NEET 2026 में आवेदकों की रफ्तार धीमी, सिर्फ 3 हजार की बढ़ोतरी ने खड़े किए कई सवाल?

मेडिकल की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के बीच इस साल एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. जहां हर साल नीट यूजी के आवेदन में बड़ी छलांग देखने को मिलती थी, वहीं नीट 2026 में यह बढ़ोतरी बहुत मामूली रही है. पिछले साल के मुकाबले इस बार सिर्फ करीब 3 हजार छात्र ही ज्यादा रजिस्ट्रेशन करते नजर आए हैं. यह आंकड़ा चौंकाने वाला भी है और राहत देने वाला भी, क्योंकि इसी बीच एमबीबीएस सीटों में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट 2026 के लिए 22,79,743 उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए हैं. खास बात यह रही कि 99 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों को उनकी पहली पसंद का एग्जाम सिटी मिला है. इससे परीक्षा से पहले की भागदौड़, यात्रा की परेशानी और तनाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है. परीक्षा 3 मई को देशभर में एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी. पिछले साल कितने थे आवेदन पिछले साल लगभग 22.76 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया था, जबकि एमबीबीएस की सीटें करीब 1.29 लाख थीं. सीटों के मुकाबले उम्मीदवारों की संख्या कई गुना ज्यादा होने से प्रतियोगिता बहुत कठिन हो जाती है. लेकिन इस बार तस्वीर बदल सकती है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कई नए मेडिकल कॉलेजों ने एमबीबीएस कोर्स शुरू करने के लिए आवेदन किया है. साथ ही पुराने कॉलेजों ने सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. माना जा रहा है कि आने वाले सत्र में सीटों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें - UPSSSC Vacancy: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, यूपी में 700+ पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी यही वजह है कि इस बार उम्मीदवारों की संख्या में ज्यादा उछाल नहीं दिखा, लेकिन सीटें बढ़ने से छात्रों पर दबाव कुछ कम हो सकता है. नीट के जरिए सिर्फ एमबीबीएस ही नहीं, बल्कि बीडीएस, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्धा जैसे कोर्सों में भी दाखिला मिलता है, फिर भी सबसे ज्यादा होड़ एमबीबीएस के लिए ही रहती है. कितने बनाए परीक्षा केंद्र? एनटीए ने इस बार परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था भी पहले जैसी ही रखी है. देशभर में 5,446 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. रजिस्ट्रेशन के समय छात्रों से तीन पसंदीदा शहर मांगे गए थे, जिनके आधार पर सेंटर अलॉट किए गए. 12 अप्रैल को ही एग्जाम सिटी की जानकारी दे दी गई थी, ताकि छात्रों को पहले से तैयारी का समय मिल सके. नीट देश की उन परीक्षाओं में से है, जहां उपस्थिति दर सबसे ज्यादा रहती है. पिछले साल लगभग 97 से 98 प्रतिशत छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इस बार चूंकि ज्यादातर छात्रों को उनकी पसंद का शहर मिला है, इसलिए उपस्थिति दर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. यह भी पढ़ें - NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव के 200+ पदों पर भर्ती जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया

Apr 28, 2026 - 17:30
 0
NEET 2026 में आवेदकों की रफ्तार धीमी, सिर्फ 3 हजार की बढ़ोतरी ने खड़े किए कई सवाल?

मेडिकल की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के बीच इस साल एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. जहां हर साल नीट यूजी के आवेदन में बड़ी छलांग देखने को मिलती थी, वहीं नीट 2026 में यह बढ़ोतरी बहुत मामूली रही है. पिछले साल के मुकाबले इस बार सिर्फ करीब 3 हजार छात्र ही ज्यादा रजिस्ट्रेशन करते नजर आए हैं. यह आंकड़ा चौंकाने वाला भी है और राहत देने वाला भी, क्योंकि इसी बीच एमबीबीएस सीटों में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट 2026 के लिए 22,79,743 उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए हैं. खास बात यह रही कि 99 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों को उनकी पहली पसंद का एग्जाम सिटी मिला है. इससे परीक्षा से पहले की भागदौड़, यात्रा की परेशानी और तनाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है. परीक्षा 3 मई को देशभर में एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी.

पिछले साल कितने थे आवेदन

पिछले साल लगभग 22.76 लाख छात्रों ने नीट के लिए आवेदन किया था, जबकि एमबीबीएस की सीटें करीब 1.29 लाख थीं. सीटों के मुकाबले उम्मीदवारों की संख्या कई गुना ज्यादा होने से प्रतियोगिता बहुत कठिन हो जाती है. लेकिन इस बार तस्वीर बदल सकती है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कई नए मेडिकल कॉलेजों ने एमबीबीएस कोर्स शुरू करने के लिए आवेदन किया है. साथ ही पुराने कॉलेजों ने सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. माना जा रहा है कि आने वाले सत्र में सीटों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें - UPSSSC Vacancy: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, यूपी में 700+ पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

यही वजह है कि इस बार उम्मीदवारों की संख्या में ज्यादा उछाल नहीं दिखा, लेकिन सीटें बढ़ने से छात्रों पर दबाव कुछ कम हो सकता है. नीट के जरिए सिर्फ एमबीबीएस ही नहीं, बल्कि बीडीएस, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्धा जैसे कोर्सों में भी दाखिला मिलता है, फिर भी सबसे ज्यादा होड़ एमबीबीएस के लिए ही रहती है.

कितने बनाए परीक्षा केंद्र?

एनटीए ने इस बार परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था भी पहले जैसी ही रखी है. देशभर में 5,446 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. रजिस्ट्रेशन के समय छात्रों से तीन पसंदीदा शहर मांगे गए थे, जिनके आधार पर सेंटर अलॉट किए गए. 12 अप्रैल को ही एग्जाम सिटी की जानकारी दे दी गई थी, ताकि छात्रों को पहले से तैयारी का समय मिल सके.

नीट देश की उन परीक्षाओं में से है, जहां उपस्थिति दर सबसे ज्यादा रहती है. पिछले साल लगभग 97 से 98 प्रतिशत छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इस बार चूंकि ज्यादातर छात्रों को उनकी पसंद का शहर मिला है, इसलिए उपस्थिति दर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें - NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव के 200+ पदों पर भर्ती जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow