BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...

बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद BCB यानी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से मना कर दिया है. बीसीबी ने आईसीसी से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच शिफ्ट करने की बात की है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अजमल ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सईद अजमल ने कहा है कि अगर आईसीसी विश्व क्रिकेट के समग्र हित में निष्पक्ष और सैद्धांतिक फैसला नहीं कर सकती है तो उसे अपना कामकाज बंद कर देना चाहिए. साफ है कि सईद अजमल बीसीसीआई का पावर देख अजीब बयान दे रहे हैं. अजमल ने कहा कि अगर आईसीसी अपने कामकाज में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा ‘वर्चस्व’ से निपटने में नाकाम रहती है तो उसके अस्तित्व का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा, "अगर आईसीसी विश्व क्रिकेट के समग्र हित में निष्पक्ष और सैद्धांतिक फैसला नहीं कर सकती है तो उसे अपना कामकाज बंद कर देना चाहिए. अगर आईसीसी भारतीय बोर्ड पर अपने फैसले लागू नहीं करा सकती तो उसके अस्तित्व का कोई मतलब नहीं बनता है." आईसीसी बेबस है, क्योंकि अब इस पर भारतीयों का वर्चस्व है- सईद अजमल अजमल ने दावा किया कि टेस्ट खेलने वाले अधिकतर देश इस भावना से सहमत हैं, लेकिन वे सार्वजनिक रूप से अपना रुख स्पष्ट नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि भारत का वैश्विक प्रतियोगिताओं में भी पाकिस्तान में खेलने से इनकार करना आईसीसी की ‘बेबसी‘ का एक प्रमुख उदाहरण है. अजमल ने कहा, "भारत के पाकिस्तान में नहीं खेलने का कोई तार्किक कारण नहीं है, लेकिन आईसीसी बेबस है, क्योंकि अब इस पर भारतीयों का वर्चस्व है." भारत सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान की यात्रा नहीं करता है. यही नहीं भारत सरकार दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज को मंजूरी नहीं देती है. यह दोनों देश अब किसी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ स्थल) पर ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं. वहीं आईसीसी के वर्तमान अध्यक्ष बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह हैं.

Jan 13, 2026 - 00:30
 0
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...

बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद BCB यानी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से मना कर दिया है. बीसीबी ने आईसीसी से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच शिफ्ट करने की बात की है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अजमल ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सईद अजमल ने कहा है कि अगर आईसीसी विश्व क्रिकेट के समग्र हित में निष्पक्ष और सैद्धांतिक फैसला नहीं कर सकती है तो उसे अपना कामकाज बंद कर देना चाहिए.

साफ है कि सईद अजमल बीसीसीआई का पावर देख अजीब बयान दे रहे हैं. अजमल ने कहा कि अगर आईसीसी अपने कामकाज में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा ‘वर्चस्व’ से निपटने में नाकाम रहती है तो उसके अस्तित्व का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा, "अगर आईसीसी विश्व क्रिकेट के समग्र हित में निष्पक्ष और सैद्धांतिक फैसला नहीं कर सकती है तो उसे अपना कामकाज बंद कर देना चाहिए. अगर आईसीसी भारतीय बोर्ड पर अपने फैसले लागू नहीं करा सकती तो उसके अस्तित्व का कोई मतलब नहीं बनता है."

आईसीसी बेबस है, क्योंकि अब इस पर भारतीयों का वर्चस्व है- सईद अजमल

अजमल ने दावा किया कि टेस्ट खेलने वाले अधिकतर देश इस भावना से सहमत हैं, लेकिन वे सार्वजनिक रूप से अपना रुख स्पष्ट नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि भारत का वैश्विक प्रतियोगिताओं में भी पाकिस्तान में खेलने से इनकार करना आईसीसी की ‘बेबसी‘ का एक प्रमुख उदाहरण है. अजमल ने कहा, "भारत के पाकिस्तान में नहीं खेलने का कोई तार्किक कारण नहीं है, लेकिन आईसीसी बेबस है, क्योंकि अब इस पर भारतीयों का वर्चस्व है."

भारत सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान की यात्रा नहीं करता है. यही नहीं भारत सरकार दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज को मंजूरी नहीं देती है. यह दोनों देश अब किसी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ स्थल) पर ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं. वहीं आईसीसी के वर्तमान अध्यक्ष बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow