BNPL vs Credit Card: शॉपिंग से पहले जान लें! Buy Now Pay Later और क्रेडिट कार्ड में क्या है बड़ा अंतर?

BNPL vs Credit Card: अगर आपको शॉपिंग करना पसंद है, तो आपको ये भी पता ही होगा कि आज के समय में यदि पैसे ना भी हों तो भी शॉपिंग की जा सकती है. इसके लिए कई ऑप्शंस भी होते हैं. जैसे BNPL (Buy Now, Pay Later) या क्रेडिट कार्ड. इन दोनों की मदद से ही आप अभी खरीदारी कर सकते हैं और पेमेंट बाद में कर सकते हैं. हालांकि, दोनों का तरीका, लागत और उपयोग अलग-अलग होता है. ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले ये जान लेना बहुत जरूरी है कि इन दोनों में से आपके लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर रहेगा. BNPL क्या है?BNPL यानी (Buy Now, Pay Later) इससे मतलब है 'अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें'. इसमें आप किसी सामान या सेवा को तुरंत खरीद सकते हैं और उसकी कीमत बाद में एक साथ या आसान किस्तों (EMI) में चुका सकते हैं. कई BNPL कंपनियां तय समय के अंदर भुगतान करने पर ब्याज नहीं लेतीं. हालांकि, समय पर भुगतान नहीं करने पर लेट फीस और ब्याज दोनों देना पड़ सकता है. ये भी पढ़ें: Gold-Silver News: सरकार ने सोने-चांदी पर लिया बड़ा फैसला, और कम होंगे गोल्ड सिल्वर के दाम! ज्वेलरी इंडस्ट्री को मिलेगा बूस्ट क्रेडिट कार्ड क्या है?क्रेडिट कार्ड बैंक के द्वारा दी जाने वाली एक क्रेडिट सुविधा है. इसके जरिए आप तय लिमिट तक खर्च कर सकते हैं और बिलिंग साइकिल खत्म होने के बाद भुगतान कर सकते हैं. अगर आप पूरा बकाया समय पर चुका देते हैं, तो आमतौर पर कोई ब्याज नहीं लगता. लेकिन सिर्फ मिनिमम ड्यू भरने या भुगतान में देरी करने पर भारी ब्याज देना पड़ सकता है. BNPL वर्सेज क्रेडिट कार्डवैसे तो इन दोनों का काम एक ही है, लेकिन इनके काम का तरीका अलग- अलग होता है. BNPL आमतौर पर छोटी खरीदारी और लिमिटेड समय के भुगतान के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, जबकि क्रेडिट कार्ड रोजमर्रा के खर्च, ऑनलाइन-ऑफलाइन शॉपिंग, ट्रेवल और बड़े पेमेंट्स के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और अन्य फायदे भी मिलते हैं, जो BNPL में अक्सर उपलब्ध नहीं होते. ये भी पढ़ें: EPS 2026: सरकार ने लागू की नई पेंशन योजना, जानें नई EPFO स्कीम में क्या बदला और क्या नहीं दोनों में से क्या है बेहतर?अगर आपको कभी कोई छोटी-मोटी रकम की खरीदारी करना है और आप तय समय पर पूरा भुगतान कर सकते हैं, तो BNPL एक आसान ऑप्शन हो सकता है. वहीं, अगर आप नियमित रूप से डिजिटल भुगतान करते हैं, अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री बनाना चाहते हैं और रिवॉर्ड्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो क्रेडिट कार्ड ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.

Jul 2, 2026 - 06:30
 0
BNPL vs Credit Card: शॉपिंग से पहले जान लें! Buy Now Pay Later और क्रेडिट कार्ड में क्या है बड़ा अंतर?

BNPL vs Credit Card: अगर आपको शॉपिंग करना पसंद है, तो आपको ये भी पता ही होगा कि आज के समय में यदि पैसे ना भी हों तो भी शॉपिंग की जा सकती है. इसके लिए कई ऑप्शंस भी होते हैं. जैसे BNPL (Buy Now, Pay Later) या क्रेडिट कार्ड. इन दोनों की मदद से ही आप अभी खरीदारी कर सकते हैं और पेमेंट बाद में कर सकते हैं. हालांकि, दोनों का तरीका, लागत और उपयोग अलग-अलग होता है. ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले ये जान लेना बहुत जरूरी है कि इन दोनों में से आपके लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर रहेगा.

BNPL क्या है?
BNPL यानी (Buy Now, Pay Later) इससे मतलब है 'अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें'. इसमें आप किसी सामान या सेवा को तुरंत खरीद सकते हैं और उसकी कीमत बाद में एक साथ या आसान किस्तों (EMI) में चुका सकते हैं. कई BNPL कंपनियां तय समय के अंदर भुगतान करने पर ब्याज नहीं लेतीं. हालांकि, समय पर भुगतान नहीं करने पर लेट फीस और ब्याज दोनों देना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Gold-Silver News: सरकार ने सोने-चांदी पर लिया बड़ा फैसला, और कम होंगे गोल्ड सिल्वर के दाम! ज्वेलरी इंडस्ट्री को मिलेगा बूस्ट

क्रेडिट कार्ड क्या है?
क्रेडिट कार्ड बैंक के द्वारा दी जाने वाली एक क्रेडिट सुविधा है. इसके जरिए आप तय लिमिट तक खर्च कर सकते हैं और बिलिंग साइकिल खत्म होने के बाद भुगतान कर सकते हैं. अगर आप पूरा बकाया समय पर चुका देते हैं, तो आमतौर पर कोई ब्याज नहीं लगता. लेकिन सिर्फ मिनिमम ड्यू भरने या भुगतान में देरी करने पर भारी ब्याज देना पड़ सकता है.

BNPL वर्सेज क्रेडिट कार्ड
वैसे तो इन दोनों का काम एक ही है, लेकिन इनके काम का तरीका अलग- अलग होता है. BNPL आमतौर पर छोटी खरीदारी और लिमिटेड समय के भुगतान के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, जबकि क्रेडिट कार्ड रोजमर्रा के खर्च, ऑनलाइन-ऑफलाइन शॉपिंग, ट्रेवल और बड़े पेमेंट्स के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और अन्य फायदे भी मिलते हैं, जो BNPL में अक्सर उपलब्ध नहीं होते.

ये भी पढ़ें: EPS 2026: सरकार ने लागू की नई पेंशन योजना, जानें नई EPFO स्कीम में क्या बदला और क्या नहीं

दोनों में से क्या है बेहतर?
अगर आपको कभी कोई छोटी-मोटी रकम की खरीदारी करना है और आप तय समय पर पूरा भुगतान कर सकते हैं, तो BNPL एक आसान ऑप्शन हो सकता है. वहीं, अगर आप नियमित रूप से डिजिटल भुगतान करते हैं, अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री बनाना चाहते हैं और रिवॉर्ड्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो क्रेडिट कार्ड ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow