Alcaraz Vs Zverev Live Streaming: कार्लोस अल्कारेज बनाम एलेक्जेंडर ज्वेरेव, जानिए कहां देखें ऑस्ट्रेलियन ओपन लाइव मैच

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 मेंस का पहला सेमीफाइनल आज (30 जनवरी) कार्लोस अल्कारेज और एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच खेला जा रहा है. मैच भारतीय समयनुसार सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ. दोनों बड़े खिलाड़ी हैं, जिनके बीच हमेशा से टक्कर का मैच देखने को मिला है. जानिए मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर और लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर हो रही है. कार्लोस अल्कारेज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 क्वार्टर-फाइनल में रोमन के एलेक्स डी मिनौर को 3-1 से हराया था. पहले सेट में एलेक्स ने अच्छा किया लेकिन अगले दोनों सेट बुरी तरह गंवाए. कार्लोस ने क्वार्टर फाइनल 7-5, 6-2, 6-1 से जीता था. वहीं एलेक्जेंडर ज्वेरेव अमेरिकी लर्नर टीएन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे. एलेक्जेंडर ने लर्नर को 3-1 से (6-3, 6-7, 6-1, 7-6) से हराया था. कार्लोस अल्कारेज बनाम एलेक्जेंडर ज्वेरेव हेड टू हेड रिकॉर्ड दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है. कार्लोस और एलेक्जेंडर के बीच अभी तक कुल 12 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 6 बार कार्लोस और इतने ही बार एलेक्जेंडर ने मैच जीते हैं. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का पहला सेमीफाइनल कहां खेला जा रहा है? कार्लोस अल्कारेज बनाम एलेक्जेंडर ज्वेरेव ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनल मैच रॉड लेवर एरिना, मेलबर्न में खेला जा रहा है. कार्लोस अल्कारेज बनाम एलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल मैच किस चेंनल पर देखें? ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 पहले सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर हो रहा है. सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, टेन 2, टेन 3 हिंदी, टेन 4 तमिल और टेन 4 तेलुगु पर लाइव प्रसारण हो रहा है. कार्लोस अल्कारेज बनाम एलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल कार्लोस बनाम एलेक्जेंडर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप पर हो रही है. 6 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता कार्लोस अल्कारेज कभी ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में नहीं पहुंचे हैं. वह फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन में 2-2 बार चैंपियन रहे हैं. एलेक्जेंडर ज्वेरेव अपने पहले ग्रैंडस्लैम खिताब की तलाश में हैं, वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के पिछले संस्करण के रनर-अप थे.

Jan 30, 2026 - 12:30
 0
Alcaraz Vs Zverev Live Streaming: कार्लोस अल्कारेज बनाम एलेक्जेंडर ज्वेरेव, जानिए कहां देखें ऑस्ट्रेलियन ओपन लाइव मैच

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 मेंस का पहला सेमीफाइनल आज (30 जनवरी) कार्लोस अल्कारेज और एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच खेला जा रहा है. मैच भारतीय समयनुसार सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ. दोनों बड़े खिलाड़ी हैं, जिनके बीच हमेशा से टक्कर का मैच देखने को मिला है. जानिए मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर और लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर हो रही है.

कार्लोस अल्कारेज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 क्वार्टर-फाइनल में रोमन के एलेक्स डी मिनौर को 3-1 से हराया था. पहले सेट में एलेक्स ने अच्छा किया लेकिन अगले दोनों सेट बुरी तरह गंवाए. कार्लोस ने क्वार्टर फाइनल 7-5, 6-2, 6-1 से जीता था. वहीं एलेक्जेंडर ज्वेरेव अमेरिकी लर्नर टीएन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे. एलेक्जेंडर ने लर्नर को 3-1 से (6-3, 6-7, 6-1, 7-6) से हराया था.

कार्लोस अल्कारेज बनाम एलेक्जेंडर ज्वेरेव हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है. कार्लोस और एलेक्जेंडर के बीच अभी तक कुल 12 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 6 बार कार्लोस और इतने ही बार एलेक्जेंडर ने मैच जीते हैं.

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का पहला सेमीफाइनल कहां खेला जा रहा है?

कार्लोस अल्कारेज बनाम एलेक्जेंडर ज्वेरेव ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनल मैच रॉड लेवर एरिना, मेलबर्न में खेला जा रहा है.

कार्लोस अल्कारेज बनाम एलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल मैच किस चेंनल पर देखें?

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 पहले सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर हो रहा है. सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, टेन 2, टेन 3 हिंदी, टेन 4 तमिल और टेन 4 तेलुगु पर लाइव प्रसारण हो रहा है.

कार्लोस अल्कारेज बनाम एलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

कार्लोस बनाम एलेक्जेंडर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप पर हो रही है.

6 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता कार्लोस अल्कारेज कभी ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में नहीं पहुंचे हैं. वह फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन में 2-2 बार चैंपियन रहे हैं. एलेक्जेंडर ज्वेरेव अपने पहले ग्रैंडस्लैम खिताब की तलाश में हैं, वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के पिछले संस्करण के रनर-अप थे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow