CBSE ने छात्रों को दी राहत, 12वीं के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन आवेदन की अंतिम डेट बढ़ाई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन और सवालों के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन करने की अंतिम डेट बढ़ा दी है. अब छात्र 7 जून तक आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन प्रक्रिया की समयसीमा एक दिन के लिए बढ़ाने का फैसला किया है. इससे उन छात्रों को ज्यादा समय मिल सकेगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे. In the interest of students, CBSE has decided to extend the last date for submission of applications for Verification and Re-evaluation of Question(s) for the Class XII Board Examinations, thereby providing students additional time and support to complete the process.•… — CBSE HQ (@cbseindia29) June 5, 2026 7 जून तक करें अप्लाई CBSE की तरफ से जारी सूचना के अनुसार पहले आवेदन जमा करने की अंतिम डेट 6 जून 2026 की मध्यरात्रि तक निर्धारित थी. अब इसे बढ़ाकर 7 जून 2026 की मध्यरात्रि कर दिया गया है. बोर्ड ने कहा है कि इस अतिरिक्त समय का उद्देश्य छात्रों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में सहायता प्रदान करना और उन्हें किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य परेशानी से बचाना है. यह भी पढ़ें - CBSE के रिजल्ट पोर्टल पर बड़ा साइबर हमला, 38 लाख से ज्यादा को किया गया ब्लॉक CBSE बोर्ड ने की अपील CBSE ने सभी पात्र छात्रों से संशोधित कार्यक्रम का ध्यान रखने और निर्धारित नई समयसीमा के भीतर अपने आवेदन जमा करने की अपील की है. जो छात्र अपने प्राप्त अंकों के सत्यापन या किसी प्रश्न के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट में दर्ज कराई शिकायत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपने पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल पर हुए साइबर हमलों को लेकर दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. बोर्ड के अनुसार, हाल के दिनों में उसके पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल को निशाना बनाते हुए कई समन्वित  और अत्याधुनिक साइबर हमले किए गए. इन हमलों का उद्देश्य पोर्टल की सेवाओं को प्रभावित करना और ऑनलाइन प्रक्रियाओं में बाधा लाना था. यह भी पढ़ें - IIT Admission 2026: JEE एडवांस 2026 के टॉप 10 छात्रों की पूरी फीस माफ करेगा IIT ISM धनबाद  

Jun 6, 2026 - 01:30
 0
CBSE ने छात्रों को दी राहत, 12वीं के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन आवेदन की अंतिम डेट बढ़ाई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन और सवालों के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन करने की अंतिम डेट बढ़ा दी है. अब छात्र 7 जून तक आवेदन कर सकते हैं.

बोर्ड ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन प्रक्रिया की समयसीमा एक दिन के लिए बढ़ाने का फैसला किया है. इससे उन छात्रों को ज्यादा समय मिल सकेगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे.

7 जून तक करें अप्लाई

CBSE की तरफ से जारी सूचना के अनुसार पहले आवेदन जमा करने की अंतिम डेट 6 जून 2026 की मध्यरात्रि तक निर्धारित थी. अब इसे बढ़ाकर 7 जून 2026 की मध्यरात्रि कर दिया गया है.

बोर्ड ने कहा है कि इस अतिरिक्त समय का उद्देश्य छात्रों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में सहायता प्रदान करना और उन्हें किसी भी प्रकार की तकनीकी या अन्य परेशानी से बचाना है.

यह भी पढ़ें - CBSE के रिजल्ट पोर्टल पर बड़ा साइबर हमला, 38 लाख से ज्यादा को किया गया ब्लॉक

CBSE बोर्ड ने की अपील

CBSE ने सभी पात्र छात्रों से संशोधित कार्यक्रम का ध्यान रखने और निर्धारित नई समयसीमा के भीतर अपने आवेदन जमा करने की अपील की है. जो छात्र अपने प्राप्त अंकों के सत्यापन या किसी प्रश्न के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट में दर्ज कराई शिकायत

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपने पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल पर हुए साइबर हमलों को लेकर दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.

बोर्ड के अनुसार, हाल के दिनों में उसके पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल को निशाना बनाते हुए कई समन्वित  और अत्याधुनिक साइबर हमले किए गए. इन हमलों का उद्देश्य पोर्टल की सेवाओं को प्रभावित करना और ऑनलाइन प्रक्रियाओं में बाधा लाना था.

यह भी पढ़ें - IIT Admission 2026: JEE एडवांस 2026 के टॉप 10 छात्रों की पूरी फीस माफ करेगा IIT ISM धनबाद

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow