेल से बाहर आने के बाद नंदकुमार युवती से बदला लेने की योजना बनाने लगा. गुरुवार सुबह वह युवती के काम पर जाने के रास्ते में पहुंचा और एक 'कॉल टैक्सी' किराए पर लेकर युवती को जबरदस्ती कार में खींचकर बैठा लिया.

कार के अंदर उसने चाकू दिखाकर युवती को धमकाना शुरू कर दिया. पीछे की सीट पर हो रही इस हरकत को देखकर कार ड्राइवर चौंक गया. उसने समझदारी से काम लिया और कार को मदुरवायल टोल प्लाजा के पास ले जा कर रोक दिया, जहां पुलिस सुरक्षा ड्यूटी पर थी.

'बंगाल में बीजेपी की जीत का श्रेय....', शुभेंदु अधिकारी की शपथ से पहले सुनेत्रा पवार का बयान

चालक की सूझबूझ से बची युवती

कार रुकते ही ड्राइवर ने पुलिस से मदद मांगी. पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार को घेर लिया और चाकू की नोक पर युवती को धमका रहे नंदकुमार को गिरफ्तार कर लिया. युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस पूरी घटना में टैक्सी चालक की बहादुरी और सूझबूझ की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow