CERT-In ने Google Chrome और Android यूजर्स के लिए जारी की हाई-रिस्क सिक्योरिटी चेतावनी, तुरंत अपडेट करें डिवाइस

अगर आप Google Chrome ब्राउज़र इस्तेमाल करते हैं या आपके पास Android मोबाइल है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने एक हाई-रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. एजेंसी ने साफ कहा है कि Chrome और Android में कुछ खतरनाक खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर आपके डिवाइस पर हमला कर सकते हैं. Chrome यूज़र्स के लिए खतरे की घंटी CERT-In ने बताया कि Windows, Mac और Linux पर चलने वाले Google Chrome ब्राउजर के कुछ वर्जन में गंभीर कमजोरियाँ (vulnerabilities) हैं. इन खामियों की वजह से कोई हैकर आपको एक स्पेशल वेबसाइट पर भेजकर आपके कंप्यूटर पर खतरनाक कोड चला सकता है. इससे: आपका सिस्टम हैक हो सकता है आपकी पर्सनल जानकारी चोरी हो सकती है सिस्टम क्रैश होकर काम करना बंद कर सकता है किन वर्जन में खतरा है? Linux: वर्जन 137.0.7151.55 से पहले के Windows और Mac: वर्जन 137.0.7151.55/56 से पहले के क्या करें? Google Chrome को तुरंत लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें. Chrome की वेबसाइट या ब्राउज़र की सेटिंग में जाकर यह अपडेट किया जा सकता है. Android यूजर्स रहें सावधान CERT-In ने Android 13, 14 और 15 पर चलने वाले मोबाइल फोनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है. रिपोर्ट के मुताबिक Android सिस्टम के कई हिस्सों जैसे Framework, Android Runtime, System, Google Play , और हार्डवेयर कंपनियों के कंपोनेंट्स (जैसे Qualcomm और Arm) में खामियाँ पाई गई हैं. इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर: आपके फोन का डेटा चुरा सकते हैं बिना आपकी इजाजत के ज़्यादा कंट्रोल ले सकते हैं आपके फोन को खराब या बंद कर सकते हैं क्या करें? अपने फोन के सॉफ़्टवेयर को तुरंत अपडेट करें. जैसे ही आपका मोबाइल ब्रांड (Samsung, Xiaomi, Realme आदि) कोई नया सिक्योरिटी अपडेट दे, उसे तुरंत इंस्टॉल करें. क्यों जरूरी है ये अपडेट? CERT-In का कहना है कि ये खामियां इतनी गंभीर हैं कि इनसे न सिर्फ आम यूज़र्स, बल्कि कंपनियां और सरकारी संस्थाएं भी प्रभावित हो सकती हैं. इसलिए, सभी से अपील की गई है कि अपने डिवाइस को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें और किसी भी अनजान लिंक या वेबसाइट पर क्लिक करने से बचें. अगर आप चाहते हैं कि आपका मोबाइल और कंप्यूटर सुरक्षित रहे, तो इस चेतावनी को नजरअंदाज़ न करें. Chrome और Android का लेटेस्ट अपडेट अभी करें और साइबर हमलों से खुद को बचाएं.

Jun 10, 2025 - 16:30
 0
CERT-In ने Google Chrome और Android यूजर्स के लिए जारी की हाई-रिस्क सिक्योरिटी चेतावनी, तुरंत अपडेट करें डिवाइस

अगर आप Google Chrome ब्राउज़र इस्तेमाल करते हैं या आपके पास Android मोबाइल है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने एक हाई-रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. एजेंसी ने साफ कहा है कि Chrome और Android में कुछ खतरनाक खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर आपके डिवाइस पर हमला कर सकते हैं.

Chrome यूज़र्स के लिए खतरे की घंटी

CERT-In ने बताया कि Windows, Mac और Linux पर चलने वाले Google Chrome ब्राउजर के कुछ वर्जन में गंभीर कमजोरियाँ (vulnerabilities) हैं. इन खामियों की वजह से कोई हैकर आपको एक स्पेशल वेबसाइट पर भेजकर आपके कंप्यूटर पर खतरनाक कोड चला सकता है. इससे:

  • आपका सिस्टम हैक हो सकता है
  • आपकी पर्सनल जानकारी चोरी हो सकती है
  • सिस्टम क्रैश होकर काम करना बंद कर सकता है

किन वर्जन में खतरा है?

  • Linux: वर्जन 137.0.7151.55 से पहले के
  • Windows और Mac: वर्जन 137.0.7151.55/56 से पहले के

क्या करें?
Google Chrome को तुरंत लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें. Chrome की वेबसाइट या ब्राउज़र की सेटिंग में जाकर यह अपडेट किया जा सकता है.

Android यूजर्स रहें सावधान

CERT-In ने Android 13, 14 और 15 पर चलने वाले मोबाइल फोनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है. रिपोर्ट के मुताबिक Android सिस्टम के कई हिस्सों जैसे Framework, Android Runtime, System, Google Play , और हार्डवेयर कंपनियों के कंपोनेंट्स (जैसे Qualcomm और Arm) में खामियाँ पाई गई हैं.

इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर:

  • आपके फोन का डेटा चुरा सकते हैं
  • बिना आपकी इजाजत के ज़्यादा कंट्रोल ले सकते हैं
  • आपके फोन को खराब या बंद कर सकते हैं

क्या करें?
अपने फोन के सॉफ़्टवेयर को तुरंत अपडेट करें. जैसे ही आपका मोबाइल ब्रांड (Samsung, Xiaomi, Realme आदि) कोई नया सिक्योरिटी अपडेट दे, उसे तुरंत इंस्टॉल करें.

क्यों जरूरी है ये अपडेट?

CERT-In का कहना है कि ये खामियां इतनी गंभीर हैं कि इनसे न सिर्फ आम यूज़र्स, बल्कि कंपनियां और सरकारी संस्थाएं भी प्रभावित हो सकती हैं. इसलिए, सभी से अपील की गई है कि अपने डिवाइस को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें और किसी भी अनजान लिंक या वेबसाइट पर क्लिक करने से बचें.

अगर आप चाहते हैं कि आपका मोबाइल और कंप्यूटर सुरक्षित रहे, तो इस चेतावनी को नजरअंदाज़ न करें. Chrome और Android का लेटेस्ट अपडेट अभी करें और साइबर हमलों से खुद को बचाएं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow