UPSSSC ने जारी किया कृषि प्राविधिक सहायक का रिजल्ट, 3446 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मंगलवार (23 जून) को कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी (Technical Assistant Group-C) के पद के लिए रिजल्ट घोषित कर दिया. इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 3446 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिन्हें जल्द ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात किया जाएगा. जुलाई 2025 में हुई थी लिखित परीक्षा बता दें कि कृषि विभाग में इन पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 13 जुलाई 2025 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था. परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे. मंगलवार को जैसे ही आयोग ने परिणाम जारी किए, वैसे ही सफल उम्मीदवारों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई. परिणाम घोषित होने के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने सफल अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. ये भी पढ़ें: UP में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 170 पदों पर निकली भर्ती; 69 हजार मिलेगी सैलरी किस वर्ग के कितने अभ्यर्थी हुए सफल? कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चयनित अभ्यर्थियों की पूरी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता बरती गई और नियमों के तहत सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिला है. कुल 3446 चयनित अभ्यर्थियों का श्रेणीवार (Category-wise) विवरण इस प्रकार है. सामान्य वर्ग (General Category): 1813 अभ्यर्थी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 629 अभ्यर्थी अनुसूचित जाति (SC): 509 अभ्यर्थी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 344 अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति (ST): 151 अभ्यर्थी क्या होता है कृषि प्राविधिक सहायक का काम? कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन प्राविधिक सहायकों की सीधी भूमिका ग्रामीण क्षेत्रों में होगी. ये सहायक सीधे तौर पर किसानों से जुड़ेंगे और उन्हें खेती की नई व आधुनिक तकनीकों (Modern Farming Techniques) के बारे में जागरूक करेंगे. केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जैसे- पीएम किसान सम्मान निधि, सॉयल हेल्थ कार्ड (मृदा स्वास्थ्य कार्ड) और फसल बीमा योजना को हर छोटे-बड़े किसान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इनकी होगी. इसके अलावा किसानों को उन्नत बीजों, जैविक खाद और कीटनाशकों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी, जिससे फसलों की पैदावार बढ़ेगी और खेती की लागत कम होगी. ये भी पढ़ें: CUET UG 2026 की टॉपर देविना ने बताया सफलता का फॉर्मूला, बोलीं- घंटों नहीं, नियमित पढ़ाई जरूरी
उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मंगलवार (23 जून) को कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी (Technical Assistant Group-C) के पद के लिए रिजल्ट घोषित कर दिया. इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 3446 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिन्हें जल्द ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात किया जाएगा.
जुलाई 2025 में हुई थी लिखित परीक्षा
बता दें कि कृषि विभाग में इन पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 13 जुलाई 2025 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था. परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे. मंगलवार को जैसे ही आयोग ने परिणाम जारी किए, वैसे ही सफल उम्मीदवारों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई. परिणाम घोषित होने के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने सफल अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें: UP में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 170 पदों पर निकली भर्ती; 69 हजार मिलेगी सैलरी
किस वर्ग के कितने अभ्यर्थी हुए सफल?
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चयनित अभ्यर्थियों की पूरी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता बरती गई और नियमों के तहत सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिला है. कुल 3446 चयनित अभ्यर्थियों का श्रेणीवार (Category-wise) विवरण इस प्रकार है.
- सामान्य वर्ग (General Category): 1813 अभ्यर्थी
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 629 अभ्यर्थी
- अनुसूचित जाति (SC): 509 अभ्यर्थी
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 344 अभ्यर्थी
- अनुसूचित जनजाति (ST): 151 अभ्यर्थी
क्या होता है कृषि प्राविधिक सहायक का काम?
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन प्राविधिक सहायकों की सीधी भूमिका ग्रामीण क्षेत्रों में होगी. ये सहायक सीधे तौर पर किसानों से जुड़ेंगे और उन्हें खेती की नई व आधुनिक तकनीकों (Modern Farming Techniques) के बारे में जागरूक करेंगे. केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जैसे- पीएम किसान सम्मान निधि, सॉयल हेल्थ कार्ड (मृदा स्वास्थ्य कार्ड) और फसल बीमा योजना को हर छोटे-बड़े किसान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इनकी होगी. इसके अलावा किसानों को उन्नत बीजों, जैविक खाद और कीटनाशकों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी, जिससे फसलों की पैदावार बढ़ेगी और खेती की लागत कम होगी.
ये भी पढ़ें: CUET UG 2026 की टॉपर देविना ने बताया सफलता का फॉर्मूला, बोलीं- घंटों नहीं, नियमित पढ़ाई जरूरी
What's Your Reaction?