CCS यूनिवर्सिटी में 9 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तारीख

Chaudhary Charan Singh University: मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार, 9 मई को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. इस बाबत यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक लेटर भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों और संस्थानों में होने वाली ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल सभी तरह की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षाओं को स्थगित करने का कारण नहीं बताया है.  यूनिवर्सिटी की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि 9 मई को होने वाली परीक्षाओं को कुलपति के आदेश पर अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है. इन परीक्षाओं की नई तारीख यूनिवर्सिटी की ओर से जल्द घोषित की जाएगी. बता दें, शुक्रवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जानी थी.  बाकी परीक्षाओं का नहीं बदला शेड्यूल यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि 9 मई के अलावा अन्य परीक्षाएं अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही होंगी, इन परीक्षाओं में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. केवल 9 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारण से स्थगित की गई है, जिसकी नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी. यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अचानक परीक्षा स्थगित किए जाने के आदेश से छात्राओं में रोष है. छात्रों का आरोप है कि इससे पता चलता है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन बिना तैयारी के ही परीक्षा आयोजित करने जा रहा था.  यह भी पढ़ें: ​​REET 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी, लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, जानिए कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

May 9, 2025 - 01:30
 0
CCS यूनिवर्सिटी में 9 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तारीख

Chaudhary Charan Singh University: मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार, 9 मई को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. इस बाबत यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक लेटर भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों और संस्थानों में होने वाली ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल सभी तरह की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षाओं को स्थगित करने का कारण नहीं बताया है. 

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि 9 मई को होने वाली परीक्षाओं को कुलपति के आदेश पर अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है. इन परीक्षाओं की नई तारीख यूनिवर्सिटी की ओर से जल्द घोषित की जाएगी. बता दें, शुक्रवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जानी थी. 

बाकी परीक्षाओं का नहीं बदला शेड्यूल

यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि 9 मई के अलावा अन्य परीक्षाएं अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही होंगी, इन परीक्षाओं में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. केवल 9 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारण से स्थगित की गई है, जिसकी नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी. यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अचानक परीक्षा स्थगित किए जाने के आदेश से छात्राओं में रोष है. छात्रों का आरोप है कि इससे पता चलता है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन बिना तैयारी के ही परीक्षा आयोजित करने जा रहा था. 

यह भी पढ़ें: ​​REET 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी, लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, जानिए कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow