Bihar Police SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Bihar Police SI Vacancy 2026: बिहार में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग की विशेष शाखा में पुलिस सब इंस्पेक्टर के कुल 150 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. इसकी आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2026 रखी गई है. अगर आप भी बिहार पुलिस में शामिल होकर देश और राज्य की सेवा करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.  BPSSC SI vacancy details  पद का नाम                पुलिस सब इंस्पेक्टर कुल वैकेंसी    150 पद वेतनमान        पे लेवल-6 आवेदन की शुरुआत      09 जुलाई 2026 आवेदन की अंतिम तारिख   09 अगस्त 2026 आवेदन फीस       100 (सभी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए) शैक्षणिक योग्यता बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक पास होना अनिवार्य है.  कला Arts , विज्ञान Science, वाणिज्य Commerce या किसी भी अन्य विषय में डिग्री धारक युवा इस भर्ती के लिए पात्र हैं. इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष तय की गई है. अधिकतम आयु सीमा में अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार छूट का प्रावधान है. सामान्य वर्ग में पुरुष के लिए अधिकतम आयु 37 और महिला उम्मीदवार के लिए 40 वर्ष रखी गई है, वही पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग में महिला और पुरुष दोनों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुष और महिला दोनों के लिए 42 वर्ष रखी गई है.  चयन प्रक्रिया बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच सब-इंस्पेक्टर के पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन मुख्य चरणों से गुजरना होगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी. इसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे. इसे पास करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में जा सकेगें. इस परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. इसमें प्रदर्शन के आधार पर मेरिट तय होगी.इसके बाद उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट कराया जाएगा. इसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं। इसके साथ ही लंबाई और सीने का माप लिया जाएगा.  यह भी पढ़ें: नवोदय स्कूल में एडमिशन का एक और मौका, आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी  आवेदन कैसे करें आवेदन करने के लिए सबसे पहले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं. वेबसाइट के होमपेज पर बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिससे लॉगिन करें. अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी जानकारियां जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि बिल्कुल सही-सही भरें. फिर अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें. आखिरी में, अपने भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.  यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी  

Aug 6, 2026 - 16:30
 0
Bihar Police SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Bihar Police SI Vacancy 2026: बिहार में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग की विशेष शाखा में पुलिस सब इंस्पेक्टर के कुल 150 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. इसकी आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2026 रखी गई है.

अगर आप भी बिहार पुलिस में शामिल होकर देश और राज्य की सेवा करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

BPSSC SI vacancy details 

पद का नाम                पुलिस सब इंस्पेक्टर
कुल वैकेंसी    150 पद
वेतनमान        पे लेवल-6
आवेदन की शुरुआत      09 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तारिख   09 अगस्त 2026
आवेदन फीस       100 (सभी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

शैक्षणिक योग्यता

बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक पास होना अनिवार्य है.  कला Arts , विज्ञान Science, वाणिज्य Commerce या किसी भी अन्य विषय में डिग्री धारक युवा इस भर्ती के लिए पात्र हैं. इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष तय की गई है. अधिकतम आयु सीमा में अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार छूट का प्रावधान है. सामान्य वर्ग में पुरुष के लिए अधिकतम आयु 37 और महिला उम्मीदवार के लिए 40 वर्ष रखी गई है, वही पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग में महिला और पुरुष दोनों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुष और महिला दोनों के लिए 42 वर्ष रखी गई है. 

चयन प्रक्रिया

बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच सब-इंस्पेक्टर के पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को तीन मुख्य चरणों से गुजरना होगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी. इसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे. इसे पास करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में जा सकेगें. इस परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. इसमें प्रदर्शन के आधार पर मेरिट तय होगी.इसके बाद उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट कराया जाएगा. इसमें दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं। इसके साथ ही लंबाई और सीने का माप लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: नवोदय स्कूल में एडमिशन का एक और मौका, आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी 

आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए सबसे पहले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं. वेबसाइट के होमपेज पर बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिससे लॉगिन करें. अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी जानकारियां जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि बिल्कुल सही-सही भरें. फिर अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें. आखिरी में, अपने भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें. 

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow