BCCI या PCB, कौन है ज्यादा अमीर? एशिया कप फाइनल के बीच जानें भारत-पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कमाई

Which Cricket Board Is More Rich BCCI Or PCB: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीम फाइनल में टकरा रही हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों देशों की टीमों के साथ ही क्रिकेट बोर्ड के बीच ही जंग चल रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच भी आरोपों का दौर चल रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि PCB की तुलना में BCCI के पास काफी ज्यादा पैसा है. आइए दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की सालाना इनकम के बारे में जानते हैं. BCCI- सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एशिया का ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की अनुमानित वैल्यू 2.25 बिलियन डॉलर के करीब है, जो कि भारतीय करेंसी में बदलने पर 18,760 करोड़ रुपये तक बैठती है. भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा पॉपुलर स्पोर्ट्स में से एक है. बीसीसीआई के लिए सबसे ज्यादा रिवेन्यू इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से आता है. इस लीग के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, स्पॉन्सरशिप और टिकट सेल से बीसीसीआई की खूब कमाई होती है. बीसीसीआई की सालाना कमाई जहां 2019 में 3,906 करोड़ रुपये के करीब होती थी, वहीं 2024 तक 7,988 करोड़ रुपये तक आ गई है. पिछले पांच सालों में बीसीसीआई ने अपनी कमाई को दोगुना कर दिया है. PCB के पास कितना पैसा? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बात करें तो PCB दुनिया में चौथे नंबर पर सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कहा जाता है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तुलना में पीसीबी के पास ज्यादा पैसा नहीं है. पीसीबी की अनुमानित वैल्यू 55 मिलियन डॉलर के करीब है, जो कि भारतीय करेंसी में बदलने पर 458 करोड़ रुपये के करीब है. पाकिस्तान में भी IPL की तरह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) होती है, जिसकी ब्रॉडकास्टिंग से बोर्ड के पास पैसा आता है. BCCI और PCB की कमाई में अंतर? बीसीसीआई और पीसीबी की कमाई में ज़मीन-आसमान का फर्क है. एक तरफ जहां बीसीसीआई की वैल्यू 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वहीं पीसीबी की वैल्यू 450 करोड़ रुपये तक ही है. इस बात का अंदाजा भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों की कमाई से भी लगाया जा सकता है. PSL में मुख्य खिलाड़ियों को जितने रुपये मिलते हैं, उतने भारत में अनकैप्ड प्लेयर्स को भी मिल जाते हैं. पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम को PSL में 2,20,000 डॉलर में खरीदा गया, जो कि भारतीय करेंसी में 1 करोड़ 95 लाख रुपये के बराबर है. वहीं पंजाब किंग्स ने खिलाड़ी प्रियांश आर्य को 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा था. यह भी पढ़ें टीम इंडिया जीती एशिया कप फिर भी नहीं दगा सकेंगे पटाखे, बनाए गए सख्त नियम; कई चीजों पर लगा बैन

Sep 28, 2025 - 21:30
 0
BCCI या PCB, कौन है ज्यादा अमीर? एशिया कप फाइनल के बीच जानें भारत-पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कमाई

Which Cricket Board Is More Rich BCCI Or PCB: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीम फाइनल में टकरा रही हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों देशों की टीमों के साथ ही क्रिकेट बोर्ड के बीच ही जंग चल रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच भी आरोपों का दौर चल रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि PCB की तुलना में BCCI के पास काफी ज्यादा पैसा है. आइए दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की सालाना इनकम के बारे में जानते हैं.

BCCI- सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एशिया का ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की अनुमानित वैल्यू 2.25 बिलियन डॉलर के करीब है, जो कि भारतीय करेंसी में बदलने पर 18,760 करोड़ रुपये तक बैठती है. भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा पॉपुलर स्पोर्ट्स में से एक है.

बीसीसीआई के लिए सबसे ज्यादा रिवेन्यू इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से आता है. इस लीग के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, स्पॉन्सरशिप और टिकट सेल से बीसीसीआई की खूब कमाई होती है. बीसीसीआई की सालाना कमाई जहां 2019 में 3,906 करोड़ रुपये के करीब होती थी, वहीं 2024 तक 7,988 करोड़ रुपये तक आ गई है. पिछले पांच सालों में बीसीसीआई ने अपनी कमाई को दोगुना कर दिया है.

PCB के पास कितना पैसा?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बात करें तो PCB दुनिया में चौथे नंबर पर सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कहा जाता है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तुलना में पीसीबी के पास ज्यादा पैसा नहीं है. पीसीबी की अनुमानित वैल्यू 55 मिलियन डॉलर के करीब है, जो कि भारतीय करेंसी में बदलने पर 458 करोड़ रुपये के करीब है. पाकिस्तान में भी IPL की तरह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) होती है, जिसकी ब्रॉडकास्टिंग से बोर्ड के पास पैसा आता है.

BCCI और PCB की कमाई में अंतर?

बीसीसीआई और पीसीबी की कमाई में ज़मीन-आसमान का फर्क है. एक तरफ जहां बीसीसीआई की वैल्यू 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वहीं पीसीबी की वैल्यू 450 करोड़ रुपये तक ही है. इस बात का अंदाजा भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों की कमाई से भी लगाया जा सकता है. PSL में मुख्य खिलाड़ियों को जितने रुपये मिलते हैं, उतने भारत में अनकैप्ड प्लेयर्स को भी मिल जाते हैं.

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम को PSL में 2,20,000 डॉलर में खरीदा गया, जो कि भारतीय करेंसी में 1 करोड़ 95 लाख रुपये के बराबर है. वहीं पंजाब किंग्स ने खिलाड़ी प्रियांश आर्य को 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा था.

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया जीती एशिया कप फिर भी नहीं दगा सकेंगे पटाखे, बनाए गए सख्त नियम; कई चीजों पर लगा बैन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow