कहीं खुशी-कहीं गम! 1 जुलाई को LPG-पेट्रोल हुआ सस्ता तो ये सुविधाएं हुई महंगी, देखें लिस्ट

Cheap and Costlier Amenities List: 1 जुलाई 2026 का दिन देशभर में कई सारे बदलाव लेकर आया है. ये ऐसे बदलाव हैं जो आम लोगों के जीवन में बहुत महत्व रखते हैं. इन बदलावों के चलते किसी की जिंदगी आसान होगी तो किसी की मुश्किल हो सकती है. क्योंकि 1 जुलाई के आगाज के साथ ही कई सुविधाएं महंगी हुई हैं तो कई सुविधाएं सस्ती भी हुई हैं. सस्ता और महंगा हुआ सामान1 जुलाई से आम लोगों को एक तरफ कमर्शियल LPG, ATF और सोने-चांदी की बेस इंपोर्ट प्राइस में राहत मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ रेलवे यात्रा, कुछ बैंकिंग सेवाएं और क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई शुल्क महंगे या कम फायदेमंद हो गए हैं. तो आइये यहां आपको एक लिस्ट दिखाते हैं जिसमें क्या सस्ता हुआ है और क्या महंगा वो बताया जा रहा है. ये भी पढ़ें: BNPL vs Credit Card: शॉपिंग से पहले जान लें! Buy Now Pay Later और क्रेडिट कार्ड में क्या है बड़ा अंतर? 1 जुलाई से क्या हुआ सस्ता?आज के दिन की शुरुआत ही महत्वपूर्ण चीजों के दामों में कटौती के साथ हुई. यहां देखें लिस्ट: 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता हुआ है.  5 किलो वाला छोटू सिलेंडर 13 रुपये सस्ता हुआ. पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है. ATF (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) 5 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है. सोने का बेस इम्पोर्ट प्राइस 51 डॉलर (करीब 4 हजार 851 रुपये) प्रति 10 ग्राम घटाया गया गया है. चांदी का बेस इम्पोर्ट प्राइस 22 डॉलर (करीब 2 हजार 092 रुपये) प्रति किलोग्राम कम किया गया है. ये भी पढ़ें: Gold-Silver News: सरकार ने सोने-चांदी पर लिया बड़ा फैसला, और कम होंगे गोल्ड सिल्वर के दाम! ज्वेलरी इंडस्ट्री को मिलेगा बूस्ट 1 जुलाई से क्या हुआ महंगा?1 जुलाई से कई चीजें और सुविधाएं सस्ती हुई हैं तो वहीं कई सुविधाओं के दामों में बढ़ोतरी भी देखी गई है. यहां देखें लिस्ट: भारतीय रेलवे ने पैसेंजर किराए में बढ़ोतरी की है. नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है. एसी क्लास का किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया गया है. ICICI Bank ATM से तय सीमा से अधिक ट्रांजैक्शन पर शुल्क बढ़ाया गया है. IMPS और कुछ अन्य बैंकिंग सेवाओं के चार्ज संशोधित किए गए हैं. HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड में कुछ श्रेणियों के खर्च पर अतिरिक्त शुल्क लागू किया गया है. रिवॉर्ड प्वाइंट्स और कुछ ट्रांजैक्शन की शर्तों में भी बदलाव किया गया है. SBI Card के कुछ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को बंद किया गया. कुछ कार्ड्स के लाभ और पेमेंट स्ट्रक्चर में भी बदलाव हुए. अब पासपोर्ट बनावाना भी महंगा हो गया है, ना केवल नया पासपोर्ट बल्कि पुराने को अपडेट करवाना भी महंगा हो गया है. बता दें कि इन सुविधाओं के महंगा और सस्ते होने से आम लोगों की जिंदगी पर इसका बहुत असर पड़ेगा. जो चीजें सस्ती हुई हैं, उनसे तो लोगों को फायदा ही होगा. लेकिन महंगाई बढ़ने से आम आदमी का बजट हिलेगा. हालांकि रोजमर्रा से जुड़ी के दामों में तो कटौती ही हुई है इससे आम लोगों ने राहत की सांस ली है.

Jul 2, 2026 - 06:30
 0
कहीं खुशी-कहीं गम! 1 जुलाई को LPG-पेट्रोल हुआ सस्ता तो ये सुविधाएं हुई महंगी, देखें लिस्ट

Cheap and Costlier Amenities List: 1 जुलाई 2026 का दिन देशभर में कई सारे बदलाव लेकर आया है. ये ऐसे बदलाव हैं जो आम लोगों के जीवन में बहुत महत्व रखते हैं. इन बदलावों के चलते किसी की जिंदगी आसान होगी तो किसी की मुश्किल हो सकती है. क्योंकि 1 जुलाई के आगाज के साथ ही कई सुविधाएं महंगी हुई हैं तो कई सुविधाएं सस्ती भी हुई हैं.

सस्ता और महंगा हुआ सामान
1 जुलाई से आम लोगों को एक तरफ कमर्शियल LPG, ATF और सोने-चांदी की बेस इंपोर्ट प्राइस में राहत मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ रेलवे यात्रा, कुछ बैंकिंग सेवाएं और क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई शुल्क महंगे या कम फायदेमंद हो गए हैं. तो आइये यहां आपको एक लिस्ट दिखाते हैं जिसमें क्या सस्ता हुआ है और क्या महंगा वो बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: BNPL vs Credit Card: शॉपिंग से पहले जान लें! Buy Now Pay Later और क्रेडिट कार्ड में क्या है बड़ा अंतर?

1 जुलाई से क्या हुआ सस्ता?
आज के दिन की शुरुआत ही महत्वपूर्ण चीजों के दामों में कटौती के साथ हुई. यहां देखें लिस्ट:

  • 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता हुआ है. 
  • 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर 13 रुपये सस्ता हुआ.
  • पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है.
  • ATF (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) 5 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है.
  • सोने का बेस इम्पोर्ट प्राइस 51 डॉलर (करीब 4 हजार 851 रुपये) प्रति 10 ग्राम घटाया गया गया है.
  • चांदी का बेस इम्पोर्ट प्राइस 22 डॉलर (करीब 2 हजार 092 रुपये) प्रति किलोग्राम कम किया गया है.

ये भी पढ़ें: Gold-Silver News: सरकार ने सोने-चांदी पर लिया बड़ा फैसला, और कम होंगे गोल्ड सिल्वर के दाम! ज्वेलरी इंडस्ट्री को मिलेगा बूस्ट

1 जुलाई से क्या हुआ महंगा?
1 जुलाई से कई चीजें और सुविधाएं सस्ती हुई हैं तो वहीं कई सुविधाओं के दामों में बढ़ोतरी भी देखी गई है. यहां देखें लिस्ट:

  • भारतीय रेलवे ने पैसेंजर किराए में बढ़ोतरी की है.
  • नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है.
  • एसी क्लास का किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया गया है.
  • ICICI Bank ATM से तय सीमा से अधिक ट्रांजैक्शन पर शुल्क बढ़ाया गया है.
  • IMPS और कुछ अन्य बैंकिंग सेवाओं के चार्ज संशोधित किए गए हैं.
  • HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड में कुछ श्रेणियों के खर्च पर अतिरिक्त शुल्क लागू किया गया है.
  • रिवॉर्ड प्वाइंट्स और कुछ ट्रांजैक्शन की शर्तों में भी बदलाव किया गया है.
  • SBI Card के कुछ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को बंद किया गया.
  • कुछ कार्ड्स के लाभ और पेमेंट स्ट्रक्चर में भी बदलाव हुए.
  • अब पासपोर्ट बनावाना भी महंगा हो गया है, ना केवल नया पासपोर्ट बल्कि पुराने को अपडेट करवाना भी महंगा हो गया है.

बता दें कि इन सुविधाओं के महंगा और सस्ते होने से आम लोगों की जिंदगी पर इसका बहुत असर पड़ेगा. जो चीजें सस्ती हुई हैं, उनसे तो लोगों को फायदा ही होगा. लेकिन महंगाई बढ़ने से आम आदमी का बजट हिलेगा. हालांकि रोजमर्रा से जुड़ी के दामों में तो कटौती ही हुई है इससे आम लोगों ने राहत की सांस ली है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow