Bank FD: 50 लाख की एफडी पर 7% ब्याज, हर महीने कितने रुपए मिलेंगे?
किसी व्यक्ति के पास जब लंब-संब अमाउंट होता है, तो उसके पास उसे बचाने के कुछ ही ऑप्शंस होते हैं. या तो वो निवेश कर दें, जिससे सालों बाद लाखों का करोड़ों रुपया मिल सके. या फिर बैंक में सुरक्षित रखे. लेकिन बैंक में सुरक्षित रखने के लिए भी FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) एक अच्छा ऑप्शन है. क्योंकि बैंक में पैसा सुरक्षित भी रहता है और इस पर आपको हर महीने ब्याज भी मिलेगा. मान लीजिए अगर आपके पास 50 लाख रुपये हैं और आप इसे बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते हैं, तो इससे हर महीने अच्छी कमाई हो सकती है. 50 लाख की FD पर कितना मिलेगा ब्याज?अगर आप 50 लाख रुपये की FD पर 7% सालाना ब्याज लेते हैं, तो आपको पहले साल में करीब 3,59,295 रुपये ब्याज मिलेगा. हर महीने के हिसाब से देखा जाए तो ये ब्याज की रकम लगभग 29,941 रुपये की होगी. यानी हर महीने लगभग 30 हजार रुपये घर बैठे आपको मिल सकते हैं. हालांकि एफडी में निवेश करते समय कई जरूरी बातों का ध्यान भी देना पड़ता है. हर बैंक की ब्याज दर अलग- अलग होती है. लेकिन स्टैंडर्ड ब्याज दरें 5-8% के बीच ही होती हैं. ऐसे में 50 लाख रुपये के निवेश पर लगभग 25 से 30 हजार तक का ब्याज मिल सकता है. ब्याज पर लगेगा टैक्स?FD से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है. इस पर आपको अपनी इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स देना पड़ सकता है. इसलिए FD से मिलने वाले करीब 30 हजार रुपये को पूरी तरह बचत या मुनाफा नहीं समझना चाहिए. महंगाई और टैक्स के बाद आपके पास बचने वाली रकम कम हो सकती है. FD में निवेश के फायदेबता दें कि एफडी उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन मानी जाती है, जो शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं. इसमें निवेश करने पर पहले से तय ब्याज दर के हिसाब से रिटर्न मिलता है. इससे हर महीने होने वाली कमाई का अनुमान लगाना आसान रहता है. ये भी पढ़ें: पहले गोवा, अब बंगाल, फिर जांच में फेल हुआ बिसलेरी के पानी का सैंपल?
किसी व्यक्ति के पास जब लंब-संब अमाउंट होता है, तो उसके पास उसे बचाने के कुछ ही ऑप्शंस होते हैं. या तो वो निवेश कर दें, जिससे सालों बाद लाखों का करोड़ों रुपया मिल सके. या फिर बैंक में सुरक्षित रखे. लेकिन बैंक में सुरक्षित रखने के लिए भी FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) एक अच्छा ऑप्शन है. क्योंकि बैंक में पैसा सुरक्षित भी रहता है और इस पर आपको हर महीने ब्याज भी मिलेगा.
मान लीजिए अगर आपके पास 50 लाख रुपये हैं और आप इसे बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते हैं, तो इससे हर महीने अच्छी कमाई हो सकती है.
50 लाख की FD पर कितना मिलेगा ब्याज?
अगर आप 50 लाख रुपये की FD पर 7% सालाना ब्याज लेते हैं, तो आपको पहले साल में करीब 3,59,295 रुपये ब्याज मिलेगा. हर महीने के हिसाब से देखा जाए तो ये ब्याज की रकम लगभग 29,941 रुपये की होगी. यानी हर महीने लगभग 30 हजार रुपये घर बैठे आपको मिल सकते हैं. हालांकि एफडी में निवेश करते समय कई जरूरी बातों का ध्यान भी देना पड़ता है.
हर बैंक की ब्याज दर अलग- अलग होती है. लेकिन स्टैंडर्ड ब्याज दरें 5-8% के बीच ही होती हैं. ऐसे में 50 लाख रुपये के निवेश पर लगभग 25 से 30 हजार तक का ब्याज मिल सकता है.
ब्याज पर लगेगा टैक्स?
FD से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है. इस पर आपको अपनी इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स देना पड़ सकता है. इसलिए FD से मिलने वाले करीब 30 हजार रुपये को पूरी तरह बचत या मुनाफा नहीं समझना चाहिए. महंगाई और टैक्स के बाद आपके पास बचने वाली रकम कम हो सकती है.
FD में निवेश के फायदे
बता दें कि एफडी उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन मानी जाती है, जो शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं. इसमें निवेश करने पर पहले से तय ब्याज दर के हिसाब से रिटर्न मिलता है. इससे हर महीने होने वाली कमाई का अनुमान लगाना आसान रहता है.
ये भी पढ़ें: पहले गोवा, अब बंगाल, फिर जांच में फेल हुआ बिसलेरी के पानी का सैंपल?
What's Your Reaction?