‘राहुल ही होंगे विपक्ष के PM उम्मीदवार’, तमिलनाडु के मंत्री ने भरी हुंकार

तमिलनाडु के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. विश्वनाथन ने शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) को साल 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्षी INDIA गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ही विपक्षी इंडिया गठबंधन के निश्चित पीएम पद के उम्मीदवार हैं. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की तरफ से यह टिप्पणी ऐसे वक्त पर सामने आई है, जब तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के कई मंत्रियों, विधायकों के साथ जनता के कुछ वर्गों की तरफ से राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के तौर पर पेश करने की मांग लगातार बढ़ रही है. इसके साथ ही, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कई अन्य संभावित राष्ट्रीय नेताओं को लेकर भी व्यापक रूप से चर्चा हो रही है. राहुल गांधी को लेकर क्या बोले विश्वनाथन?  न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु में CM विजय के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पी. विश्वनाथन ने कहा, ‘कांग्रेस के नेता के तौर पर हम पूरी तरह से स्पष्ट हैं कि हमारे प्यारे नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी साल 2029 में होने वाले आम चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं.’ नेपाल में फंसे राज्य के पर्यटकों पर बोले कांग्रेस नेता वहीं, नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच फंसे तमिलनाडु के पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से की जा रही कोशिशों की जानकारी देते हुए विजय सरकार में मंत्री पी. विश्वनाथन ने कहा, ‘राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए चार सदस्यीय मंत्रियों की समिति को गुरुवार (27 अगस्त, 2026) की रात में पड़ोसी देश नेपाल में भेजा गया है. बता दें कि नेपाल में बुधवार (26 अगस्त) को अचानक आई बाढ़ की वजह से गुरुवार (28 अगस्त) तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 हो गई, जबकि एक हजार से ज्यादा अभी भी लापता हैं. राहत और बचाव की टीमें लगातार तीसरे दिन लापता और फंसे हुए लोगों की मदद के लिए खोज और बचाव अभियान चला रही है.  यह भी पढ़ेंः वाल्मिकी घोटालाः बी. नागेंद्र का कर्नाटक कैबिनेट से इस्तीफा, रोते हुए की घोषणा

Aug 29, 2026 - 04:30
 0
‘राहुल ही होंगे विपक्ष के PM उम्मीदवार’, तमिलनाडु के मंत्री ने भरी हुंकार

तमिलनाडु के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. विश्वनाथन ने शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) को साल 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्षी INDIA गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ही विपक्षी इंडिया गठबंधन के निश्चित पीएम पद के उम्मीदवार हैं.

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की तरफ से यह टिप्पणी ऐसे वक्त पर सामने आई है, जब तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के कई मंत्रियों, विधायकों के साथ जनता के कुछ वर्गों की तरफ से राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के तौर पर पेश करने की मांग लगातार बढ़ रही है. इसके साथ ही, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कई अन्य संभावित राष्ट्रीय नेताओं को लेकर भी व्यापक रूप से चर्चा हो रही है.

राहुल गांधी को लेकर क्या बोले विश्वनाथन

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु में CM विजय के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पी. विश्वनाथन ने कहा, ‘कांग्रेस के नेता के तौर पर हम पूरी तरह से स्पष्ट हैं कि हमारे प्यारे नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी साल 2029 में होने वाले आम चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं.’

नेपाल में फंसे राज्य के पर्यटकों पर बोले कांग्रेस नेता

वहीं, नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच फंसे तमिलनाडु के पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से की जा रही कोशिशों की जानकारी देते हुए विजय सरकार में मंत्री पी. विश्वनाथन ने कहा, ‘राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए चार सदस्यीय मंत्रियों की समिति को गुरुवार (27 अगस्त, 2026) की रात में पड़ोसी देश नेपाल में भेजा गया है.

बता दें कि नेपाल में बुधवार (26 अगस्त) को अचानक आई बाढ़ की वजह से गुरुवार (28 अगस्त) तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 हो गई, जबकि एक हजार से ज्यादा अभी भी लापता हैं. राहत और बचाव की टीमें लगातार तीसरे दिन लापता और फंसे हुए लोगों की मदद के लिए खोज और बचाव अभियान चला रही है. 

यह भी पढ़ेंः वाल्मिकी घोटालाः बी. नागेंद्र का कर्नाटक कैबिनेट से इस्तीफा, रोते हुए की घोषणा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow