Bilaspur Landslide: हिमाचल में बस पर मलबा गिरने से 18 यात्रियों की मौत, राष्ट्रपति-PM मोदी ने जताया दुख; मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बस पर मलबा गिरने से मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. इसके साथ ही उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. पीएम मोदी ने एक्स पर जताया दुख प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार (7 अक्टूबर, 2025) की शाम में इस दुर्घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, ‘हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई दुर्घटना में जनहानि से दुखी हूं. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘दुर्घटना में हताहत हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.’ Saddened by the loss of lives due to a mishap in Bilaspur, Himachal Pradesh. My thoughts are with the affected people and their families during this difficult time. Praying for the speedy recovery of the injured.An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next… — PMO India (@PMOIndia) October 7, 2025 (इस खबर को अपडेट किया जा रहा है.)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बस पर मलबा गिरने से मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. इसके साथ ही उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.
पीएम मोदी ने एक्स पर जताया दुख
प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार (7 अक्टूबर, 2025) की शाम में इस दुर्घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, ‘हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई दुर्घटना में जनहानि से दुखी हूं. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘दुर्घटना में हताहत हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.’
Saddened by the loss of lives due to a mishap in Bilaspur, Himachal Pradesh. My thoughts are with the affected people and their families during this difficult time. Praying for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next… — PMO India (@PMOIndia) October 7, 2025
(इस खबर को अपडेट किया जा रहा है.)
What's Your Reaction?