Bunyan Al Marsoos: 'ऑपरेशन सिंदूर' के खिलाफ पाकिस्तान का ऑपरेशन 'बुनयान अल मरसूस', जानें कहा से लिया गया ये नाम

Pakistan Operation Bunyan Al Marsoos: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिए पाकिस्तान (Pakistan) के कई आतंकी ठिकानों पर हवाई अटैक किया. जिसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और भारत के कई हिस्सों पर ड्रोन व मिसाइलों से हमला करने की कोशिश कर रहा, जिसमें वह नाकाम रहा, क्योंकि भारत की हवाई सेना ने कई मिसाइलों को हवा में भी नष्ट कर दिया. हालांकि कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में जान-माल का नुकसान हुआ जोकि बेहद दुखद है. इस बीच अंतर्राष्ट्रीय समुदाय दोनो देशों (भारत और पाकिस्तान) से संयम बरतने और युद्ध को बढ़ने से रोकने की अपील कर रहे हैं, जिसपर दोनों देशों ने सहमती भी जताई. लेकिन पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से कहां बाज आने वाला है. उसने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फिर से भारत पर हमला किया. इस बीच पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति काफी बढ़ गई है. अब पाकिस्तानी सेना ने भारत को जबाव देने के लिए नया ऑपरेशन शुरू किया, जिसे ऑपरेशन 'बुनयान अल मरसूस' का नाम दिया गया है. आइये आपको बताते हैं पाकिस्तान के इस ऑपरेशन के नाम का आखिर क्या मतलब है और यह कहां से लिया गया है. 'बुनयान अल मरसूस' का अर्थ (Bunyan Marsoos Meaning in Urdu) पाकिस्तान के ऑपरेशन 'बुनयान अल मरसूस' का अर्थ होता है ‘मजबूत नींव’ या 'शीशे जैसी मजबूत दीवार' जोकि अरबी भाषा का शब्द है. साधारण अर्थों में इसका मतलब हुआ एक ऐसा नींव जोकि मजबूती से रक्षा प्रदान करता हो. 'बुनयान अल मरसूस' का मकसद है, भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना. यह नाम कुरान (Quran) की आयत (61:4) से लिया गया है. इसमें कहा गया है कि निश्चित रूप से अल्लाह उनको पसंद करता है जो उसकी राह में एक मजबूत दीवार की तरह पंक्तिबंद्ध होकर युद्ध लड़का है. कुरान की यह आयत और 'बुनयान अल मरसूस' के जरिए पाकिस्तान (Pak Army) अपने सैनिकों की एकजुटता और मजबूती को दर्शाने की कोशिश कर रहा है. बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों को धर्म पूछकर मारा गया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी. इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थिक आतंकी संगठन थे. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की योजना तैयार की और महज 15 दिन में ही पीओके में आंतक के 9 ठिकानों पर हमला कर पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों को सच्ची श्रद्धांजलि दी. ये भी पढ़ें: India-Pak Tension: भारत-पाक तनाव में कूदा चीन, कहां तक निभानेगा पाकिस्तान का साथ, जानें Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

May 13, 2025 - 12:30
 0
Bunyan Al Marsoos: 'ऑपरेशन सिंदूर' के खिलाफ पाकिस्तान का ऑपरेशन 'बुनयान अल मरसूस', जानें कहा से लिया गया ये नाम

Pakistan Operation Bunyan Al Marsoos: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिए पाकिस्तान (Pakistan) के कई आतंकी ठिकानों पर हवाई अटैक किया.

जिसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और भारत के कई हिस्सों पर ड्रोन व मिसाइलों से हमला करने की कोशिश कर रहा, जिसमें वह नाकाम रहा, क्योंकि भारत की हवाई सेना ने कई मिसाइलों को हवा में भी नष्ट कर दिया. हालांकि कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में जान-माल का नुकसान हुआ जोकि बेहद दुखद है.

इस बीच अंतर्राष्ट्रीय समुदाय दोनो देशों (भारत और पाकिस्तान) से संयम बरतने और युद्ध को बढ़ने से रोकने की अपील कर रहे हैं, जिसपर दोनों देशों ने सहमती भी जताई.

लेकिन पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से कहां बाज आने वाला है. उसने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फिर से भारत पर हमला किया. इस बीच पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति काफी बढ़ गई है.

अब पाकिस्तानी सेना ने भारत को जबाव देने के लिए नया ऑपरेशन शुरू किया, जिसे ऑपरेशन 'बुनयान अल मरसूस' का नाम दिया गया है. आइये आपको बताते हैं पाकिस्तान के इस ऑपरेशन के नाम का आखिर क्या मतलब है और यह कहां से लिया गया है.

'बुनयान अल मरसूस' का अर्थ (Bunyan Marsoos Meaning in Urdu)

पाकिस्तान के ऑपरेशन 'बुनयान अल मरसूस' का अर्थ होता है ‘मजबूत नींव’ या 'शीशे जैसी मजबूत दीवार' जोकि अरबी भाषा का शब्द है. साधारण अर्थों में इसका मतलब हुआ एक ऐसा नींव जोकि मजबूती से रक्षा प्रदान करता हो.

'बुनयान अल मरसूस' का मकसद है, भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना. यह नाम कुरान (Quran) की आयत (61:4) से लिया गया है. इसमें कहा गया है कि निश्चित रूप से अल्लाह उनको पसंद करता है जो उसकी राह में एक मजबूत दीवार की तरह पंक्तिबंद्ध होकर युद्ध लड़का है. कुरान की यह आयत और 'बुनयान अल मरसूस' के जरिए पाकिस्तान (Pak Army) अपने सैनिकों की एकजुटता और मजबूती को दर्शाने की कोशिश कर रहा है.

बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों को धर्म पूछकर मारा गया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी. इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थिक आतंकी संगठन थे.

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की योजना तैयार की और महज 15 दिन में ही पीओके में आंतक के 9 ठिकानों पर हमला कर पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों को सच्ची श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें: India-Pak Tension: भारत-पाक तनाव में कूदा चीन, कहां तक निभानेगा पाकिस्तान का साथ, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow