Budh Vakri 2026: कल से बुध होंगे वक्री, किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर? नौकरी, बिजनेस और शिक्षा पर जानें प्रभाव

Budh Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता, संचार, शिक्षा, व्यापार और तकनीक का स्वामी माना जाता है. जब बुध वक्री (Retrograde) होते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि इन क्षेत्रों में भ्रम, देरी और गलतफहमियों की स्थिति अधिक बन सकती है. लेकिन, हर व्यक्ति पर इसका प्रभाव उसकी जन्म कुंडली के अनुसार अलग-अलग हो सकता है, लेकिन कुछ राशियों पर इसका असर अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिलता है. इस बार  7 जुलाई 2026 से वक्री (उल्टी चाल) हुए बुध का प्रभाव मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के लोगों पर पड़ने की संभावना मानी जा रही है. ऐसे में जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय हर कदम सोच-समझकर उठाना अधिक लाभदायक रहेगा. आइए जानते हैं कि इन राशियों के लिए यह समय किन मामलों में सावधानी की मांग करता है और नौकरी, बिजनेस व शिक्षा पर इसका क्या असर पड़ सकता है. बुध की वक्री चाल का नौकरी पर प्रभाव: अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो इस अवधि में कार्यस्थल पर छोटी-छोटी गलतफहमियां बड़ी समस्या का रूप ले सकती हैं. किसी ईमेल, मैसेज या मीटिंग में कही गई बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है. इसलिए अपनी बात साफ और संयमित तरीके से रखें. नई नौकरी का ऑफर मिलने पर या किसी कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें. अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ पारदर्शी संवाद बनाए रखना इस समय आपके लिए सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकता है. बिजनेस और निवेश में क्या रखें ध्यान? व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय अतिरिक्त सतर्कता का संकेत देता है. किसी भी नए निवेश, बड़ी डील या साझेदारी से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. साथ ही, बुध का संबंध तकनीक और कम्युनिकेशन से भी माना जाता है. इसलिए लैपटॉप, मोबाइल, इंटरनेट या अन्य डिजिटल उपकरणों में अचानक तकनीकी समस्या आने की संभावना रहती है. महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप रखना और जरूरी फाइलों को सुरक्षित रखना समझदारी होगी. छात्रों के लिए कैसा रहेगा समय? बुध शिक्षा और स्मरण शक्ति का भी कारण हैं. ऐसे में वक्री अवधि के दौरान छात्रों का ध्यान बार-बार भटक सकता है. पढ़ी हुई चीजें भूलने या परीक्षा की तैयारी में भ्रम की स्थिति बन सकती है. इस समय रोजाना रिवीजन, टाइम मैनेजमेंट और एकाग्रता बनाए रखना सफलता की कुंजी होगा. कठिन विषयों को टालने के बजाय रोज थोड़ा-थोड़ा अभ्यास करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. इन 4 राशियों पर रहेगा सबसे ज्यादा प्रभाव: मिथुन राशि (Gemini) बुध आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए इस वक्री काल का प्रभाव सबसे पहले आपकी सोच और वाणी पर दिखाई दे सकता है. ऑफिस में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा. कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं. इस दौरान करियर और व्यापार में कुछ योजनाएं अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ सकतीं. बजट बिगड़ने की संभावना भी बन सकती है, इसलिए बेवजह के खर्चों से बचें और स्वास्थ्य की भी अनदेखी न करें. धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों और पार्टनरशिप के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा. जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ किसी भी विषय पर साफ बातचीत करें. अधूरी जानकारी या अनुमान के आधार पर निर्णय लेने से बचना ही समझदारी होगी. मीन राशि (Pisces) मीन राशि के लोगों के पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. घर के वातावरण में तनाव या माता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है. ऐसे समय में धैर्य, समझदारी और सकारात्मक संवाद रिश्तों को मजबूत बनाए रखने में मदद करेंगे. बुध वक्री के दौरान रखें ये खास सावधानियां: बिना पूरी जानकारी के नया निवेश करने से बचें किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे दोबारा अवश्य पढ़ें वाद-विवाद और अनावश्यक बहस से दूरी बनाए रखें मोबाइल, लैपटॉप और जरूरी डिजिटल डेटा का बैकअप सुरक्षित रखें पढ़ाई, नौकरी और व्यापार में जल्दबाजी की बजाय योजना बनाकर आगे बढ़ें अपनी वाणी में संयम रखें और हर बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें यह भी पढ़े- Budh Vakri 2026: 7 जुलाई से पलटेगी बुध की चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; जानें किसे रहना होगा सावधान! Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Jul 6, 2026 - 16:30
 0
Budh Vakri 2026: कल से बुध होंगे वक्री, किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर? नौकरी, बिजनेस और शिक्षा पर जानें प्रभाव

Budh Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता, संचार, शिक्षा, व्यापार और तकनीक का स्वामी माना जाता है. जब बुध वक्री (Retrograde) होते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि इन क्षेत्रों में भ्रम, देरी और गलतफहमियों की स्थिति अधिक बन सकती है. लेकिन, हर व्यक्ति पर इसका प्रभाव उसकी जन्म कुंडली के अनुसार अलग-अलग हो सकता है, लेकिन कुछ राशियों पर इसका असर अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिलता है.

इस बार  7 जुलाई 2026 से वक्री (उल्टी चाल) हुए बुध का प्रभाव मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के लोगों पर पड़ने की संभावना मानी जा रही है. ऐसे में जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय हर कदम सोच-समझकर उठाना अधिक लाभदायक रहेगा. आइए जानते हैं कि इन राशियों के लिए यह समय किन मामलों में सावधानी की मांग करता है और नौकरी, बिजनेस व शिक्षा पर इसका क्या असर पड़ सकता है.

बुध की वक्री चाल का नौकरी पर प्रभाव:

अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो इस अवधि में कार्यस्थल पर छोटी-छोटी गलतफहमियां बड़ी समस्या का रूप ले सकती हैं. किसी ईमेल, मैसेज या मीटिंग में कही गई बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है. इसलिए अपनी बात साफ और संयमित तरीके से रखें.

नई नौकरी का ऑफर मिलने पर या किसी कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें. अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ पारदर्शी संवाद बनाए रखना इस समय आपके लिए सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकता है.

बिजनेस और निवेश में क्या रखें ध्यान?

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय अतिरिक्त सतर्कता का संकेत देता है. किसी भी नए निवेश, बड़ी डील या साझेदारी से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है.

साथ ही, बुध का संबंध तकनीक और कम्युनिकेशन से भी माना जाता है. इसलिए लैपटॉप, मोबाइल, इंटरनेट या अन्य डिजिटल उपकरणों में अचानक तकनीकी समस्या आने की संभावना रहती है. महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप रखना और जरूरी फाइलों को सुरक्षित रखना समझदारी होगी.

छात्रों के लिए कैसा रहेगा समय?

बुध शिक्षा और स्मरण शक्ति का भी कारण हैं. ऐसे में वक्री अवधि के दौरान छात्रों का ध्यान बार-बार भटक सकता है. पढ़ी हुई चीजें भूलने या परीक्षा की तैयारी में भ्रम की स्थिति बन सकती है.

इस समय रोजाना रिवीजन, टाइम मैनेजमेंट और एकाग्रता बनाए रखना सफलता की कुंजी होगा. कठिन विषयों को टालने के बजाय रोज थोड़ा-थोड़ा अभ्यास करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

इन 4 राशियों पर रहेगा सबसे ज्यादा प्रभाव:

मिथुन राशि (Gemini)

बुध आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए इस वक्री काल का प्रभाव सबसे पहले आपकी सोच और वाणी पर दिखाई दे सकता है. ऑफिस में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं. इस दौरान करियर और व्यापार में कुछ योजनाएं अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ सकतीं. बजट बिगड़ने की संभावना भी बन सकती है, इसलिए बेवजह के खर्चों से बचें और स्वास्थ्य की भी अनदेखी न करें.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों और पार्टनरशिप के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा. जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ किसी भी विषय पर साफ बातचीत करें. अधूरी जानकारी या अनुमान के आधार पर निर्णय लेने से बचना ही समझदारी होगी.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लोगों के पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. घर के वातावरण में तनाव या माता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है. ऐसे समय में धैर्य, समझदारी और सकारात्मक संवाद रिश्तों को मजबूत बनाए रखने में मदद करेंगे.

बुध वक्री के दौरान रखें ये खास सावधानियां:

  • बिना पूरी जानकारी के नया निवेश करने से बचें
  • किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे दोबारा अवश्य पढ़ें
  • वाद-विवाद और अनावश्यक बहस से दूरी बनाए रखें
  • मोबाइल, लैपटॉप और जरूरी डिजिटल डेटा का बैकअप सुरक्षित रखें
  • पढ़ाई, नौकरी और व्यापार में जल्दबाजी की बजाय योजना बनाकर आगे बढ़ें
  • अपनी वाणी में संयम रखें और हर बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें

यह भी पढ़े- Budh Vakri 2026: 7 जुलाई से पलटेगी बुध की चाल, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; जानें किसे रहना होगा सावधान!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow