'BMW की क्या जरूरत है?' लोकपाल ऑफ इंडिया की तरफ से 7 लग्जरी कारों के टेंडर पर पी चिदंबरम ने उठाए सवाल
भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाली संस्था लोकपाल ऑफ इंडिया इन दिनों अपने लग्जरी कार टेंडर को लेकर सुर्खियों में है. लोकपाल ने अपने सात सदस्यों के लिए 7 BMW कारों की खरीद के लिए टेंडर जारी किया है, जिनकी प्रति कार कीमत 70 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. इस कदम पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. चिदंबरम ने उठाए सवाल इस फैसले के बाद विपक्ष ने लोकपाल की मंशा पर सवाल उठाए हैं. पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “जब सुप्रीम कोर्ट के माननीय जजों को सेडान कारें दी जाती हैं, तो लोकपाल अध्यक्ष और छह सदस्यों को BMW कारों की क्या जरूरत है? जनता के पैसे से इतनी महंगी कारें क्यों खरीदी जा रही हैं? मुझे उम्मीद है कि लोकपाल के कुछ सदस्य इन कारों को लेने से इनकार करेंगे.” अभिषेक मनु सिंघवी ने भी लोकपाल पर कसा तंज चिदंबरम के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी लोकपाल पर तंज कसते हुए कहा, “यह विडंबना है कि जो संस्था ईमानदारी और सादगी की मिसाल होनी चाहिए, वही अब विलासिता की दौड़ में शामिल हो गई है.” लोकपाल की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल उन्होंने लोकपाल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि अब तक 8,703 शिकायतें लोकपाल को मिली हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ 24 मामलों में जांच शुरू हुई है. हालांकि अभी तक सरकार या लोकपाल की ओर से इस विवाद पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है और अंतिम खरीद का निर्णय अभी नहीं हुआ है. ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर 2.0 हो सकता है शुरू? इंडियन आर्मी के रिटायर्ड मेजर ने कहा- आसिम मुनीर जैसी बातें करते हैं, उसके बाद तो....
भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाली संस्था लोकपाल ऑफ इंडिया इन दिनों अपने लग्जरी कार टेंडर को लेकर सुर्खियों में है. लोकपाल ने अपने सात सदस्यों के लिए 7 BMW कारों की खरीद के लिए टेंडर जारी किया है, जिनकी प्रति कार कीमत 70 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. इस कदम पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
चिदंबरम ने उठाए सवाल
इस फैसले के बाद विपक्ष ने लोकपाल की मंशा पर सवाल उठाए हैं. पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “जब सुप्रीम कोर्ट के माननीय जजों को सेडान कारें दी जाती हैं, तो लोकपाल अध्यक्ष और छह सदस्यों को BMW कारों की क्या जरूरत है? जनता के पैसे से इतनी महंगी कारें क्यों खरीदी जा रही हैं? मुझे उम्मीद है कि लोकपाल के कुछ सदस्य इन कारों को लेने से इनकार करेंगे.”
अभिषेक मनु सिंघवी ने भी लोकपाल पर कसा तंज
चिदंबरम के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी लोकपाल पर तंज कसते हुए कहा, “यह विडंबना है कि जो संस्था ईमानदारी और सादगी की मिसाल होनी चाहिए, वही अब विलासिता की दौड़ में शामिल हो गई है.”
लोकपाल की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
उन्होंने लोकपाल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि अब तक 8,703 शिकायतें लोकपाल को मिली हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ 24 मामलों में जांच शुरू हुई है. हालांकि अभी तक सरकार या लोकपाल की ओर से इस विवाद पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है और अंतिम खरीद का निर्णय अभी नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें-
What's Your Reaction?