Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को दिखेगा लाल चांद, भारत में कब और कहां लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें समय
Total Lunar Eclipse 2025: इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगने वाला है. इस दिन से पितृ पक्ष आरंभ होंगे और पहले दिन पूर्णिमा का श्राद्ध किया जाएगा. खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा.विज्ञान में ये सिर्फ एक खगोलिया घटना है लेकिन शास्त्रों में ग्रहण को अशुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन राहु का अशुभ प्रभाव तेज हो जाता है. ये पूर्ण चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा, इस दिन आसमान में अनोखा नजारा दिखेगा, जिसे देखने के लिए लोगों बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कब से कब तक लगेगा चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 7 सितंबर दिन रविवार को रात 9 बजकर 58 मिनट पर लगेगा. चंद्र ग्रहण की समाप्ति इसी दिन देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगी. चंद्र ग्रहण रात 11.00 से 12.22 तक अपने पीक पर होगा. भारत में सूतक काल कब लगेगा ? चंद्र ग्रहण जहां लगता है वहां सूतक काल भी मान्य होता है. ऐसे में इस पूर्ण चंद्र ग्रहण को भारत में भी देखा जाएगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12.56 मिनट से लग जाएगा. सूतक काल में पूजा-पाठ, धार्मिक क्रियाओं पर रोक लग जाती है. इस दौरान बच्चों, गर्भवती, वृद्धों और बीमार लोगों को सूतक काल में विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है. 7 सितंबर को भारत में दिखेगा लाल चंद्रमा 7 सितंबर को भारत सहित दुनिया के कई हिस्से में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा. इस दुर्लभ घटना के दौरान, चंद्रमा लाल और तांबे के रंग में चमकते हुए एक आकर्षक दिखाई देगा. इसे ब्लड मून कहा जाता है. किन शहरों में दिखेगा - दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ, बेंगलोर, गोवा आदि कई प्रमुख शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा. साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का असर जानकारों के अनुसार चंद्रग्रहण के कारण कुछ स्थानों पर प्राकृतिक आपदा , आग लगने की घटना, युद्ध और गंभीर बीमारियां फैल सकती है, हालांकि चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि होने से जल्द ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी. Dhanteras 2025 Date: धनतेरस 2025 में कब ? तारीख, तिथि और मुहूर्त देखें Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Total Lunar Eclipse 2025: इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगने वाला है. इस दिन से पितृ पक्ष आरंभ होंगे और पहले दिन पूर्णिमा का श्राद्ध किया जाएगा. खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा.विज्ञान में ये सिर्फ एक खगोलिया घटना है लेकिन शास्त्रों में ग्रहण को अशुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन राहु का अशुभ प्रभाव तेज हो जाता है.
ये पूर्ण चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा, इस दिन आसमान में अनोखा नजारा दिखेगा, जिसे देखने के लिए लोगों बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
कब से कब तक लगेगा चंद्र ग्रहण
- भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 7 सितंबर दिन रविवार को रात 9 बजकर 58 मिनट पर लगेगा.
- चंद्र ग्रहण की समाप्ति इसी दिन देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगी.
- चंद्र ग्रहण रात 11.00 से 12.22 तक अपने पीक पर होगा.
भारत में सूतक काल कब लगेगा ?
- चंद्र ग्रहण जहां लगता है वहां सूतक काल भी मान्य होता है. ऐसे में इस पूर्ण चंद्र ग्रहण को भारत में भी देखा जाएगा.
- चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है.
- 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12.56 मिनट से लग जाएगा.
- सूतक काल में पूजा-पाठ, धार्मिक क्रियाओं पर रोक लग जाती है. इस दौरान बच्चों, गर्भवती, वृद्धों और बीमार लोगों को सूतक काल में विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है.
7 सितंबर को भारत में दिखेगा लाल चंद्रमा
7 सितंबर को भारत सहित दुनिया के कई हिस्से में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा. इस दुर्लभ घटना के दौरान, चंद्रमा लाल और तांबे के रंग में चमकते हुए एक आकर्षक दिखाई देगा. इसे ब्लड मून कहा जाता है.
किन शहरों में दिखेगा - दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ, बेंगलोर, गोवा आदि कई प्रमुख शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा.
साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का असर
जानकारों के अनुसार चंद्रग्रहण के कारण कुछ स्थानों पर प्राकृतिक आपदा , आग लगने की घटना, युद्ध और गंभीर बीमारियां फैल सकती है, हालांकि चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि होने से जल्द ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी.
Dhanteras 2025 Date: धनतेरस 2025 में कब ? तारीख, तिथि और मुहूर्त देखें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?






