CGBSE Result 2026 Out: ​छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं के नतीजे, इस बार इतने फीसदी रहा रिजल्ट; ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने क्लास 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक चलीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच हुईं. अब इंतजार खत्म हो चुका है और छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन आधिकारिक साइट cgbse.nic.in पर देख सकते हैं. रिजल्ट डाउनलोड करते ही अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी ध्यान से जरूर जांचें. छात्र का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और परिणाम की स्थिति सही होनी चाहिए. अगर किसी तरह की गलती दिखे, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें. छोटी सी गलती आगे कॉलेज एडमिशन या दस्तावेज सत्यापन में परेशानी बन सकती है. कितने फीसदी स्टूडेंट्स पास? हाईस्कूल (10वीं) में इस साल कुल 77.15 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 5 प्रतिशत ज्यादा है. खास बात यह रही कि लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली. जहां 72 प्रतिशत लड़के पास हुए, वहीं 81 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल की. वहीं 12वीं कक्षा के परिणाम भी उत्साह बढ़ाने वाले रहे. छत्तीसगढ़ 12वीं परीक्षा में कुल 83.04 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 78.8 रहा, जबकि लड़कियों का परिणाम 86.4 प्रतिशत दर्ज किया गया. यानी इस बार भी बेटियों ने पढ़ाई में आगे रहकर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है. इन्होंने किया टॉप टॉपर्स की बात करें तो 10वीं कक्षा में संध्या नायक ने 594 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया. उनके इस शानदार प्रदर्शन ने परिवार और स्कूल का नाम रोशन कर दिया है. वहीं 12वीं कक्षा में रिया साहू ने टॉप कर राज्य भर में चर्चा बटोरी है. कहां देखें रिजल्ट cgbse.nic.in results.cg.nic.in cg.results.nic.in यह भी पढ़ें- CGBSE Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड ​ने जारी किया रिजल्ट, ​ऐसे फटाफट देखें नतीजे; यहां हैं लाइव अपडेट्स ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट रिजल्ट देखने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होम पेज पर “Results” सेक्शन में 10वीं या 12वीं के लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरें, कैप्चा डालें और सबमिट कर दें. कुछ ही सेकंड में आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें. DigiLocker और SMS से भी सुविधा अगर वेबसाइट खुलने में दिक्कत हो, तो DigiLocker पर अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से देखी जा सकती है. यह पूरी तरह मान्य दस्तावेज होता है. वहीं SMS से रिजल्ट देखने की सुविधा भी कई बार दी जाती है, जो इंटरनेट न होने पर काम आती है. यह भी पढ़ें- इस दिन आएगा हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सामने आई तारीख

Apr 29, 2026 - 21:30
 0
CGBSE Result 2026 Out: ​छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किए 10वीं-12वीं के नतीजे, इस बार इतने फीसदी रहा रिजल्ट; ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने क्लास 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक चलीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच हुईं. अब इंतजार खत्म हो चुका है और छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन आधिकारिक साइट cgbse.nic.in पर देख सकते हैं.

रिजल्ट डाउनलोड करते ही अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी ध्यान से जरूर जांचें. छात्र का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और परिणाम की स्थिति सही होनी चाहिए. अगर किसी तरह की गलती दिखे, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें. छोटी सी गलती आगे कॉलेज एडमिशन या दस्तावेज सत्यापन में परेशानी बन सकती है.

कितने फीसदी स्टूडेंट्स पास?

हाईस्कूल (10वीं) में इस साल कुल 77.15 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 5 प्रतिशत ज्यादा है. खास बात यह रही कि लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली. जहां 72 प्रतिशत लड़के पास हुए, वहीं 81 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल की.

वहीं 12वीं कक्षा के परिणाम भी उत्साह बढ़ाने वाले रहे. छत्तीसगढ़ 12वीं परीक्षा में कुल 83.04 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 78.8 रहा, जबकि लड़कियों का परिणाम 86.4 प्रतिशत दर्ज किया गया. यानी इस बार भी बेटियों ने पढ़ाई में आगे रहकर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है.

इन्होंने किया टॉप

टॉपर्स की बात करें तो 10वीं कक्षा में संध्या नायक ने 594 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया. उनके इस शानदार प्रदर्शन ने परिवार और स्कूल का नाम रोशन कर दिया है. वहीं 12वीं कक्षा में रिया साहू ने टॉप कर राज्य भर में चर्चा बटोरी है.

कहां देखें रिजल्ट

यह भी पढ़ें- CGBSE Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड ​ने जारी किया रिजल्ट, ​ऐसे फटाफट देखें नतीजे; यहां हैं लाइव अपडेट्स

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होम पेज पर “Results” सेक्शन में 10वीं या 12वीं के लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरें, कैप्चा डालें और सबमिट कर दें. कुछ ही सेकंड में आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

DigiLocker और SMS से भी सुविधा

अगर वेबसाइट खुलने में दिक्कत हो, तो DigiLocker पर अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से देखी जा सकती है. यह पूरी तरह मान्य दस्तावेज होता है. वहीं SMS से रिजल्ट देखने की सुविधा भी कई बार दी जाती है, जो इंटरनेट न होने पर काम आती है.

यह भी पढ़ें- इस दिन आएगा हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सामने आई तारीख

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow